-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Sourav Ganguly Praised Virat Kohli Said He Is Better Than Me In Terms Of Skill
सौरव गांगुली ने की विराट कोहली की जमकर तारीफ, कहा- ‘वह कौशल के मामले में मुझसे बेहतर’
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
नई दिल्ली: एशिया कप (Asia Cup 2022) में अपने आखिरी मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान (IND vs AFG) को करारी शिकस्त दी थी। यह मुकाबला भारतीय फैंस के लिए काफी शानदार रहा था, क्योंकि इस मैच में काफी समय से ख़राब फॉर्म से गुजर रहे भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने जबरदस्त शतक जड़ा था। काफी समय बाद विराट कोहली अपने लय में नज़र आए थे। जिसे देखकर हर कोई काफी खुश हुआ था। ऐसे में विराट कोहली की भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने तारीफ की है।
सौरव गांगुली ने ‘यू-ट्यूब’ पर ‘रणवीर शो’ में विराट कोहली के बारे में कहा, ‘विराट कोहली एक खिलाड़ी के रूप में मुझसे ज़्यादा कौशल हैं। मुझे नहीं लगता कि कप्तानी की तुलना होनी चाहिए। तुलना एक खिलाड़ी के तौर पर कौशल के मामले में होनी चाहिए। मुझे लगता है कि वह मुझसे ज्यादा कुशल है।’
सम्बंधित ख़बरें
International Chess Day 2026: बच्चों का दिमाग तेज बनाने में कैसे मदद करता है शतरंज? जानें इसके फायदे
ENG Vs IND: 141 रन ठोक बेन डकेट ने मचाया तहलका, इंग्लैंड ने भारत के सामने रखा 388 रन का लक्ष्य
1 रन से टूटा वॉशिंगटन फ्रीडम का सपना, लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने पहली बार जीता MLC का खिताब
जिम्बाब्वे फतह को तैयार टीम इंडिया, लक्ष्मण के मार्गदर्शन में युवा ब्रिगेड रवाना, देखें पूरा शेड्यूल
गांगुली आगे कहते हैं, ‘हम अलग-अलग दौर में खेले, मैं अपनी पीढ़ी में खेला, और वह अभी खेल रहे हैं। वह शायद मुझसे ज्यादा खेल खेलेगा। मैंने कोहली के मुकाबले ज्यादा क्रिकेट खेला है, लेकिन इस मामले में वह मुझसे आगे निकलेगा। वह कमाल का खिलाड़ी है।’ गांगुली ने कहा कि, क्रिकेट कैलेंडर काफी व्यस्त हो गया है और कोरोना वायरस महामारी के कारण पृथवास जैसी चीजों से पिछले दो सत्र काफी मुश्किल रहे।
सौरव गांगुली से जब पूछा गया कि कोहली जब संघर्ष कर रहे थे तब क्या उन्होंने कोई सलाह दी थी। इस पर वह कहते हैं, ‘वे (टीम) बहुत यात्रा करते है, मुझे उनसे मिलने का समय नहीं मिलता।’ गांगुली ने कहा, ‘हर किसी के प्रदर्शन पर मीडिया की नजर रहती है। हमें पता नहीं रहता कि मीडिया में किसकी बात चल रही है, क्योंकि होटल में पहुंचने के बाद मैं सबसे पहले रिसेप्शन पर कहता हूं कि मुझे अखबार नहीं चाहिए।’
बता दें कि, कोहली को अपने 71वे अंतरराष्ट्रीय शतक के लिए 1020 दिन तक इंतजार करना पड़ा था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से एक महीने का ब्रेक लिया था, उसके बाद वह एशिया कप के लिए टीम में वापसी किए थे। हालांकि, विराट कोहली का एशिया कप में प्रदर्शन काफी शानदार रहा। उन्होंने फॉर्म में वापसी करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ दुबई में 61 गेंद में नाबाद 122 रन की जबरदस्त पारी खेली थी।
Sourav ganguly praised virat kohli said he is better than me in terms of skill
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp पर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल से हैं परेशान? तुरंत ऑन करें यह सीक्रेट फीचर, स्पैम कॉल से भी राहत
Jul 21, 2026 | 04:25 AMAaj Ka Rashifal: मेष को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता, मीन के लिए भाग्योदय के योग, पढ़ें मंगलवार का राशिफल
Jul 21, 2026 | 12:10 AMMP पुलिस मुख्यालय में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड; नए कानूनों पर दिया कड़ा जोर
Jul 20, 2026 | 11:24 PMतीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं
Jul 20, 2026 | 11:15 PMयूक्रेन में 4 भारतीय की मौत पर भारत ने जताई नाराजगी, बंदरगाह पर खड़े जहाज पर हुआ हमला
Jul 20, 2026 | 11:10 PMजीतू पटवारी ने ग्वालियर कोर्ट में किया गुप्त सरेंडर, ₹25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत; जानें पूरा मामला
Jul 20, 2026 | 11:08 PMकृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM














