Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

French Open 2026: श्रीराम बालाजी-डेमोलिनर क्वार्टरफाइनल में पहुंचे, पुरुष वर्ग में अर्णव ने भी मारी बाजी

French Open Doubles: एन. श्रीराम बालाजी और मार्सेलो डेमोलिनर ने फ्रेंच ओपन 2026 में बड़ा उलटफेर कर मेंस डबल्स क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई, जबकि युकी भांबरी बाहर हो गए।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Jun 02, 2026 | 11:16 AM

श्रीराम बालाजी और मार्सेलो डेमोलिनर (फोटो- IANS)

Follow Us
Follow Us:

N Sriram Balaji French Open 2026: भारतीय स्टार एन. श्रीराम बालाजी और उनके ब्राजीलियाई जोड़ीदार मार्सेलो डेमोलिनर ने फ्रेंच ओपन के मेंस डबल्स वर्ग के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। इस जोड़ी ने सोमवार को स्टेड रोलैंड गैरोस में बड़ा उलटफेर करते हुए छठी वरीयता प्राप्त जर्मन जोड़ी केविन क्राविएट्ज और टिम पुएट्ज के खिलाफ प्री-क्वार्टरफाइनल मैच में 7-5, 6-4 से जीत दर्ज की।

1 घंटे 25 मिनट तक चला मुकाबला

इंडो-ब्राजीलियन जोड़ी ने संयमित प्रदर्शन करते हुए क्ले कोर्ट के इस बड़े टूर्नामेंट का प्री-क्वार्टरफ़ाइनल मैच 1 घंटे 25 मिनट में जीता। इसके साथ ही बालाजी और डेमोलिनर दोनों ने ग्रैंड स्लैम में पहली बार क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। यह टूर्नामेंट में उनकी लगातार तीसरी जीत है, जो एक टीम के तौर पर उनके बढ़ते आत्मविश्वास को दिखाता है। इससे पहले उन्होंने दूसरे दौर में जर्मनी के जैकब श्नाइटर और मार्क वालनर पर 7-5, 6-2 से शानदार जीत दर्ज की थी।

युकी भांबरी-माइकल वीनस को मिली हार

हालांकि, मेंस डबल्स प्रतियोगिता में भारत को कुछ झटके भी लगे। भारत के युकी भांबरी और न्यूजीलैंड के माइकल वीनस को दूसरे दौर में अनुभवी इतालवी जोड़ी सिमोन बोलेली और एंड्रिया ववास्सोरी के हाथों 3-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। भांबरी और वीनस ने अपने अभियान की शुरुआत मजबूती से की थी। इस जोड़ी ने पहले दौर में अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को सेरुंडोलो और मारियानो केस्टेलबोइम को 7-5, 6-2 से हराया था। हालांकि, भांबरी मिक्स्ड डबल्स में अपनी जोड़ीदार एलेक्जेंड्रा पैनोवा के साथ आगे बढ़ने के बाद टूर्नामेंट में अभी भी बने हुए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Men’s Under-18 Asia Cup: केतन कुशवाहा ने दागे 2 गोल, भारत ने कोरिया को 4-1 से हराया

RCB की जीत का इंटरनेशनल क्रेज, बेंगलुरु के चैंपियन बनते ही खुशी से झूम उठे ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री

French Open Controversy: महिला अंपायर पर अभद्र टिप्पणी कर फंसा ये खिलाड़ी, लगा लाखों का जुर्माना

RCB बनी IPL 2026 की चैंपियन, फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब पर जमाया कब्जा

मिक्स्ड डबल्स में, युकी भांबरी और रूस की एलेक्जेंड्रा पैनोवा को दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। यह जोड़ी पिछले साल के सेमीफाइनलिस्ट नील स्कुपस्की (ग्रेट ब्रिटेन) और यूएसए की डेसिरे क्रावजिक के हाथों 1-6, 3-6 से हार गई।

ये भी पढ़ें: महिला अंपायर पर अभद्र टिप्पणी कर फंसा ये खिलाड़ी, लगा लाखों का जुर्माना

जूनियर प्रतियोगिता में, अर्नव पापरकर ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए, चीनी ताइपे के 15वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी कुआन-शौ चेन पर 6-2, 6-4 की शानदार जीत के साथ लड़कों के एकल वर्ग के ‘राउंड ऑफ 16’ में जगह बनाई। पापरकर लड़कों के युगल (डबल्स) मुकाबले में भी हिस्सा लेंगे, जहां थाईलैंड के कुनानन पंतारटॉर्न, ग्रेट ब्रिटेन के मार्क सेबान और रूस के किरिल फिलारेतोव की जोड़ी का सामना करेंगे।

IANS इनपुट के साथ

Rench open 2026 n sriram balaji marcelo demoliner reach mens doubles quarterfinals

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2026 | 11:11 AM

Topics:  

  • French Open
  • Sports
  • Sports News
  • Tennis
  • Tennis Match

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.