-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Sakshi Malik Said I Will Not Return To Competitive Wrestling
‘मैं थक गई हूं…’, संन्यास से वापसी पर बोलीं साक्षी मलिक
- Written By: मृणाल पाठक

साक्षी मलिक (PIC Credit: Social Media)
नई दिल्ली: ओलंपिक (Olympics) कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने सोमवार को प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी को खारिज करते हुए कहा कि राष्ट्रीय महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) के लिए लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन से वह मानसिक रूप से थक गयी हैं।
पिछले साल दिसंबर में बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह के भारतीय कश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के चुनाव में अध्यक्ष चुने जाने के बाद साक्षी ने रोते हुए प्रेस कांफ्रेंस में कुश्ती से संन्यास की घोषणा की थी। वह ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के साथ महीनों से विरोध प्रदर्शन कर रही हैं जिसमें उनकी मांग बृजभूषण सिंह को हटाने और गिरफ्तार करने की थी।
साक्षी मलिक ने भारत में ‘मी टू’ अभियान के प्रभाव पर चर्चा के लिए एक पैनल चर्चा में कहा, ‘‘एक साल से ज्यादा का समय हो गया है, इतना ज्यादा मानसिक दबाव है और हम हर संभव तरीके से इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने की कोशिश में जुटे हैं इसलिये मैं कुश्ती जारी नहीं रख पाऊंगी।”
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं प्रधानमंत्री और खेल मंत्री से…’, साक्षी मलिक ने विनेश फोगाट को लेकर की अपील
जन्मदिन विशेष: मेहनत, हिम्मत और हौसले की मिसाल, कुछ ऐसा रहा साक्षी मलिक का ओलंपिक सफर
रेसलर साक्षी की आत्मकथा पर पहलवानों में सिर फुटौव्वल, बृजभूषण ने अपने रिएक्शन से लूटी महफिल
साक्षी मलिक का विनेश फोगाट ने इस अंदाज में दिया जवाब, सच बोलना लालच है..तो
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे भारत के लिए ओलंपिक कांस्य पदक मिला और मैं चाहती हूं कि मेरे जूनियर रजत और स्वर्ण पदक जीतें। मैं भारत में हर लड़की को अपना सपना साकार करते हुए देखना चाहूंगी।” साक्षी ने कहा, ‘‘कई लोगों ने मुझे कुश्ती में जारी रखने की सलाह दी लेकिन मैं बृजभूषण जैसे लोगों के बीच कुश्ती नहीं करना चाहती। बुरा लगता है जब आप ऐसे लोगों को खुले में घूमता हुए देखते हो। ऐसा लगता है कि वह अब भी चीजों पर नियंत्रण बनाये है।”
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने ये घटनायें सिर्फ सुनी नहीं हैं बल्कि व्यक्तिगत रूप से उत्पीड़न का अनुभव किया है। मैंने कुश्ती छोड़ दी लेकिन युवा पहलवान उम्मीद लगाये हैं कि हमारा अभियान बृजभूषण जैसे लोगों को हटा देगा। हम जो कर सकते थे हमने किया।” साक्षी ने कहा, ‘‘मैं एक बार फिर सरकार से इल्तजा करती हूं कि उससे जुड़े लोगों को कुश्ती प्रशासन में आने की अनुमति नहीं दे। मैं हमेशा सकारात्मक बनी रहूंगी। मुझे सकारात्मक नतीजे की उम्मीद है।”
(एजेंसी)
Sakshi malik said i will not return to competitive wrestling
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गौरी स्प्रैट संग आमिर खान की शादी पर विक्की कौशल ने तोड़ी चुप्पी, पैपराजी के सवाल पर दिया दिल जीतने वाला जवाब
Jul 03, 2026 | 03:46 PMनागपुर पहली बारिश में खुली मनपा की पोल, कीचड़ और गड्ढों का केंद्र बना मोर भवन बस टर्मिनस; यात्री परेशान
Jul 03, 2026 | 03:45 PMसद्भावना मंच डोंबिवली की पहल से ठाणे के उल्हासनगर में 350 विद्यार्थियों को मिला शैक्षणिक सामग्री
Jul 03, 2026 | 03:44 PMफिल्मी स्टाइल में कार का पीछा, पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीटा, नागपुर में रोड रेज मामले में 14 उपद्रवी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 03:41 PMअमित साटम पर हो कार्रवाई, मैनहोल हादसे पर भड़के रोहित पवार, कहा- अपर लेवल अधिकारियों को करें सस्पेंड
Jul 03, 2026 | 03:35 PMरवीना टंडन ने उधेड़ी इंडस्ट्री की बखिया, बताया क्यों एक्ट्रेसेज को नहीं मिलती बराबरी
Jul 03, 2026 | 03:33 PMगोंदिया: सालेकसा में नहीं है सुसज्जित ST बस स्टैंड, बारिश में हो रहे यात्रियों को परेशानी
Jul 03, 2026 | 03:31 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














