-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Ruturaj Gaikwad Scored 50 Says Things Are Easier With The Presence Of Mahi Bhai And Fleming
‘माही भाई हैं तो…’ पहली फिफ्टी जड़ने के बाद भावुक हुए गायकवाड़, थाला के लिए कही ‘ये’ बात
- Written By: अक्सा अंसारी

MS धोनी- ऋतुराज गायकवाड़ (डिजाइन फोटो)
चेन्नई: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders, KKR) के खिलाफ 58 गेंद में नाबाद 67 की धैर्यपूर्ण पारी खेल कर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings, CSK) को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा कि टीम के लिए अहम फैसले लेने में महेंद्र सिंह धोनी और मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग की मौजूदगी के कारण उनका काम आसान हो जाता है।
चेन्नई ने केकेआर को नौ विकेट पर 137 रन पर रोकने के बाद 17.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच को 14 गेंद बाकी रहते सात विकेट जीतने के बाद रुतुराज ने पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘ इस टीम में मुझे वास्तव में किसी को कुछ बताने की ज़रूरत नहीं है। हर कोई बहुत उत्साहित है, माही भाई (महेंद्र सिंह धोनी) और (स्टीफन) फ्लेमिंग अभी भी अहम फैसलों को लेने के लिए मौजूद हैं।”
Ruturaj Gaikwad said, "I wouldn't say mine was a slow start, in T20s there are times you nick off 1-2 balls, sometimes you need a bit of luck to get going, maybe something for experts to talk about with my Strike Rate (laughs)". pic.twitter.com/tVEN1d9tOv — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 8, 2024
रुतुराज इस मौके पर आईपीएल में अपनी पहली अर्धशतकीय पारी को याद कर थोड़ो भावुक भी हुए। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे पुरानी बातें याद आ गई। आईपीएल में जब मैंने अपना पहला अर्धशतक जड़ा था तब भी माही भाई मेरे साथ मैच समाप्त करने के लिए मौजूद थे।”
Skipper leading from the front ? Ruturaj Gaikwad brings ? his maiden 5️⃣0️⃣ of #TATAIPL 2024 ?? Follow the Match ▶ https://t.co/5lVdJVscV0 #CSKvKKR | @ChennaiIPL pic.twitter.com/9TJXQHTDcR — IndianPremierLeague (@IPL) April 8, 2024
मैच में धीमी बल्लेबाजी का जिक्र किये जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ अजिंक्य (रहाणे) के चोटिल होने के कारण जिम्मेदारी मेरे ऊपर थी और मैं टीम के दूसरे खिलाड़ियों को कठिन परिस्थिति में नहीं डालना चाहता था।…मैं यह नहीं कहूंगा कि मेरी शुरुआत धीमी है, टी20 में कई बार आप एक या दो गेंदों में चीजों को पलट देते है। कभी-कभी आपको आगे बढ़ने के लिए थोड़े भाग्य की जरूरत होती है। विशेषज्ञ शायद मेरे स्ट्राइक रेट के बारे में बात करेंगे।”
(एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
KKR ने फिर थामा रयान टेन डोशेट का हाथ, टीम इंडिया छोड़ने के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
हार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में पहुंचे थे MS धोनी और साक्षी, मैच का उठाया लुत्फ; कृति सेनन ने भी बढ़ाया हौसला
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव! फ्लेमिंग के बाद अब इन कोचों की भी हो सकती है छुट्टी
Ruturaj gaikwad scored 50 says things are easier with the presence of mahi bhai and fleming
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आंगन में चाय बांट रहे थे अभिजीत दीपके, पीछे से शराब लेकर पहुंच गया शख्स; VIDEO देख लोग बोले टायफाइड की दवा है
Aug 05, 2026 | 09:45 PM13 साल से पैरालिसिस पीड़ित मरीज को बनाया निशाना; 2 घंटे के फर्जी इलाज के बाद थमाया ₹3.35 लाख का बिल
Aug 05, 2026 | 09:35 PMForest Range Officer Recruitment 2026: वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 16 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 09:28 PMसिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
Aug 05, 2026 | 09:16 PMलॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
Aug 05, 2026 | 09:13 PMमुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PMविभाग वापस लिए जाने के बाद भी ‘आनंद’ में लखन पटेल, पहली बार तोड़ी चुप्पी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
Aug 05, 2026 | 08:54 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














