FIFA World Cup: स्विट्जरलैंड ने कनाडा को 2-1 से हराया, शीर्ष पर रहते हुए बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह
FIFA World Cup Update: स्विट्जरलैंड ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा को 2-1 से हराकर ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल किया। हार के बावजूद कनाडा ने भी राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालिफाई कर लिया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
स्विट्जरलैंड बनाम कनाडा (फोटो- IANS)
FIFA World Cup 2026 Switzerland vs Canada: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कनाडा को 2-1 से हराया। इस जीत के साथ ही स्विट्जरलैंड ने ग्रुप बी में शीर्ष पर रहते हुए राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है।
हार के बाद भी कनाडा नॉकआउट में
हार के बावजूद कनाडा की टीम भी नॉकआउट स्टेज में पहुंचने में सफल रही है। बीसी प्लेस स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दोनों ही टीमों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। स्विट्जरलैंड और कनाडा की टीम ने कई मौके बनाए, लेकिन पहले हाफ में किसी भी टीम को सफलता हाथ नहीं लगी। दोनों ही टीमों का डिफेंस शुरुआती 45 मिनटों में बेहद मजबूत दिखाई दिया।
दूसरे हाफ में स्विट्जरलैंड ने दागा पहला गोल
हालांकि, दूसरे हाफ के आगाज के साथ ही स्विट्जरलैंड ने मैच का पहला गोल दागा। रूबेन वर्गास ने बेहतरीन गोल करते हुए स्विट्जरलैंड को मैच में 1-0 की बढ़त दिलाई। टीम की इस बढ़त को जल्द ही 20 वर्षीय खिलाड़ी जोहान मंजाम्बी ने दोगुना कर दिया। मैच के 57वें मिनट में मंजाम्बी ने स्विट्जरलैंड की तरफ से दूसरा गोल किया और कनाडा को मुकाबले में बुरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया। मंजाम्बी पूरे मुकाबले में शानदार लय में दिखाई दिए और उन्होंने कनाडा के डिफेंस के लिए खासी दिक्कतें पैदा कीं।
सम्बंधित ख़बरें
स्टेडियम में बम और हाथ में राइफल! मेसी-रोनाल्डो पर आतंकी हमले की साजिश? खुफिया रिपोर्ट लीक होने से मचा हड़कंप
Happy 42nd Birthday Sunil Chhetri: कैसे बने भारतीय फुटबॉल के कैप्टन फैंटास्टिक, जानिए उनकी पूरी कहानी
Photos: ग्लासगो में दिखा भारत का भव्य जलवा, तिरंगा-आतिशबाजी और अहमदाबाद 2030 की झलक ने जीता दिल
CWG 2026: ग्लास्गो में सौंपी गयी भारत को मेजबानी, 2030 में अहमदाबाद में होंगे 100वें कॉमनवेल्थ गेम्स
स्विट्जरलैंड 2-0 की बढ़त के साथ आगे
स्विट्जरलैंड की 2-0 की बढ़त को देखकर लग रहा था कि टीम आसानी से इस मुकाबले को अपने नाम करने में सफल रहेगी। हालांकि, मैच के 76वें मिनट में कनाडा ने मुकाबले में वापसी की। सबस्टिट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मैदान में उतरे प्रॉमिस डेविड ने कनाडा के लिए पहला गोल किया और अचानक से मैच को बेहद रोमांचक बना दिया।
ये भी पढ़ें: मोड्रिक के 200वें इंटरनेशनल मैच में क्रोएशिया का दमदार प्रदर्शन, पनामा को 1-0 से हराया
स्कोर 2-1 करने के बाद कनाडा ने बराबरी करने के काफी प्रयास किए, लेकिन स्विट्जरलैंड के मजबूत डिफेंस ने उन्हें कोई और मौका नहीं दिया। स्विट्जरलैंड ने 3 मुकाबलों में 7 प्वाइंट अर्जित करते हुए नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह बनाई और टीम ग्रुप बी में पहले स्थान पर रही। वहीं, कनाडा ने 3 मुकाबलों में 4 प्वाइंट के साथ राउंड ऑफ 32 का टिकट हासिल किया।
एजेंसी इनपुट के साथ
