Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Australian Open 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची सबालेंका, अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने भी मारी बाजी

Sabalenka and Zverev: एरिना सबालेंका और अलेक्जेंडर ज़्वेरेव ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाई। सबालेंका ने जोविक को हराया, जबकि ज्वेरेव ने टिएन को मात दी।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jan 27, 2026 | 04:47 PM

एरिना सबालेंका (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Australian Open 2026: शीर्ष वरीयता प्राप्त बेलारूसी खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए मंगलवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सबालेंका ने अमेरिका की 18 वर्षीय युवा खिलाड़ी इवा जोविक को सीधे सेटों में 6-3, 6-0 से हराया।

मेलबर्न में मौसम अत्यधिक गर्म रहा और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस (104 डिग्री फ़ारेनहाइट) से ऊपर पहुंचने की आशंका के चलते रॉड लेवर स्टेडियम में सबालेंका और जोविक का मुकाबला छत खुली रखकर खेला गया। वहीं, पुरुष क्वार्टरफाइनल में अलेक्जेंडर ज़्वेरेव और अमेरिका के 20 वर्षीय खिलाड़ी लर्नर टिएन के बीच मैच के लिए छत बंद कर दी गई।

सबालेंका का दबदबा कायम

महिला वर्ग में सबालेंका ने पहले सेट की शुरुआत में ही जोविक पर दबदबा बना लिया। उन्होंने 3-0 की बढ़त बनाई और सेट अपने नाम किया। जोविक ने वापसी की कोशिश की, लेकिन पहले सेट के नौवें गेम में उन्हें तीन ब्रेकपॉइंट के मौके मिलने के बावजूद सफलता नहीं मिली। दूसरे सेट में सबालेंका ने अपने खेल में सुधार किया और 5-0 की बढ़त बना दी। अंततः, सबालेंका ने ऐस लगाकर मैच प्वाइंट बनाया और एक और ऐस से जीत अपने नाम की।

सम्बंधित ख़बरें

Ben Stokes Statement: बेन स्टोक्स ने कर दिया बड़ा ऐलान, संन्यास के बाद निभाना चाहते हैं यह अहम जिम्मेदारी

SL vs IND Test Series: श्रीलंका रवाना होने के बाद क्या होगा टीम इंडिया का शेड्यूल? देखें पूरी स्क्वाड

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Commonwealth Games 2026 में तिरंगा लहराने के बाद पैरा खिलाड़ियों का नया मिशन, अब एशियन गेम्स पर नजर

सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद सबालेंका ने क्या कहा?

पिछले दौर में कनाडा की 19 वर्षीय विक्टोरिया एमबोको को हराने वाली सबालेंका ने कहा, “पिछले कुछ राउंड में मुझे युवा खिलाड़ियों ने कड़ी चुनौती दी। यह अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं। यह काफी मुश्किल मैच था। स्कोर मत देखिए, यह बिल्कुल आसान मैच नहीं था। उसने शानदार खेल दिखाया और मुझे अपने खेल का स्तर बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।”

अलेक्जेंडर ज्वेरेव भी सेमीफाइनल में पहुंचे

पुरुष वर्ग में तीसरे वरीयता प्राप्त ज्वेरेव ने बंद छत के नीचे अपने खेल का पूरा फायदा उठाया और टिएन को 6-3, 6-7 (5), 6-1, 7-6 (3) से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। ज्वेरेव ने मैच में 24 ऐस लगाए और केवल एक डबल फॉल्ट किया। यह किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में उनका दसवां सेमीफाइनल था। मैच के बाद ज्वेरेव ने कहा, “वह बेहतरीन खिलाड़ी है। पिछले साल की तुलना में उसके खेल में काफी सुधार हुआ है। उसने बेसलाइन से जिस तरह का खेल दिखाया, वह अद्वितीय था। मुझे लगता है उसने अभिश्वसनीय खेल का प्रदर्शन किया।”

यह भी पढ़ें: WPL 2026: मुंबई की धमाकेदार जीत, रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु को 15 रनों से चटाई धूल, साइवर-ब्रंट का शतक

इस जीत के साथ सबालेंका अब अपने तीसरे ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब की ओर कदम बढ़ा रही हैं, जबकि ज्वेरेव की नजर पहले ग्रैंडस्लैम खिताब पर टिक गई है। दोनों खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित किया और आगामी सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए बढ़ा दी।

Sabalenka and zverev advance to semifinals in australian open 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 27, 2026 | 04:39 PM

Topics:  

  • Australian Open
  • Sports
  • Sports News
  • Tennis
  • Tennis Match

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.