आईपीएल 2025 की शुरुआत में ही इन दो युवा खिलाड़ियों ने मचा दिया है तहलका
अब तक इस सीजन कुल पांच मुकाबले खेले गए हैं और इसने कम सयम में ही कुछ युवा खिलाड़ियों की खूब चर्चा हो रही है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
आईपीएल 2025 के सभी कप्तान (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 अभी अपने शुरुआती चरण में है। अब तक इस सीजन कुल पांच मुकाबले खेले गए हैं और इसने कम सयम में ही कुछ युवा खिलाड़ियों की खूब चर्चा हो रही है। अपने प्रदर्शन के दम पर इन खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया में अपना नाम बना लिया है। जी हां, दरअसल, हम विग्नेश पुथुर और शशांक शर्मा की बात कर रहे हैं। विग्नेश पुथुर ने इस साल मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया है। दूसरी तरफ आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले शशांक सिंह इस साल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं।
विग्नेश पुथुर ने मुंबई इंडियंस के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। हांलाकि इस मैच को मुंबई इंडियंस हार गई थी, लेकिन इस युवा स्पिन गेंदबाज ने अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर क्रिकेट जगत में चर्चाओं का बाजार अपने नाम किया। दूसरी तरफ शशांक सिंह ने इतनी खतरानक बल्लेबाजी की कि एक वक्त हारे हुए मैच को दिल्ली के नाम किया और लखनऊ के मुंह से जीत छीन ली।
विग्नेश पुथुर
विग्नेश पुथुर केरल के रहने वाले हैं। वो एक लेग स्पिन गेंदबाज हैं। इस वक्त पुथुर काफी यंग खिलाड़ी हैं। इस खिलाड़ी ने अपने पहले ही आईपीएल मुकाबले में धमाल मचा दिया। उन्होंने इस मैच में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और दीपक हुड्डा जैसे बल्लेबाजों को आउट किया। पुथुर ने इतने बड़े मंच में डेब्यू के दौरान 3 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने महज 32 रन दिए।
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
खेल जगत की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शशांक सिंह
इस वक्त आशुतोष शर्मा किसी परिचय के मौहताज नहीं हैं। इसके पीछे की वजह उनका आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर किंग्स के खिलाफ खेली गई पारी है। उन्होंने अपनी दमदार पारी की बदौलत लखनऊ के जबड़े से जीत छीन ली। इस रोमांचक मुकाबले में आशुतोष 31 गेंदों पर 66 रन की मैच जीताऊ पारी खेली। इस कमाल की पारी के लिए आशुतोष को प्लेयर ऑफ द मैच भी दिया गया।
