FIFA 2026: कनाडा ने रचा इतिहास, 75वें मिनट में इस स्टार खिलाड़ी ने पलटा पूरा मैच, पहली बार टॉप 16 में बनाई जगह
FIFA World Cup 2026 Canada: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 के पहले मुकाबले में कनाडा की टीम ने साउथ अफ्रीका की टीम को 1-0 से धूल चटा दी। इस जीत के साथ कनाडा टॉप 16 में जगह बनाने में कामयाब रही।
- Written By: प्रिया जैस
जश्न मनाती कनाडा टीम (सौजन्य-IANS)
FIFA Canada vs South Africa Round of 32: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 के पहले मुकाबले में कनाडा ने इतिहास रच दिया। कनाडा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 1-0 से मात दे दी। लॉस एंजिलिस स्टेडियम में इस जीत के साथ ही कनाडा ने इतिहास रच दिया। पहली बार कनाडा की टीम ने फीफा विश्व कप के अंतिम टॉप 16 में अपनी जगह पक्की कर ली है।
मैच की शुरुआत से ही साउथ अफ्रीका कनाडा पर हावी नजर आई, और टीम ने लगातार आक्रामक खेल के बूते डिफेंस पर दबाव बनाने की कोशिश की। साउथ अफ्रीका की ओर से कुछ अच्छे मूव देखने को मिले, लेकिन टीम इन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सकी। दूसरी ओर, कनाडा के पास पहले हाफ के अंतिम मिनटों में गोल करने के दो बढ़िया मौके आए, पर टीम इन मौकों को भुना नहीं सकी।
पहले हाफ में नहीं हुआ कोई गोल
मोइज बॉम्बिटो के शानदार हेडर को साउथ अफ्रीका के डिफेंडर ऑब्रे मॉडिबा ने गोललाइन के पास से क्लियर किया, जबकि ताजोन बुकानन के बेहतरीन शॉट का गोलकीपर रोनवेन विलियम्स बचाव करने में सफल रहे। पहले हाफ में दोनों टीमों की तरफ से कोई भी गोल नहीं हो सका।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA 2026: डेब्यू वर्ल्ड कप में केप वर्डे का ऐतिहासिक ‘ड्रीम रन’, नॉकआउट में मेसी की अर्जेंटीना से होगी भिड़ंत
फीफा वर्ल्ड कप में महा-उलटफेर! इक्वाडोर ने 4 बार की चैंपियन जर्मनी को चटाई धूल, फैंस के उड़े होश
Air India Bombing: कनाडा ने माना 1985 के विमान धमाके में था खालिस्तानियों का हाथ
सुनील छेत्री ने रोनाल्डो और मेसी की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- उनकी अच्छा करने की भूख युवाओं के लिए प्रेरणा
With this incredible goal, in extra time, Canada 🇨🇦 is heading to the final 16 for the first time in World Cup history ⚽️ Huge congrats to the entire team @CANMNT_Official— you have made all of Canada proud! pic.twitter.com/YPNTRv3eZA — Danielle Smith (@ABDanielleSmith) June 28, 2026
दूसरे हाफ में, कनाडा की टीम ज्यादा आक्रामक अंदाज में खेलती दिखी और उसने दक्षिण अफ्रीका के गोल पर लगातार हमले किए। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के मजबूत डिफेंस ने कनाडा को बढ़त बनाने से रोक दिया। 75वें मिनट में, कनाडा ने स्टार खिलाड़ी अल्फोंसो डेविस को मैदान पर उतारकर एक साहसी फैसला लिया। खेल में आते ही, डेविस ने अपनी रफ्तार और शानदार ड्रिबलिंग स्किल से दक्षिण अफ्रीका के डिफेंस पर दबाव बना दिया।
यह भी पढ़ें – FIFA 2026: डेब्यू वर्ल्ड कप में केप वर्डे का ऐतिहासिक ‘ड्रीम रन’, नॉकआउट में मेसी की अर्जेंटीना से होगी भिड़ंत
कनाडा ने इंजरी टाइम में दागा तगड़ा गोल
मैच अतिरिक्त समय की तरफ बढ़त हुआ दिख रहा था, लेकिन तभी इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में कनाडा के कप्तान स्टीफन यूस्टाक्वियो ने बॉक्स के बाहर से शानदार शॉट लगाया, जो सीधा गोल पोस्ट में पहुंचा। इस गोल से अफ्रीका की टीम हक्का-बक्का रह गई।
स्टीफन का यह गोल निर्णायक साबित हुआ और उन्होंने सह-मेजबान टीम के फैंस को झूमने का मौका दिया। राउंड ऑफ 32 के बाद कनाडा ने पहली बार अंतिम 16 में अपना स्थान पक्का किया है। इससे पहले, 1986 और 2022 में कनाडा फीफा विश्व कप खेलने उतरी थी, लेकिन दोनों ही बार टीम का सफर ग्रुप स्टेज में ही खत्म हो गया था।
