पेरिस पैरालंपिक के पदक विजेताओं की मनसुख मांडविया ने की तारीफ, भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को पैरालंपिक में भारतीय दल के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की सराहना की और उम्मीद जताई कि खिलाड़ी बचे हुए दो दिनों में और अधिक पदक जीतेंगे।
- Written By: मृणाल पाठक
खेल मंत्री मनसुख मंडाविया (सौजन्यः एक्स)
नई दिल्ली: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत शानदार खेल दिखा रहा है। भारत ने पेरिस में कीर्तिमान बनाते हुए अपने अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा पदक जीते हैं। जिसके लिए पूरा देश अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ कर रहा है। साथ ही देश के खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भारतीय दल की सराहना की है।
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पैरालंपिक में भारतीय दल के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की सराहना की और उम्मीद जताई कि खिलाड़ी बचे हुए दो दिनों में और अधिक पदक जीतेंगे। भारत का पैरालंपिक में पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 पदक का था लेकिन अब तक पेरिस में पैरा खिलाड़ियों ने 24 पदक जीतकर उस प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया।
#Paralympics2024 में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी देशवासियों को गौरवान्वित कर स्वदेश लौटने वाले हमारे पैरालंपिक खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षकों से मुलाकात कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। पेरिस पैरालंपिक में असाधारण प्रतिभा से तिरंगे का परचम लहराने वाले ये सभी खिलाड़ी हमारे देश… pic.twitter.com/mtNG03zfSu — Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 5, 2024
सम्बंधित ख़बरें
370 Biryani Controversy: मुनव्वर फारूकी ने उड़ाया प्रणित मोरे का मजाक, सोशल मीडिया पर घिरे तो हटाया पोस्ट
नोएडा वालों की मौज! सीएम योगी ने शुरू की 34 इलेक्ट्रिक बसें, अब जेवर एयरपोर्ट जाना होगा बेहद आसान
Meenakshi Natarajan Case: मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, EC को दी चुनौती
Bhopal News: गोविंदपुरा के जंगल में भीषण आग से मचा हड़कंप, दमकल और स्थानीय लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
मांडविया ने बृहस्पतिवार को महिलाओं की 400 मीटर टी20 कांस्य पदक विजेता धाविका दीप्ति जीवनजी को सम्मानित किया। विश्व चैम्पियन दीप्ति से स्वर्ण पदक की उम्मीद थी लेकिन वह फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकीं। तोक्यो पैरालंपिक में दीप्ति ने रजत पदक जीता था।
दीप्ति ने कहा, ‘‘मैंने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकी। इसलिये मुझे कांस्य पदक मिला।” मांडविया ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों ने सिर्फ अपना कौशल ही नहीं दिखाया बल्कि देश को गौरवान्वित भी किया है।”
यह भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी में दिखा अक्षर पटेल का शानदार प्रदर्शन, भारत डी की मुकाबले में कराई वापसी
जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने टोक्यो में सबसे ज्यादा 19 पदक जीते थे। जिसके बाद भारत के एथलीट्स ने यह रिकॉर्ड तोड़ते हुए पेरिस पैरालंपिक 2024 में 24 पदक जीत लिए हैं। जिसमें 5 गोल्ड मेडल, 9 सिल्वर मेडल और 10 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। इसी के साथ भारत पैरालंपिक के अंक तालिका में 13वें स्थान पर है। जबकि चीन 145 मेडल के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
