Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CWG 2026: ग्लास्गो में सौंपी गयी भारत को मेजबानी, 2030 में अहमदाबाद में होंगे 100वें कॉमनवेल्थ गेम्स

CWG 2030 Ahmedabad: ग्लास्गो में 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स का शानदार समापन हुआ। 39 मेडलों के दमदार प्रदर्शन के साथ भारत को 2030 के 100वें शताब्दी संस्करण की मेजबानी मिल गई है।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Aug 03, 2026 | 08:24 AM

ग्लास्गो में सौंपी गयी भारत को मेजबानी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

India To Host 2030 Commonwealth Games In Ahmedabad: ग्लास्गो में 11 दिनों तक चले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का बहुत ही धमाकेदार और रंगारंग अंदाज में समापन हो गया। ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय के प्रतिनिधि और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस एडवर्ड ने आधिकारिक तौर पर इन खेलों के खत्म होने का ऐलान किया। इसके साथ ही स्कॉटलैंड ने आधिकारिक तौर पर कॉमनवेल्थ गेम्स का झंडा और बैटन भारत को सौंप दिया। अब खेल प्रेमियों की निगाहें साल 2030 में होने वाले खेलों पर टिक गई हैं, जिनकी मेजबानी गुजरात का अहमदाबाद शहर करेगा।

अहमदाबाद में 100 साल का मनेगा जश्न

साल 2030 में होने वाला यह आयोजन बेहद खास होने वाला है, क्योंकि यह राष्ट्रमंडल खेलों का शताब्दी यानी 100वां संस्करण होगा। इस मेजबानी के साथ भारत एक बड़ा इतिहास भी रचेगा। भारत, ऑस्ट्रेलिया के बाद दुनिया का ऐसा दूसरा देश बन जाएगा जो एक से अधिक बार इन खेलों का आयोजन करेगा। इससे पहले भारत ने साल 2010 में नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों की सफल मेजबानी की थी।

𝐈𝐓’𝐒 𝐎𝐅𝐅𝐈𝐂𝐈𝐀𝐋! 🤩 IOA President PT Usha, Gujarat Deputy CM Harsh Sanghavi, and India’s golden boy Neeraj Chopra take charge of the Commonwealth Games Flag as the host duties officially shift to India for 2030! #SonySportsNetwork #SonyLIV #Glasgow2026… pic.twitter.com/E8y5jdSrHo — Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 2, 2026

सम्बंधित ख़बरें

Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का दमदार अंत, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर खत्म किया अभियान

102 डिग्री बुखार में भी नहीं टूटा हौसला, अरुंधति ने गोल्ड जीतकर भारत को दिलाया मान, जानें कैसे तय किया सफर

भारत के नक्शे से नॉर्थ-ईस्ट को गायब करने पर बवाल! ग्लासगो में मिस्टर सिंह इंडिया रेस्टोरेंट की शर्मनाक करतूत

भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान कहा- भारत के लिए खेल चुका हूं, अब कुछ साबित नहीं करना…

भावुक कर देने वाली क्लोजिंग सेरेमनी और ध्वज हस्तांतरण

समापन समारोह में गोल्ड मेडल विजेता बॉक्सर जैस्मिन लंबोरिया भारत की तरफ से ध्वजवाहक रहीं। औपचारिक रस्मों के दौरान ग्लास्गो की लॉर्ड प्रोवोस्ट जैकलीन मैकलारेन ने खेल ध्वज को स्कॉटिश अधिकारियों और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के अध्यक्ष डॉ. डोनाल्ड रुकारे के हाथों से होते हुए भारतीय प्रतिनिधियों को सौंपा।

इस ऐतिहासिक पल में दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा और गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी मौजूद रहे, जिन्होंने आधिकारिक तौर पर यह जिम्मेदारी संभाली।

भारतीय संस्कृति का बिखरा जलवा

ध्वज हस्तांतरण के बाद पूरा स्टेडियम भारतीय संस्कृति के रंग में रंग गया। समारोह में भारतीय और स्कॉटिश कलाकारों ने एक साथ मिलकर बहुत ही खूबसूरत सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। भारत ने अपनी परंपरा, लोक संस्कृति और आधुनिक सोच की झलक दिखाकर पूरी दुनिया को 2030 में अहमदाबाद आने का खुला न्योता दिया। यह प्रस्तुति सिर्फ मेजबानी का हस्तांतरण नहीं, बल्कि 2030 के 100वें संस्करण के विजन की एक झलक थी।

यह भी पढ़ें- Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का दमदार अंत, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर खत्म किया अभियान

ग्लास्गो में भारत का शानदार प्रदर्शन

अगर ग्लास्गो 2026 के सफर की बात करें तो भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। भारतीय दल ने कुल 39 मेडल अपने नाम किए, जिनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे। इस दमदार खेल के बदौलत भारत मेडल तालिका में चौथे स्थान पर रहा। अहमदाबाद में होने वाले 2030 के शताब्दी खेलों में लगभग 15 से 17 मुख्य खेल और पैरा-स्पोर्ट्स शामिल किए जाएंगे, जिनकी तैयारियों पर काम शुरू हो चुका है।

Glasgow commonwealth games 2026 closing ceremony ahmedabad 2030 host

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2026 | 08:24 AM

Topics:  

  • Commonwealth Games
  • Sports
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.