साइना नेहवाल ने पारुपल्ली कश्यप से की तलाक की घोषणा, कहा- जिंदगी हमें कभी-कभी…
शादी के 7 साल के बाद पूर्व बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने पारुपल्ली कश्यप से तलाक की घोषणा कर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि ये फैसला दोनों ने बहुत सोच समझकर लिया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप (फोटो- सोशल मीडिया)
भारत की पूर्व टेनिस स्टार साइना नेहवाल ने सोशल मीडिया में स्टोरी के जरिए अपने तलाक की घोषणा कर दी। साइना नेहवाल ने पूर्व पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप के साथ शादी के 7 साल के बाद ये बड़ा फैसला लिया। दोनों के फैंस इस खबर को जानकर काफी हैरान हैं, क्योंकि कभी इनके बीच मनमुटाव की खबरें देखने को नहीं मिला। अब इतना बड़ा फैसला लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है।
इन दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते थे। ये दोनों एक ही फील्ड और एक ही खेल से ताल्लुक रखते थे। शादी से पहले सानिया नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। जिसके बाद साल 2018 में दोनों ने शादी का फैसला किया था।
शादी के 7 साल के बाद सानिया नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने बड़ा कदम उठाते हुए तलाक लेने के फैसला किया है। फिलहाल दोनों अलग हो चुके हैं। इसी बीच साइना नेहवाल ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम में स्टोरी के जरिए इस बात की जानकारी दी। नेहवाल ने स्टोरी में लिखा कि “कभी-कभी जिंदगी हमें अलग दिशाओं में ले जाती है। मैंने और पारुपल्ली ने काफी सोच समझकर अलग होने का फैसला किया है। हम दोनों एक-दूसरे के लिए सुकून और तरक्की चुन रहे हैं। मैं इन यादों के लिए आभारी हूं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
Happy 42nd Birthday Sunil Chhetri: कैसे बने भारतीय फुटबॉल के कैप्टन फैंटास्टिक, जानिए उनकी पूरी कहानी
Photos: ग्लासगो में दिखा भारत का भव्य जलवा, तिरंगा-आतिशबाजी और अहमदाबाद 2030 की झलक ने जीता दिल
CWG 2026: ग्लास्गो में सौंपी गयी भारत को मेजबानी, 2030 में अहमदाबाद में होंगे 100वें कॉमनवेल्थ गेम्स
Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का दमदार अंत, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर खत्म किया अभियान
STORY | Badminton stars Saina Nehwal, Parupalli Kashyap announce separation READ | https://t.co/b0JKSMdOE6 pic.twitter.com/E8I9pQNg1Y — Press Trust of India (@PTI_News) July 13, 2025
अगर बात करें पारुपल्ली कश्यप की तो उनकी गिनती भी बैडमिंटन के बेहतरी खिलाड़ियों होती है। वो बड़े टूर्नामेंट में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पारुपल्ली ने साल 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीता है। ऐसा करके वो 32 साल बाद भारत को राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बने थे।
साइना नेहवाल का नाम भारत के सबसे बड़े बैडमिंटन सुपरस्टार्स में लिया जाता है। वो इस खेल में भारत का झंडा विश्व स्तर तक लहरा चुकी हैं। उन्होंने साल 2008 में लंदन में आयोजित ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इससे पहले वो साल 1997 में पारुपल्ली से मिली थी।
ये भी पढ़ें: लॉर्ड्स में अंपायर्स का गड़बड़ घोटाला! सवालों के घेरे में क्रिकेट के ‘जज’
साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप एक बैडमिंटन कैंप में मिले ते। इसके बाद दोनों ने साल 2002 से एक दूसरे को नजदीक से जाना। इस वक्त वो लगातार एक दूसरे से मिलने लगे। इस दौरान एक साथ हैदराबाद में ट्रेनिंग किया करते थे। ये दोनों इस दौरान 2004 के विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी कर रहे थे।
