IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगा बड़ा झटका, बोर्ड से अनुमति न मिलने पर स्टार तेज गेंदबाज बाहर!
RCB IPL 2026: IPL 2026 28 मार्च से शुरू हो रहा है, लेकिन RCB को झटका लगा है। जोश हेजलवुड पहले से चोटिल, अब एक और तेज गेंदबाज बाहर होने की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (फोटो- सोशल मीडिया)
Nuwan Thushara Ruled Out: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है और टूर्नामेंट से ठीक पहले टीमों की चिंता बढ़ गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को पहले ही जोश हेजलवुड की चोट के कारण शुरुआती मैचों से बाहर होने का झटका लगा था। अब खबरें आ रही हैं कि टीम के एक और तेज गेंदबाज भी IPL 2026 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
नुवान तुषारा को नहीं मिली अनुमति
RCB के इस दूसरे तेज गेंदबाज का नाम श्रीलंकाई खिलाड़ी नुवान तुषारा है। जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में नुवान तुषारा शुरुआती मैचों में खेलने के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। उन्होंने पहले भी RCB के लिए अच्छे प्रदर्शन किए हैं। लेकिन ESPNcricinfo की नई रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से IPL खेलने के लिए NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) नहीं मिल पाया।
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड सभी खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट करते हैं और उसके अनुसार ही NOC जारी करते हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि नुवान तुषारा जरूरी फिटनेस पॉइंट्स हासिल नहीं कर पाए और इसी वजह से उन्हें IPL 2026 के लिए अनुमति नहीं दी गई। यह RCB के गेंदबाजी संयोजन के लिए चिंता का कारण बन गया है।
सम्बंधित ख़बरें
51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का टारगेट, टकर-डेलानी ने पलटा मैच
ओलंपिक दिवस पर HCL फाउंडेशन-नागपुर मनपा में एमओयू, ‘स्पोर्ट्स फॉर चेंज’ पहल के तहत खेलों को मिलेगा बढ़ावा
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष जावेद अहमद किताब सस्पेंड, 8-0 से पारित हुआ निलंबन प्रस्ताव
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दिवाने बन गए कोहली के कोच, कहा- वो डेब्यू के हकदार हैं
🚨 BIG BLOW FOR IPL CHAMPIONS RCB 🚨 – Nuwan Thushara is set to miss the IPL 2026 as SLC refused to grant NOC due to necessary fitness points. [NewsWire] pic.twitter.com/ZtOeY4SEEK — Johns. (@CricCrazyJohns) March 26, 2026
जोश हेजलवुड की स्थिति
जोश हेजलवुड RCB के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे, लेकिन बाद में टीम में शामिल होंगे। पैट कमिंस भी शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं थे, लेकिन वे पहले ही भारत आ चुके हैं और SRH के अभ्यास में शामिल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेजलवुड भी आज भारत पहुंच रहे हैं। वे RCB के कैंप का हिस्सा बनेंगे, हालांकि शुरुआत में कुछ मैच मिस करेंगे। इस दौरान टीम का गेंदबाजी विभाग कुछ मैचों तक संयमित रहेगा।
ये भी पढ़ें: क्या बदल जाएगा RCB का नाम? ₹16,700 करोड़ की डील के बाद फैंस में मची खलबली, अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब
RCB का शुरुआती गेंदबाजी संयोजन
नुवान तुषारा और जोश हेजलवुड की अनुपस्थिति में RCB के गेंदबाजी संयोजन पर सभी की नजरें रहेंगी। ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, भुवनेश्वर कुमार, मंगेश यादव और जैकब डफी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाजी अटैक को संभालेंगे। ये खिलाड़ी 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में टीम की ओर से नई उम्मीदों के साथ मैदान पर उतरेंगे।
