-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Keacy Carty Scored 170 As West Indies Crush Ireland By 197 Runs
WI vs IRE: केसी कार्टी के तूफानी शतक से उड़ा आयरलैंड, वेस्टइंडीज की 197 रन से बड़ी जीत
- Written By: उज्जवल सिन्हा
तीसरे मैच में वेस्टइंडीज ने आयरलैंड को 197 रनों से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। इस मैच में वेस्टइंडीज के केसी कार्टी ने 170 रनों की पारी खेली।

केसी कार्टी (फोटो-सोशल मीडिया)
डबलिन: आयरलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 197 रनों से जीत हासिल करके सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया। इस सीरीज के पहले मुकाबले में आयरलैंड को जीत मिली थी। वहीं दूसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। तीसरे मुकाबले में भी बारिश हुई लेकिन नतीजा निकला और डीएलएस नियम के मुताबिक वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले में बड़ी जीत हासिल की।
डबलिन में खेले गए तीसरे मुकाबले में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ब्रैंडन किंग 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उसके बाद एविन लुइस भी 14 रन बनाकर आउट हो गए। वेस्टइंडीज ने 2 विकेट 31 के स्कोर पर ही गंवा दिया। दो विकेट जल्दी गंवाने के बाद वेस्टइंडीज के केसी कार्टी और शाई होप ने तीसरे विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी की। इस दौरान शाई होप 75 रन बनाकर आउट हो गए।
केसी कार्टी की धमाकेदार पारी
वहीं एक छोर पर केसी कार्टी ने मोर्चे को संभाले रखा। केसी कार्टी का साथ आमिर जंगू ने दिया। चौथे विकेट के लिए दोनों ने लगभग 80 रनों की साझेदारी की। इस दौरान केसी कार्टी ने अपना शतक भी पूरा किया। केसी ने 38वें ओवर में अपना शतक पूरा किया। वहीं 22 के स्कोर पर आमिर जंगू आउट हो गए। इसके बाद शतकवीर केसी कार्टी और जस्टिन ग्रीव्स ने तेजी से रन बनाने शुरू किए। ग्रीव्स ने 23 गेंदों पर 50 बनाया। वहीं केसी कार्टी 142 गेंदों का सामना करते हुए 170 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 8 छक्के लगाए।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीलंका के बाद आयरलैंड में तहलका मचाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, हेड टू हेड रिकॉर्ड देखकर दंग रह जाएंगे आप!
कीरोन पोलार्ड बने टी20 क्रिकेट के नए रन किंग, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़कर बोले- ‘सॉरी यूनिवर्स बॉस’
Women’s T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, आयरलैंड को 4 विकेट से हराया
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
वेस्टइंडीज ने खड़ा किया विशाल स्कोर
वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 285 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। आयरलैंड के लिए गेंदबाजी करते हुए बैरी मक्कार्थी ने 3, लियम मक्कार्थी ने 2, जॉर्ज डॉकरेल ने 1 और एंडी मैक्ब्राइन ने 1 विकेट चटकाए।
दोगुना हो जाएगा भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का रोमांच, JioHotstar ने खरीद लिए डिजिटल राइट्स
197 रनों से आयरलैंड को मिली शिकस्त
दूसरी इंनिग शुरू होने से पहले बारिश होने लगी। बारिश बंद हुई तो मैच 46 ओवर का किया गया। जिसमें आयरलैंड को 363 रनों का लक्ष्य मिला। हालांकि बारिश के बाद वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 165 रनों पर ही आयरलैंड को समेट दिया।
आयरलैंड के लिए पॉल स्टर्लिंग ने 26, केड कार्माइकल ने 48, लोर्कान टकर ने 29, जॉर्ज डॉकरेल ने 23, एंडी मैक्ब्राइन ने 28 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए जेडेन सील्स ने 3 विकेट चटकाए। उसके अलावा अल्जारी जोसेफ को एक, जस्टिन ग्रीव्स को एक और रॉस्टन चेज को एक विकेट मिला।
Keacy carty scored 170 as west indies crush ireland by 197 runs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘कई बार अयोध्या गए, फिर भी नहीं लगी भनक’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर अखिलेश यादव का CM योगी पर तंज
Jun 28, 2026 | 04:07 PMगोरेगांव की 33 आंगनवाड़ियां जर्जर, बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा
Jun 28, 2026 | 04:04 PMनागपुर में बनेगा ‘बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स’! नितिन गडकरी और प्रशासन का मेगा प्लान तैयार
Jun 28, 2026 | 04:04 PM‘पार्ट-टाइम राजनीति से नहीं जीत सकते चुनाव’, शर्मिष्ठा मुखर्जी का राहुल पर बड़ा हमला; कांग्रेस को दी ये नसीहत
Jun 28, 2026 | 03:59 PMभंडारा में बारिश की बेरुखी से बढ़ी किसानों की चिंता, खरीफ बुआई ठप
Jun 28, 2026 | 03:57 PMनासिक में दर्दनाक हादसा; कार की टक्कर से मध्यप्रदेश के मजदूर दंपत्ति की इलाज के दौरान हुई मौत
Jun 28, 2026 | 03:53 PMनाले पर अतिक्रमण से फैक्ट्रियों व स्कूलों में भरा था 3 फीट पानी, नुकसान के बाद भी नहीं जागा नागपुर प्रशासन
Jun 28, 2026 | 03:51 PMवीडियो गैलरी

भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM














