ये केएल राहुल नहीं है…लखनऊ की हार पर संजीव गोयन्का ने पंत को गुस्सा नहीं बल्कि प्यार किया
संजीव गोयन्का पिछले साल आईपीएल 2024 से सुर्खियों में आए थे। तब उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में वो तब के कप्तान केएल राहुल पर गुस्सा करते हुए दिखाई दिए थे।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
ऋषभ पंत और संजीव गोयन्का (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम को पंजाब से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने पंजाब के सामने 171 रन बनाए। इस स्कोर को पंजाब किंग्स ने 8 विकेट रहते हासिल कर लिया। मैच में हार के बाद एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत को फैंस ट्रोल करने लगे हैं।
ऋषभ पंत का आईपीएल 2025 कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने कप्तान के तौर पर इस टीम के लिए अब तक निराशाजनक प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले मैच में दिल्ली के खिलाफ एक रन भी नहीं बनाया। इसके बाद दूसरे मुकाबले में 15 और इस मैच में मात्र 2 रन बनाकर पेवेलियन चले गए।
पंत कप्तान के तौर पर हो रहे है असफल
ऋषभ पंत को इस साल लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने 27 करोड़ की भारी रकम देकर खरीदा था। लेकिन अब तक पंत इस रकम की भरपाई नहीं कर पाए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग लखनऊ के मालिक संजीव गोयन्का की फोटो को भी शेयर कर रहे हैं। संजीव गोयन्का पिछले साल से सुर्खियों में आए। उनका सुर्खियों में आने के पीछे का कारण केएल राहुल के साथ गुस्सा करना था।
सम्बंधित ख़बरें
अच्छा खाना नहीं बनाया तो… IPL खिलाड़ी शशांक सिंह ने IPS पिता के साथ मिलकर कुक को पीटा! FIR दर्ज
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
गोयन्का ने पिछले साल केएल राहुल पर दिखाया था गुस्सा
दरअसल, पिछले साल केएल राहुल लखनऊ सुपर जाएंट्स की कमान संभाल रहे थे। इसके बाद केएल की कप्तानी में लखनऊ की टीम एक मैच हारी थी। जिसके बाद संजीव गोयन्का केएल के साथ एक वीडियो के दौरान गुस्से में दिखे। उस वक्त उनका ये वीडियो खूब वायरल हुआ।
हार के बाद भी पंत के साथ मुस्कुराएं गोयन्का
अब इस साल जब पंत कप्तान के तौर पर खुद सही प्रदर्शन नहीं कर पा रहे है। इसके अलावा उनकी टीम भी मैच हार रही हैं, तो ऐसे में कई लोगों को लग रहा है कि संजीव गोयन्का केएल राहुल की तरह पंत के साथ भी गुस्से वाला व्यवहार करेंगे। लेकिन मंगलवार को पंजाब के खिलाफ मिली हार में ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लखनऊ सुपर जाएंट्स के मैच हारने के बाद पंत के साथ उनके मालिक संजीव का वीडियो देखा गया। इस वीडियो में वो पंत के साथ हस्ते-मुस्कुराते बात कर रहे थे। इस दौरान लखनऊ के कप्तान और मालिक के बीच कई देर तक वार्ता हुई। बात करते वक्त संजीव के चेहरे पर मुस्कुराहट देखी गई। जिससे साफ जाहिर होता है लखनऊ की टीम के मालिक अभी तक तो पंत ने नाराज नहीं हैं। अब आगे आने वाले मैचों में दखना होगा कि ऋषभ अपनी टीम को आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की रेस तक पहुंचा पाते हैं या फिर नहीं।
