अभिषेक शर्मा ने T20I में रचा इतिहास, एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारत के…
Abhishek Sharma Create History: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20आई में अभिषेक शर्मा ने 2 छक्का लगाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने साल 2025 में अपना 50वां छक्का पूरा किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Abhishek Sharma Becomes 2nd Indian Cricketer After Suryakumar Yadav: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकालबे में अभिषेक शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर लिया। एक कैलेंडर साल में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 छक्के लगाने वालों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा भी शामिल होकर इतिहास रच दिया। वो एक साल में 50 से ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20I में 214 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 गेंदों पर 17 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 छक्के लगाए। दूसरे छक्के के साथ अभिषेक शर्मा ने साल 2025 के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 50वां छक्का पूरा किया। भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा से पहले यह उपलब्धि सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में अपने नाम किया था। साल 2022 में सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में 31 मैचों में 68 छक्के लगाए।
आईसीसी की फुल मेंबर टीम के लिए केवल दो खिलाड़ियों ने यह कारनामा किया है। दोनों खिलाड़ी भारत के ही है। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में 68 और अब अभिषेक शर्मा ने 2025 में 50 छक्का पूरा करके यह उपलब्धि हासिल की।
सम्बंधित ख़बरें
टी दिलीप का भारतीय टीम के साथ पांच साल का सफर हुआ खत्म, रोहित शर्मा हुए भावुक कहा- आप पर्दे के पीछे के…
25 छक्के, 15 चौके अभिषेक शर्मा ने बल्ले से लगाई आग, 91 गेंदों में ठोक डाले 233 रन, गेंदबाज हुए बेबस- VIDEO
फिटनेस टेस्ट पास करने की खबरें निकलीं झूठी! श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर होंगे जसप्रीत बुमराह?
भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान कहा- भारत के लिए खेल चुका हूं, अब कुछ साबित नहीं करना…
T20I में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज़्यादा छक्के (टेस्ट खेलने वाले देश)
| खिलाड़ी | देश | मैच | रन | छक्के | वर्ष |
|---|---|---|---|---|---|
| सूर्यकुमार यादव | भारत | 31 | 1164 | 68 | 2022 |
| अभिषेक शर्मा | भारत | 19 | 790 | 50 | 2025 |
| साहिबज़ादा फ़रहान | पाकिस्तान | 26 | 771 | 45 | 2025 |
| सूर्यकुमार यादव | भारत | 18 | 733 | 43 | 2023 |
| मोहम्मद रिज़वान | पाकिस्तान | 29 | 1326 | 42 | 2021 |
T20I में एक कैलेंडर साल में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का ओवरऑल रिकॉर्ड ऑस्ट्रियाई बल्लेबाज करणबीर सिंह के नाम है। करनबीर सिंह ने यह कारनामा इसी साल किया है। करनबीर सिंह ने साल 2025 में अब तक खेले गए 32 मुकाबले में 122 छक्के लगाए हैं। उन्होंने इस साल 1488 रन बनाए।
यह भी पढ़ें: IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने लिया कटक की हार का बदला, मुल्लांपुर में टीम इंडिया को 51 रन से दी शिकस्त
T20I में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज़्यादा छक्के
| खिलाड़ी | देश | मैच | रन | छक्के | वर्ष |
|---|---|---|---|---|---|
| करनबीर सिंह | ऑस्ट्रिया | 32 | 1488 | 122 | 2025 |
| सूर्यकुमार यादव | भारत | 31 | 1164 | 68 | 2022 |
| फ़ियाज़ अहमद | बहरीन | 38 | 1202 | 67 | 2025 |
| बिलाल ज़ल्मई | ऑस्ट्रिया | 36 | 1008 | 57 | 2025 |
| आसिफ अली | बहरीन | 30 | 940 | 56 | 2025 |
| मुहम्मद वसीम | यूएई | 26 | 909 | 55 | 2024 |
| मुहम्मद वसीम | यूएई | 23 | 863 | 54 | 2023 |
| बाबर हयात | हांगकांग | 27 | 651 | 50 | 2024 |
| अभिषेक शर्मा | भारत | 19 | 790 | 50 | 2025 |
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2025 में अब तक पांच खिलाड़ियों ने 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाने में कामयाब रहे हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर करनबीर सिंह है। करनबीर सिंह ने 122 छक्के लगाए। उसके बाद फियाज अहमद है। जिन्होंने इस साल 67 छक्के लगाए हैं। बिलाला जल्मई ने 57, आसिफ अली ने 56 और अभिषेक शर्मा ने 50 छक्के लगाए।
2025 में T20I में सबसे ज़्यादा छक्के
| खिलाड़ी | देश | मैच | रन | छक्के |
|---|---|---|---|---|
| करनबीर सिंह | ऑस्ट्रिया | 32 | 1488 | 122 |
| फ़ियाज़ अहमद | बहरीन | 38 | 1202 | 67 |
| बिलाल ज़ल्मई | ऑस्ट्रिया | 36 | 1008 | 57 |
| आसिफ़ अली | बहरीन | 30 | 940 | 56 |
| अभिषेक शर्मा | भारत | 19 | 790 | 50 |
