-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Salekasa Passenger Waiting Rooms Dilapidated St Bus Stand Neglect 2026 Gondia
गोंदिया: सालेकसा में नहीं है सुसज्जित ST बस स्टैंड, बारिश में हो रहे यात्रियों को परेशानी
- Written By: केतकी मोडक
Gondia Bus Stop: सालेकसा में यात्री प्रतीक्षालयों की अनदेखी से यात्री परेशान हैं। मूसलाधार बारिश में बस शेड न होने से छात्र, महिलाएं और किसान सड़क किनारे खड़े हैं। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

सालेकसा बस स्टैंड
MSRTC Rural Bus Service Infrastructure Crisis: गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील के प्रमुख मार्गों पर यात्री प्रतीक्षालय नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तहसील अंतर्गत गांवों में यात्रियों के आवागमन के लिए राज्य परिवहन निगम की बसें चलती हैं। तहसील के मुंडीपार, पानगांव, सालेकसा, रोंढा, दर्रेकसा, गोवारीटोला, पोवारीटोला, साकरीटोला, पिपरिया आदि मार्गों पर यात्री प्रतीक्षालयों का निर्माण किया गया था।
जिससे इन मार्गों से आवागमन करने वाले यात्रियों को मजबूरी में होटल, पानठेलों या सड़क किनारे खड़े रहकर बस का इंतजार करना पड़ रहा है। यात्रियों को खासकर बारिश, ठंड व गर्मियों में काफी परेशानी होती है।
सालेकसा तहसील होने के कारण नागरिकों का शासकीय कार्य के लिए व विद्यार्थियों का स्कूल, कॉलेजों आदि विभिन्न कार्यों के लिए आवागमन होता है। वहीं सालेकसा मार्ग से नागपुर-गोंदिया और छत्तीसगढ़ राज्य में यात्री आवागमन करते हैं। लेकिन इन क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों पर अब तक यात्री प्रतीक्षालयों का निर्माण नहीं किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर मनपा में कोरम को लेकर सियासी खींचतान, धानोरकर गुट पड़ा अलग-थलग, नए गठजोड़ की चर्चा तेज
अमरावती में राहुल रावेकर हत्याकांड का खुलासा, 550 मोबाइल नंबरों से मिला अहम सुराग
महाराष्ट्र में 11 अगस्त से महंगा होगा दूध, जानें कितने रुपये बढ़ेंगे दाम और क्या है वजह?
Gadchiroli News: गड़चिरोली में ग्रामसभा के बोर्ड पर निजी कंपनी का लोगो, ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
बताया जा रहा है कि संबंधित जगहों पर यात्री प्रतीक्षालय निर्माण करने की मांग अनेक वर्षों से की जा रही है, लेकिन अब तक उक्त मार्गों पर यात्री प्रतीक्षालयों का निर्माण नहीं किया गया है।
अधिकांश प्रतीक्षालय जर्जर व खस्ताहाल
एक तरफ सरकार द्वारा विभिन्न गांवों में सुविधा हो, इसलिए महाराष्ट्र राज्य परिवहन विभाग की बस सेवा शुरू की गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के किसान, महिलाएं व विद्यार्थी यात्रा करते हैं। लेकिन निर्माण किए गए यात्री प्रतीक्षालयों की अनदेखी के चलते वे पूरी तरह जर्जर या टूट-फूट कर खराब हो गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में यह आलम है कि यात्रियों को वाहनों की प्रतीक्षा गोसीखुर्द बांध से छोड़ा गया 160 क्यूमेक्स पानी, वैनगंगा नदी किनारे अलर्ट जारी करने के लिए दुकान, सड़क किनारे या पानठेलों का सहारा लेना पड़ता है।
यह भी पढ़ें:-
शिकायत के बावजूद अनदेखी
आदिवासी बहुल नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। प्रशासन द्वारा नागरिकों को सहूलियत देने के लिए बस सेवा तो शुरू की गई है, लेकिन सालेकसा में सुसज्जित बस स्थानक नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मामले की शिकायत अनेकों बार अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
Salekasa passenger waiting rooms dilapidated st bus stand neglect 2026 gondia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंद्रपुर मनपा में कोरम को लेकर सियासी खींचतान, धानोरकर गुट पड़ा अलग-थलग, नए गठजोड़ की चर्चा तेज
Aug 09, 2026 | 04:34 PMनशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PMवाराणसी में तीन लोगों पर जानलेवा हमला; साड़ी कारीगर की पत्थर से कूंचकर हत्या और दो घायल, जांच में जुटी पुलिस
Aug 09, 2026 | 04:25 PMमिर्जापुर द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी
Aug 09, 2026 | 04:22 PMदेवास लव जिहाद केस में युवती के गंभीर आरोप, बोली- पहचान छिपाकर बनाए संबंध, निजी वीडियो से किया ब्लैकमेल
Aug 09, 2026 | 04:22 PMवाराणसी में कांवड़ मार्ग पर सख्ती: 44 वाहन सीज और 1810 के चालान, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाने के निर्देश
Aug 09, 2026 | 04:12 PMअमरावती में राहुल रावेकर हत्याकांड का खुलासा, 550 मोबाइल नंबरों से मिला अहम सुराग
Aug 09, 2026 | 04:09 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM












