SL vs IND Test: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज देखने के लिए नहीं लगेगा एक भी पैसा? SLC ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा
SL vs IND Test Series: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए प्रशंसकों को मुफ्त स्टेडियम में प्रवेश देने का बड़ा फैसला किया है।
- Written By: सृष्टि मौर्य
श्रीलंका बनाम भारत टेस्ट सीरीज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Free Entry For Fans In SL vs IND Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। बोर्ड ने ऐलान किया है कि दोनों टेस्ट मैचों के दौरान दर्शकों को स्टेडियम में मुफ्त एंट्री मिलेगी। यानी क्रिकेट फैंस बिना टिकट के मैदान में बैठकर भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच का रोमांच देख सकेंगे।
कौन से गेट से मिलेगी एंट्री?
सीरीज का पहला टेस्ट मैच 15 से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गॉल में मैच देखने पहुंचने वाले फैंस को गेट नंबर 4 से स्टेडियम में फ्री एंट्री दी जाएगी।
सीरीज का दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर होगा। यहां दर्शकों के लिए गेट नंबर 3, 4, 5 और 7 से प्रवेश की सुविधा रखी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
सुरक्षा की गारंटी मिले तो बांग्लादेश लौटेंगे शाकिब? कोर्ट में केस लड़ने को भी तैयार; 2027 वर्ल्ड कप पर नजर
श्रीलंका क्रिकेट XI ने टीम इंडिया की गेंदबाजी की खोली पोल, पहले 20 ओवर में नहीं टूटी एक भी साझेदारी
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान की 20 सदस्यीय टीम का ऐलान, 19 अगस्त को भारत से होगी टक्कर
क्या 25 करोड़ की ट्रेड डील में KKR जाएंगे हार्दिक पांड्या? कप्तानी मिलने की भी चर्चा तेज!
SLC ने फैंस से की खास अपील
श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि देशभर के क्रिकेट प्रेमी, युवा खिलाड़ी, परिवार और खेल प्रेमी इस पहल का फायदा उठाएं और भारत-श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट का रोमांच मैदान से देखें। बोर्ड का ये कदम स्टेडियम में ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को लाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
क्या इस बार भर पाएगा स्टेडियम?
श्रीलंका में टेस्ट क्रिकेट के दौरान स्टेडियम में अक्सर दर्शकों की संख्या कम रहती है। भारतीय टीम पहले भी श्रीलंका में खाली स्टेडियमों के सामने खेल चुकी है। ऐसे में एसएलसी का फ्री एंट्री का फैसला दर्शकों को मैदान तक लाने में कितना कामयाब होता है, ये देखना दिलचस्प होगा।
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15-19 अगस्त को गॉल और दूसरा टेस्ट 23-27 अगस्त को कोलंबो में खेला जाएगा। भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी और टीम की नजर श्रीलंका के खिलाफ अपने मजबूत रिकॉर्ड को बरकरार रखने के साथ डब्ल्यूटीसी में अहम अंक हासिल करने पर होगी।
यह भी पढ़ें- सुरक्षा की गारंटी मिले तो बांग्लादेश लौटेंगे शाकिब? कोर्ट में केस लड़ने को भी तैयार; 2027 वर्ल्ड कप पर नजर
भारत के लिए सीरीज काफी अहम
भारत के लिए ये टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। भारत फिलहाल डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है, जबकि श्रीलंका छठे नंबर पर है। डब्ल्यूटीसी फाइनल की रेस में बने रहने के लिए टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
भारत का श्रीलंका में टेस्ट रिकॉर्ड शानदार रहा है। 2017 के श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम को 3-0 से हराया था। हालांकि, इस बार मुकाबला अलग होने की उम्मीद है। भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं, वहीं श्रीलंका के पास भी युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है।
