Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

FIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा

FIFA World Cup 2026 Mexico Victory: FIFA वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी एक दुखद घटना सामने आई। मैक्सिको सिटी में मैच के बाद जश्न के दौरान दम घुटने से 3 फुटबॉल फैंस की मौत हो गई।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 02, 2026 | 08:58 AM

मैक्सिकों की जीत के बाद जश्न का माहौल (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Mexico City FIFA Fans Death: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मेक्सिको की जीत के बाद एक दुखद घटना सामने आई। मैच के बाद जश्न के दौरान तीन फैंस की मौत हो गई। इक्वाडोर पर सह-मेजबान मेक्सिको ने 2-0 से जीत दर्ज करते हुए ‘राउंड ऑफ 16’ में जगह बनाई, लेकिन खुशी और जश्न का माहौल कुछ देर बाद गम में बदल गया। जश्न के दौरान मेक्सिको की राजधानी के डाउनटाउन इलाके में दम घुटने से तीन फैंस की मौत हो गई।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को इस घटना की पूरी जांच की। जांच के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि शहर के मशहूर ‘एंजेल ऑफ इंडिपेंडेंस’ स्मारक के पास सड़कों पर दो महिलाएं और एक पुरुष अचेत अवस्था में पाए गए। यहां मंगलवार देर रात हजारों लोग राउंड ऑफ 32 मैच में मेक्सिको की जीत का जश्न मनाने के लिए जमा हुए थे।

मृतकों की हुई पहचान

‘एबीसीन्यूजडॉटकॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मेक्सिको सिटी के स्वास्थ्य सचिवालय ने सोशल प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मृतकों की पुष्टी की। पोस्ट में बताया गया कि जिन लोगों की मौत हुई, उनकी उम्र 48, 44 और 19 साल थी। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अधिकारियों ने अभी तक मौतों के हालात के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी।

सम्बंधित ख़बरें

US Heatwave: अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में भीषण गर्मी, प्रशासन ने खोले कूलिंग सेंटर

FIFA: स्वीडन को रौंदकर अंतिम-16 में पहुंचा फ्रांस, एमबाप्पे ने रचा इतिहास, क्या टूट जाएगा मेसी का ये रिकॉर्ड?

FIFA World Cup 2026: मोरक्को की जीत पर झूमीं नोरा फतेही, शेयर किया खास पोस्ट

FIFA World Cup 2026: जर्मनी का अटूट किला ढहा! पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में रचा इतिहास, बाहर हुई दिग्गज टीम

हजारों फैंस की भीड़ हुई इक्ट्ठा

मैक्सिको की जीता का जश्न मनाने को लिए हजारों की तादात में फैंस अपने घरों से बाहर निकले और जश्न मनाया।

I’ve never seen any crowd like the Mexico fans at the World Cup. OMG. 😱🇲🇽 pic.twitter.com/bpDNEGaOEr — Kara (@UTDKarra) July 1, 2026

मेक्सिको सिटी की मेयर क्लारा ब्रुगाडा ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि तीन लोगों के बेहोश होने की खबर मिलने के बाद इमरजेंसी टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मेयर ने की अपील

मेयर ने पोस्ट के जरिए बताया, “मेक्सिको सिटी की इमरजेंसी टीमों ने ‘पासेओ डे ला रिफॉर्मा’ के पास अलग-अलग स्थानों पर 3 लोगों के बेहोश होने की खबर पर तुरंत कार्रवाई की गई। सभी मेडिकल प्रोटोकॉल लागू किए गए। हालांकि, दुख की बात है कि उनकी जान चली गई।” इसी के साथ क्लारा ब्रुगाडा ने लोगों से जिम्मेदारी, सावधानी और संवेदनशीलता के साथ जश्न मनाने की अपील भी की।

यह भी पढ़ें – FIFA: स्वीडन को रौंदकर अंतिम-16 में पहुंचा फ्रांस, एमबाप्पे ने रचा इतिहास, क्या टूट जाएगा मेसी का ये रिकॉर्ड?

रिपोर्ट के अनुसार, मैच खत्म होने के तुरंत बाद मेक्सिको सिटी जीत के जश्न में डूब गया था। मंगलवार की रात राजधानी के इंडिपेंडेंस मॉन्यूमेंट के आसपास आतिशबाजी से पूरा आसमान जगमगा उठा। हजारों मैक्सिकन फैंस राजधानी के मुख्य चौक जोकालो से चापुल्टेपेक पार्क तक फैले लगभग 5 किलोमीटर लंबे पासेओ दे ला रिफोर्मा मार्ग पर उमड़ पड़े और जीत का जोरदार जश्न मनाया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Fifa world cup 2026 mexico vs ecuador 3 fans death celebration tragedy mexico city

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 08:58 AM

Topics:  

  • FIFA
  • FIFA World Cup
  • Football News
  • Mexico City

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.