-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Ravichandran Ashwin Took 435 Wickets And Breaks Kapil Devs Record India On The Threshold Of Victory By Innings
रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड, भारत पारी से जीत की दहलीज पर
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
मोहाली: भारत के शीर्ष आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कपिल देव के 434 टेस्ट विकेट की बराबरी कर ली जबकि पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका चाय तक चार विकेट 120 रन पर गंवाकर पारी के अंतर से हार की कगार पर पहुंचती दिख रही है। अश्विन ने 85वें टेस्ट में इस आंकड़े को छुआ जबकि कपिल ने 131 टेस्ट में इतने विकेट लिये थे। कपिल और अश्विन के दौर, परिस्थितियों और विरोधी टीमों को देखते हुए तुलना नहीं की जा सकती और दोनों की गेंदबाजी भी अलग है।
सिर्फ आंकड़ों की बात करें तो तमिलनाडु के स्पिनर अश्विन की यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले रविंद्र जडेजा के पांच विकेट की मदद से भारत ने श्रीलंका को पहली पारी में 174 रन पर आउट करके पहली पारी में 400 रन की बढत बना ली थी। फॉलोआन खेलते हुए श्रीलंका की टीम फिर मुसीबत में थी। लाहिरू तिरिमन्ने को अश्विन ने पहले सत्र में अपना 433वां शिकार बनाया। अश्विन ने नयी गेंद संभालते हुए तिरिमन्ने को दूसरी स्लिप में रोहित के हाथों लपकवाया।
5⃣th wicket of the match ?? 4⃣3⃣5⃣th wicket in Tests ? ? Sit back & relive how @ashwinravi99 became #TeamIndia‘s second-highest wicket-taker in Test cricket ? ? #INDvSL @Paytm — BCCI (@BCCI) March 6, 2022
लंच के बाद पाथुम निसांका को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों लपकवाकर अश्विन ने 434 विकेट पूरे किये। बाद में 435वें विकेट के रूप में अश्विन ने श्रीलंका के असलांका को आउट किया। इस बीच मोहम्मद शमी ने दिमुथ करूणारत्ने (27) को पंत के हाथों लपकवाया जबकि रविंद्र जडेजा ने धनंजय डिसिल्वा (30) को मैच में अपना छठा शिकार बनाया। चाय के समय एंजेलो मैथ्यूज 27 और चरित असालांका 20 रन बनाकर खेल रहे थे। यह विराट कोहली का सौवां टेस्ट और रोहित शर्मा का बतौर कप्तान पहला टेस्ट है लेकिन इसमें नायक साबित हुए जडेजा जिन्होंने 13 ओवर में 41 रन देकर पांच विकेट लिये।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, आयरलैंड को 4 विकेट से हराया
महिला टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर! 150 रन भी नहीं बचा पाई न्यूजीलैंड, रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका की जीत
वैभव सूर्यवंशी से पंगा पड़ा महंगा! श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर एक्शन, बीच-बचाव करने वाले डिकवेला पर भी गिरी गाज
IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ के इकाना में भारत-अफगानिस्तान का मैच, कई रूट रहेंगे बंद
श्रीलंकाई टीम 45 ओवर में आउट हो गई। श्रीलंका ने आखिरी छह विकेट 13 रन के भीतर गंवा दिये। पहले घंटे में चार विकेट पर 161 के स्कोर के बाद पूरी टीम 174 रन पर पवेलियन लौट गई। पाथुम निसांका ने 133 गेंद में नाबाद 61 रन बनाये जबकि चरित असालांका ने 58 रन जोड़े। बुमराह ने असालांका को आउट करके श्रीलंकाई पारी का पतन शुरू किया। बाकी बल्लेबाज खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे।
निरोशन डिकवेला (दो) ने जडेजा को स्लॉग स्वीप खेलने के प्रयास में स्क्वेयर लेग पर श्रेयस अय्यर को कैच थमाया। सुरंगा लकमल डीआरएस की अपील पर बच गए लेकिन अश्विन की गेंद पर अपना विकेट जल्दी ही गंवा बैठे। अश्विन ने 49 रन देकर दो और मोहम्मद शमी ने 27 रन देकर एक विकेट लिया। जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में पारी के पांच विकेट लेने का कारनामा 20वीं बार किया है।
Ravichandran ashwin took 435 wickets and breaks kapil devs record india on the threshold of victory by innings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
US Iran Deal: यूएस ईरान डील में छिपे बैक चैनल वादे, भविष्य की बातचीत के लिए शर्तें रखी गईं धुंधली
Jun 17, 2026 | 09:48 AMFIFA World Cup के बीच बड़ा संकट, वीजा विवाद में फंसा ईरान का ये स्टार फुटबॉलर, फेडरेशन ने उठाई आवाज
Jun 17, 2026 | 09:47 AM17 जून का इतिहास : आज के दिन फ्रांस ने अमेरिका को दिया था आजादी का प्रतीक, जाने और क्या है खास?
Jun 17, 2026 | 09:43 AMHimanshu Jangra FIR: ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद ने लिया नया मोड़, महाराष्ट्र के बाद गुरुग्राम में केस दर्ज
Jun 17, 2026 | 09:42 AMअकोला में 203 जर्जर इमारतें बनी खतरा, मानसून से पहले मनपा ने जारी किए नोटिस
Jun 17, 2026 | 09:39 AMFatty Liver Solution: फैटी लिवर से बचना है तो छोड़ दें ये 3 आदतें, ब्लैक कॉफी कर सकता है कमाल
Jun 17, 2026 | 09:35 AMगरीबी नहीं रोक सकी सपनों की उड़ान: मछुआरा परिवार के सुदीप ने जीते 2 सिल्वर मेडल, बहनें भी जीत चुकी हैं कई पदक
Jun 17, 2026 | 09:35 AMवीडियो गैलरी

कंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PM
खून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PM
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PM
मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:28 PM
राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:12 PM
स्लोवाकिया में प्रधान मंत्री मोदी को एक और सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ क्यों खास?
Jun 16, 2026 | 09:09 PM














