Breaking News: नागपुर के काटोल में SBL कंपनी में भीषण धमाका, 18 मजदूरों की मौत
Maharashtra Factory Accident News: नागपुर जिले के काटोल तालुका के राउलगांव स्थित SBL कंपनी में सुबह बड़ा धमाका हुआ। पुलिस के मुताबिक 18 मजदूरों की मौत हुई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
नागपुर एसबीएल कंपनी ब्लास्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Nagpur SBL Company Blast: नागपुर जिले के काटोल तालुका के राउलगांव में स्थित एसबीएल कंपनी में रविवार सुबह करीब 7 बजे जोरदार धमाका हुआ।
बताया जा रहा है कि यह कंपनी गनपाउडर, डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक सामग्री का निर्माण करती है। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
नागपुर पुलिस के अनुसार, इस हादसे में 18 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
तंबाकू को कहें अलविदा, महज़ 20 मिनट में शरीर शुरू कर देता है खुद को ठीक करना
महाराष्ट्र FDA की कमान मुंढे के हाथ, मिलावट माफिया पर कस सकता है शिकंजा; खाद्य सुरक्षा पर बढ़ी उम्मीद
झुलसते नागपुर पर मेहरबान मौसम, नौतपा के छठे दिन तापमान में 3 डिग्री गिरावट; शाम की बारिश ने बदली फिजा
नागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
Nagpur, Maharashtra: An explosion occurred at the SBL company, which manufactures gunpowder, detonators, and other explosives, near Raulgaon in Katol Taluka, about 40 km from Nagpur. The blast triggered a fire at the site. Rescue operations are currently underway, and around 15… pic.twitter.com/CT4syadTDs — IANS (@ians_india) March 1, 2026
आग लगने से बढ़ी तबाही
धमाके के बाद फैक्ट्री परिसर में आग लग गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद मृतकों के परिजन और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। इलाके में गुस्से और तनाव का माहौल देखा जा रहा है।
Nagpur, Maharashtra: An explosion at the B-20 plant of SBL Energy Company at 5:30 AM killed 15 people and injured 18 others, some critically. The blast also impacted the nearby B-16 plant, destroying concrete structures and causing extensive damage. Preliminary reports suggest… pic.twitter.com/tSnslXxqQp — IANS (@ians_india) March 1, 2026
मौत के आंकड़ों पर अलग-अलग दावे
काटोल के विधायक चरण सिंह ठाकुर ने दावा किया है कि इस हादसे में 18 लोगों की मौत हुई है और करीब 20 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। विधायक का कहना है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था और बिना पर्याप्त प्रशिक्षण के मजदूरों को काम पर लगाया गया था। हालांकि, धमाके की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
ये भी पढ़ें :- हाफकिन बायो में अनियमितताओं पर नया सर्कुलर, दस्तावेज लीक करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
एक साल पहले भी हुआ था हादसा
गौरतलब है कि इसी क्षेत्र के राउलगांव शिवार के कोटवालबद्दी इलाके में एक वर्ष पहले 16 फरवरी को Asian Fire Works में भी बड़ा धमाका हुआ था। उस घटना में दो मजदूरों की मौत और दो अन्य घायल हुए थे। लगातार हो रही इन घटनाओं ने औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
