- Hindi News »
- Sports »
- Shubman Gill Received The Icc Mens Player Of The Month Award For February 2025
शुभमन गिल बने ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ, इंग्लैंड सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में किया था दमदार प्रदर्शन
गिल ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की। यही कारण है कि इस इस के फरवरी महीने के लिए उन्हें आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड दिया गया है।
- Written By: संजय बिष्ट

शुभमन गिल (फोटो सोर्स/एक्स)
नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर इसके खिताब को अपने नाम किया था। इस दौरान रोहित व विराट जैसे सिनियर खिलाड़ियों ने तो अपना अहम योगदान दिया ही दूसरी तरफ युवा खिलाड़ियों ने भी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम युवा ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल का आता है। गिल ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की। यही कारण है कि इस इस के फरवरी महीने के लिए उन्हें आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड दिया गया है।
चैंपियन ट्रॉफी के पहले मुकाबले में जड़ा था शतक
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शुभमन गिल के पहले ही मुकाबले में शतक लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। हांलाकि आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड शुभमन गिल को (फरवरी 2025) के लिए दिया गया है। गिल ने इस दौरान 5 वनडे मुकाबलों में कुल 406 रन बनाए। गिल के अलावा महिला वर्ग में ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए सम्मानित किया गया है।
More accolades for No.1 ranked ODI batter Shubman Gill as the India opener claims a third ICC Men’s Player of the Month award for his efforts in February 2025 💥https://t.co/CfNvJFOe5e — ICC (@ICC) March 13, 2025
5 मैच में बनाए 406 रन
इस साल के फरवरी महीने में गिल ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। उन्होंने फरवरी 2025 में कुल 5 वनडे मुकाबले खेले थे। इस दौरान गिल ने कुल 406 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 101.50 का रहा। जबकि 94.19 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। बता दें फरवरी महीने में गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेली। इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी के कुछ मैच में भी गिल ने फरवरी महीने में खेले थे।
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना पर ICC का कड़ा एक्शन, श्रीलंका के खिलाफ मैच में गुस्सा दिखाना पड़ा भारी
पाकिस्तान क्रिकेट को फिर होना पड़ा शर्मसार, T20 WC 2026 के दौरान मोहम्मद नवाज की काली करतूत आई सामने
Women’s T20I Challenge Trophy का शेड्यूल किया, ICC पहली बार 5 टीमों के साथ कराएगा ये टूर्नामेंट
ICC ने Amelia Kerr को दिया बड़ा सम्मान, मार्च में बल्ले और गेंद से धमाल मचाने के लिए मिला ये इनाम
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इंग्लैंड के खिलाफ जीत में निभाई थी अहम भूमिका
चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। इस सीरीज को भारतीय टीम ने 3-0 की अजेय बढ़त से अपने नाम किया था। भारत की इस जीत में युवा ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले नागपुर वनडे में 87 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे मैच कटक में खेला गया था इस मैच में भी गिल ने 60 रन बनाए थे। जबकि अंतिम और फाइनल मुकाबले में गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ 112 रन बनाए। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले ही मुकाबले में गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ दिया था।
Shubman gill received the icc mens player of the month award for february 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
…तो हिंदुओं को नहीं छोड़ेंगे, BJP की जीत से बौखलाया बांग्लादेशी मौलाना, तारिक सरकार से कर दी बड़ी मांग
May 12, 2026 | 08:59 AMExplainer: भारत पर मंडरा रहा है आर्थिक संकट? PM मोदी को क्यों करनी पड़ी जनता से अपील, समझिए पूरा गणित
May 12, 2026 | 08:59 AMइंस्टाग्राम प्यार के लिए सीमा पार? अवैध एंट्री पर पुलिस एक्शन, जलगांव में बांग्लादेशी युवती गिरफ्तार
May 12, 2026 | 08:47 AMयोगी के नक्शेकदम पर चल पड़े सीएम सुवेंदु अधिकारी, बंगाल में लाउडस्पीकर और सड़कों पर नमाज-पूजा पर लगा बैन
May 12, 2026 | 08:39 AMIran US Conflict: पाकिस्तान ने एयरबेस पर छिपाए ईरानी विमान, अमेरिकी रिपोर्ट से मचा भारी बवाल
May 12, 2026 | 08:37 AMमहाराष्ट्र में लू का कहर, संभाजीनगर में सबसे मरीज, 236 केस और 6 मौतों से बढ़ी चिंता; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
May 12, 2026 | 08:31 AMमध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों को बड़ी राहत, अब सिर्फ 5 रुपए में मिलेगा बिजली कनेक्शन
May 12, 2026 | 08:26 AMवीडियो गैलरी

ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM














