Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मौत के मुंह से बचा सौरव गांगुली का परिवार, पुरी के समुद्र में हुआ ये बड़ा हादसा

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सौरव गांगुली के भाई स्नेहाशीष गांगुली और उनकी पत्नी अर्पिता गांगुली की बोट समुद्र में पलट गई। दोनों सुरक्षित बचा लिया गया है।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: May 26, 2025 | 04:59 PM

सौरव गांगुली अपने भाई के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पुरी: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली और उनकी पत्नी अर्पिता दोनों बाल-बाल बच गए। पुरी के समुद्र में जलक्रीडा का आनंद लेते समय इनकी स्पीडबोट पलट गई। इस हादसे के बाद दोनों सही सलामत हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है। यह घटना शनिवार शाम को ‘लाइटहाउस’ के पास हुई जब दंपति ‘स्पीडबोट’ सवारी का आनंद ले रहे थे।

पुरी के बीच पर वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी के दौरान ये हादसा हुआ। यह हादसा समुद्र में स्पीडबोट के पलटने से हुआ। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि स्पीडबोट समुद्र में उलटी पड़ी है। जबकि लाइफगार्ड सभी पर्यटकों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

सौरव गांगुली के भाई की पत्नी अर्पिता गांगुली ने हादसे को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नाव यात्रियों की निर्धारित क्षमता से काफी कम वज़न लेकर चल रही थी, जिसकी वजह से वह असंतुलित होकर पलट गई।

Sourav Ganguly’s Brother and Sister-in-Law Rescued After Speedboat Capsizes Off Puri Coast A speedboat carrying tourists capsized in the deep sea off the coast of Puri on Saturday evening, leaving four people struggling to stay afloat. Fortunately, all four were rescued safely.… pic.twitter.com/ZX0Ie6wFpJ — Kamalika Sengupta (@KamalikaSengupt) May 26, 2025

अर्पिता ने लगाए आरोप

अर्पिता ने बताया कि समुद्र में पहले से ही बहुत तेज बहाव था। जिस नाव में हम बैठे थे, उसकी अधिकतम क्षमता 10 लोगों की थी, लेकिन पैसे के लालच में वे सिर्फ 3-4 लोगों को ही बैठा रहे थे। यह उस दिन समुद्र में जाने वाली आखिरी नाव थी। पहले से ही कुछ तकनीकी दिक्कतें आ चुकी थीं, तो मैंने पूछा भी कि जब ऐसा हो गया है तो जाना ठीक रहेगा या नहीं। लेकिन उन्होंने कहा, ‘नहीं, कुछ नहीं होगा।’ पैसे के लालच में ही यह सब हुआ। सर (सौरव गांगुली के भाई) ने भी मना किया था, लेकिन फिर भी वे हमें ले गए।

भगवान की कृपा से हम बच गए

सीएबी अध्यक्ष की पत्नी अर्पिता ने कहा कि भगवान की कृपा से हम बच गए। मैं अभी भी सदमे में हूं। ऐसा नहीं होना चाहिए और समुद्र में जलक्रीड़ा की व्यवस्था सही तरीके से की जानी चाहिए। मैं कोलकाता लौटने के बाद पुरी के पुलिस अधीक्षक और ओडिशा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखूंगी। घटना के बारे में उन्होंने कहा कि उनकी नौका एक बड़ी लहर की चपेट में आकर पलट गई और वह तथा उनके पति सहित सभी यात्री समुद्र में गिर गए।

WI vs IRE: केसी कार्टी के तूफानी शतक से उड़ा आयरलैंड, वेस्टइंडीज की 197 रन से बड़ी जीत

उन्होंने कहा कि शुक्र है कि ‘लाइफगार्ड’ द्वारा तुरंत कार्रवाई करने से हमारी जान बच गई। घटना के प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय लोगों ने बताया कि ‘स्पीडबोट’ एक बड़ी लहर की चपेट में आने के बाद संतुलन खो बैठी और समुद्र में पलट गई।

Sourav ganguly brother and his wife narrowly escaped speedboat accident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2025 | 03:26 PM

Topics:  

  • Indian Cricket Team
  • Sourav Ganguly
  • Team India

सम्बंधित ख़बरें

1

रवींद्र जडेजा की पत्नी ने भारतीय खिलाड़ियों पर लगाया गंभीर आरोप, पति को लेकर कही ये बड़ी बात

2

OUT होने के बाद भी बल्लेबाजी करते रहे जितेश शर्मा, मैदान पर सभी रह गए हैरान; वायरल होने लगा VIDEO

3

साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड बनाया

4

अभिषेक शर्मा ने T20I में रचा इतिहास, एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारत के…

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.