- Hindi News »
- Sports »
- Rinku Singh Will Tie Knot With Sp Mp Priya Saroj Know Wedding Date
हो गया कन्फर्म, सांसद प्रिया सरोज के साथ विवाह के बंधन में बंधेंगे रिंकू सिंह, जानें कब होगी शादी
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिंकू सिंह की शादी समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से होने वाली है। दोनों के परिवार ने आपस में शादी के बारे में बात की है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिंकू सिंह की शादी समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से होने वाली है। दोनों के परिवार ने आपस में शादी के बारे में बात की है। जिसमें दोनों पक्ष इसके लिए राजी हो गए हैं। प्रिया के पिता और केराकट से सपा विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि अभी तक कोई सगाई या रोका नहीं हुआ है।
सपा विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि उनके परिवार ने अलीगढ में रिंकू के पिता से दोनों के विवाह के बारे में बात की है और दोनों पक्ष इसके लिए राजी हैं। तूफानी सरोज ने कहा कि उनकी बेटी और रिंकू की मुलाकात एक दोस्त के जरिए हुई जिसके पिता भी क्रिकेटर हैं। उन्होंने कहा कि रिंकू और प्रिया एक दूसरे को साल भर से अधिक समय से जानते हैं। दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं लेकिन विवाह के लिए परिवार की रजामंदी जरूरी थी। दोनों परिवार इस शादी के लिये राजी हैं।
उन्होंने बताया कि संसद सत्र खत्म होने के बाद सगाई और शादी की तारीख तय की जाएगी। सगाई लखनऊ में होगी। रिंकू 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेंगी जिसके बाद वह आईपीएल भी खेलेंगे। सूत्रों के अनुसार दोनों परिवार अलीगढ की ओजोन सिटी में रिंकू के घर पर मिले और शगुन तथा तोहफों के आदान प्रदान से रिश्ता पक्का किया।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में हुई एंट्री, श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान
IPL 2026 के बाद BCCI लेगा बड़ा निर्णय, कोचिंग रोल के लिए बालाजी समेत कई अन्य नाम किए गए शॉर्टलिस्ट
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर जल्द होगा Team India का ऐलान, बुमराह को लेकर सस्पेंस बरकरार
WTC Points Table: भारत ने पाकिस्तान को पछाड़कर बिगाड़ा पड़ोसी टीम का खेल, पॉइंट्स टेबल में मची खलबली
खेल जगत की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
प्रिया सरोज वाराणसी की रहने वाली है और लंबे समय से सपा से जुड़ी हैं। वह जौनपुर जिले की मछलीशहर सीट से पिछले साल लोकसभा चुनाव जीतीं। सुप्रीम कोर्ट की पूर्व वकील प्रिया ने 2022 विधानसभा चुनाव में अपने पिता के लिये चुनाव प्रचार भी किया था। दिल्ली यूनिवर्सिटी से कला स्नातक प्रिया ने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से कानून में डिग्री ली।
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
प्रिया सरोज ने नई दिल्ली के एयर फ़ोर्स गोल्डन जुबली इंस्टिट्यूट से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ़ आर्ट्स (बीए) की डिग्री प्राप्त की। अपनी शिक्षा यात्रा को आगे बढ़ाते हुए, उन्होंने एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा से बैचलर ऑफ़ लॉ (एलएलबी) की डिग्री हासिल की।
Rinku singh will tie knot with sp mp priya saroj know wedding date
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राहुल गांधी के विदेश दौरों पर ₹60 करोड़ का खर्च? घोषित आय सिर्फ 11 करोड़, चित्रा वाघ ने पूछे 2 कानूनी सवाल
May 14, 2026 | 07:44 PMइंदर सिंह परमार ने दामोह जेल में दो मंजिला बैरक का किया उद्घाटन, कैदियों से की मुलाकात; कही यह बड़ी बात
May 14, 2026 | 07:40 PMMouni Roy Divorce: शादी के 4 साल बाद अलग हुए मौनी रॉय और सूरज नांबियार, सोशल मीडिया पोस्ट में किया ऐलान
May 14, 2026 | 07:25 PMUP में आंधी-तूफान से हुए नुकसान पर पुतिन ने जताया दुख, PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू को भेजा संदेश
May 14, 2026 | 07:25 PMखरगोन में बाजार से खरीदी खुली हल्दी ने ली राखी की जान, 15 और लोगों को लगी थी वही हल्दी, जांच रिपोर्ट का इंतजार
May 14, 2026 | 07:25 PMतीन दिनों में 1.40 करोड़ LPG बुकिंग…सरकार ने बताया कितनी हुई डिलीवरी, भारत पहुंच रहे गैस से भरे दो जहाज
May 14, 2026 | 07:21 PMHSRP Deadline: जल्द लगवा लें HSRP नंबर प्लेट, मंत्री प्रताप सरनाईक ने किया नई डेडलाइन का ऐलान, जानें नई तारीख
May 14, 2026 | 07:21 PMवीडियो गैलरी

सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM














