- Hindi News »
- Sports »
- Srh Vs Rr Ipl 2026 Match Result Prafulla Hinge Brilliant Bowling Batting Sunrisers Win Match Highlights
प्रफुल्ल हिंगे ने RR के बल्लेबाजों का किया काम तमाम, आईपीएल 2026 में SRH ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ
SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को इस मुकाबले में करारी शिकस्त दी है। मुकाबले में सनराइजर्स की जीत के हीरो डेब्यू कर रहे प्रफुल्ल हिंगे रहे। उन्होंने RR के 4 बल्लेबाज आउट किया।
- Written By: संजय बिष्ट

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को हराया (फोटो- @IPL)
SRH vs RR IPL 2026 Match Report: आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में सनराइजर्स ने राजस्थान को एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी। इससे पहले SRH के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने हैदराबाद के सामने 216 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में सनराइजर्स की टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। इस हिसाब से इस मुकाबले को सनराइजर्स ने 57 रन से अपने नाम किया।
इस मुकाबले में सनराइजर्स की जीत के हीरो डेब्यू कर रहे गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे रहे। उन्होंने शुरुआत में ही राजस्थान रॉयल्स की झोली से ये मुकाबला छीनने का काम किया। हिंगे ने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 अहम विकेट चटाकाए। इसके अलावा उन्होंने डेब्यू में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।
For his match-winning spell on his #TATAIPL debut, Praful Hinge is named the Player of the Match 🏅 Relive his performance ▶️ https://t.co/0krCOcyK55 #KhelBindaas | #SRHvRR | @SunRisers pic.twitter.com/rRonwHbuxy — IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2026
प्रफुल्ल हिंगे ने रचा इतिहास
प्रफुल्ल हिंगे ने आईपीएल इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह ऐसे पहले गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने किसी पारी के पहले ही ओवर में तीन विकेट झटके हों। इससे पहले कई बार गेंदबाजों ने पहले ओवर में दो विकेट जरूर लिए थे, लेकिन तीन विकेट का यह कारनामा पहली बार देखने को मिला। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इससे पहले ऐसा प्रदर्शन भुवनेश्वर कुमार ने किया था, जिन्होंने शुरुआती ओवर में दो विकेट हासिल किए थे।
सम्बंधित ख़बरें
MI में होने जा रही है सर्जिकल स्ट्राइक! लगातार 4 हार के बाद पांड्या का सब्र टूटा, बुमराह-सूर्या होंगे बाहर?
वानखेड़े में पंजाब किंग्स की दहाड़, MI को 7 विकेट से रौंदा, अय्यर-प्रभसिमरन के दम पर लगातार हासिल की चौथी जीत
श्रेयस अय्यर ने हवा में उड़कर पकड़ा नामुमकिन सा कैच, रोहित और सूर्या रह गए दंग, रिएक्शन वीडियो हुआ वायरल
MI vs PBKS: डी कॉक की सेंचुरी ने मचाई तबाही, इस स्पेशल क्लब का बन गए हिस्सा, दिग्गज बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे
पहले ओवर में ही ढह गई राजस्थान की बल्लेबाजी
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 216 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी का पहला ओवर लेकर आए हिंगे ने दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को गोल्डन डक पर आउट किया। इसके बाद चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को भी डक पर आउट कर तीसरा झटका दिया। इस तरह राजस्थान की टीम पहले ही ओवर में पूरी तरह दबाव में आ गई।
Another debutant making his mark ✅ 🎥 Glimpses of Sakib Hussain’s 4/24 in his first outing in #TATAIPL 🔥 Updates ▶️ https://t.co/xGTDdKbXpY#KhelBindaas | #SRHvRR | @sunrisers pic.twitter.com/ByAMDOgJiB — IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2026
हिंगे के अलावा हैदराबाद के लिए साकिब हुसैन ने भी 4 विकेट चटकाए। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन खर्च किए। इसके अलवा ईशान मलिंगा को दो विकेट मिले। यदि बात करे राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी की तो टीम के लिए डोनोवन फरेरा ने 69 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 45 रन बनाए। वहीं, अंत में तुषार देशपांडे ने 11 गेंद पर 25 रन बनाए।
हैदराबाद की बल्लेबाजी
हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान ईशान किशन ने बनाए। उन्होंने 44 गेंदों में 6 छक्कों और 8 चौकों के साथ 91 रन बनाए। कप्तान के पवेलियन लौटने के बाद नितीश रेड्डी ने हेनरिक क्लासेन (40 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 19 रन, जबकि सलिल अरोड़ा के साथ पांचवें विकेट के लिए 33 रन जुटाए।
ये भी पढे़ं: 2025 की तरह फिर RR को धो रहे थे ईशान किशन, शतक के करीब आकर हुई बड़ी चूक; फिर ‘नर्वस नाइंटीज’ का हो गए शिकार
नीतीश रेड्डी 13 गेंदों में 4 छक्कों के साथ 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सलिल अरोड़ा ने 13 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ नाबाद 24 रन की पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे और रियान पराग को 1-1 विकेट हाथ लगा।
Srh vs rr ipl 2026 match result prafulla hinge brilliant bowling batting sunrisers win match highlights
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मोबाइल का रंग बदलते ही बदल सकती है किस्मत? जानिए कौन सा कलर दिलाएगा पैसा और सफलता
Apr 17, 2026 | 02:07 PMStudent Death Nashik: परीक्षा के लिए ली लिफ्ट बनी मौत का सफर, 9वीं के छात्र की बस के नीचे आने से मौत
Apr 17, 2026 | 02:06 PMयवतमाल जिला परिषद स्कूलों का बदला स्वरूप, 4.83 लाख छात्र और विशेषज्ञ शिक्षकों के साथ शिक्षा व्यवस्था मजबूत
Apr 17, 2026 | 02:00 PM‘छोटा मटका’ बाघ केस में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अब गोरेवाड़ा की तर्ज पर ताडोबा में बनेगा रेस्क्यू सेंटर
Apr 17, 2026 | 01:56 PMMaharashtra Fake Call Center: कॉल सेंटर घोटाले में अफसरों की मिलीभगत, CBI जांच पर उठे सवाल
Apr 17, 2026 | 01:49 PMक्या SC आरक्षण को टुकड़ों में बांट रही है सरकार? नितिन राउत ने अनंत बदर समिति की रिपोर्ट पर उठाए गंभीर सवाल
Apr 17, 2026 | 01:44 PMHormuz खोलने के लिए MBS का गेम प्लान: लेबनान सीजफायर और ईरान शांति वार्ता की स्टोरी
Apr 17, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

नीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PM
जब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PM
संसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PM
हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM














