सात्विक-चिराग की फ्रेंच ओपन में जीत से आगाज, त्रिशा-गायत्री ने भी मारी बाजी
- Written By: मृणाल पाठक
सात्विक-चिराग और त्रिशा-गायत्री (PIC Credit: Social Media)
पेरिस: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (Satwiksairaj Rankireddy) और चिराग शेट्टी (Chirag Shetty) की स्टार भारतीय जोड़ी मंगलवार को यहां मलेशिया के ओंग यू सिन और टीओ ई यी के खिलाफ कड़े मुकाबले में जीत के साथ फ्रेंच ओपन (French Open) सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गई।
विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज भारतीय जोड़ी ने 47 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 21-13, 24-21 से जीत दर्ज की। मलेशिया की इस जोड़ी के खिलाफ सात्विक और चिराग की यह आठ मैचों में पांचवीं जीत है। साल 2022 की चैम्पियन जोड़ी के सामने दूसरे दौर में मान वेई चोंग और काई वुन टी मलेशिया की एक और जोड़ी की चुनौती होगी।
सम्बंधित ख़बरें
French Open 2026: कार्लोस अल्काराज फ्रेंच ओपन से हुए बाहर, इस कारण लिया बड़ा फैसला
लाल बजरी के बेताज बादशाह बने कार्लोस अल्कारेज, लगातार दूसरी बार French Open का खिताब किया अपने नाम
‘शायद ये मेरा आखिरी मैच था’, फ्रेंच ओपन 2025 में हार के बाद नोवाक जोकोविच ने लिया संन्यास?
फ्रैंच ओपन: मेन्स सिंगल्स में जननिक सिनर को हराकर फाइनल में पहुंचे कार्लोस अल्काराज, हारकर भी नंबर 1 बने रहेंगे सिनर
राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी हमवतन अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रेस्टो पर 16-21, 21-19, 21-17 से जीत के साथ ही दूसरे दौर में पहुंच गईं। भारत की यह दोनों महिला जोड़ी पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ में है। तनीषा और अश्विन की जोड़ी 11वें जबकि त्रिशा और गायत्री की जोड़ी ओलंपिक खेलों की रैंकिंग में 14वें स्थान पर हैं।
(एजेंसी)
