- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ravi Shastri Wants To Make Shubman Gill Or Rishabh Pant Test Captain In Place Of Jasprit Bumrah
जसप्रीत बुमराह नहीं बनेंगे टेस्ट कप्तान? रवि शास्त्री ने सुझाया पसंदीदा प्लेयर का नाम
रवि शास्त्री का कहना है कि अगर आप जसप्रीत बुमराह को टेस्ट कप्तान बनाते हैं, तो आप उन्हें बतौर गेंदबाज खो देंगे। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कप्तानी की थी, लेकिन वह चोटिल हो गए और चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेल सके थे।
- Written By: अभिषेक सिंह

रवि शास्त्री व जसप्रीत बुमराह (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुंबई: टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान पर जल्द ही पर्दा उठ जाएगा। हालांकि, क्रिकेट के दिग्गज अभी भी अपनी राय देने में लगे हुए हैं। रायशुमारी की इस फेहरिस्त में टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री का नाम भी जुड़ गया है। शास्त्री ने कहा कि वह यह बिल्कुल नहीं चाहते कि जसप्रीत बुमराह को टीम इंडिया की कमान सौंपी जाए।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने पीछे की वजह भी बताई है। उन्होंने कप्तानी का असली दावेदार शुभमन गिल को बताया है, वहीं उन्होंने इस दौरान अपने पसंदीदा प्लेयर ऋषभ पंत का भी नाम लिया। पूर्व कोच का मानना है कि इन दोनों खिलाड़ियों के पास सीखने के लिए काफी समय है।
बुमराह के फेवर में क्यों नहीं है शास्त्री?
रवि शास्त्री का कहना है कि अगर आप जसप्रीत बुमराह को टेस्ट कप्तान बनाते हैं, तो आप उन्हें बतौर गेंदबाज खो देंगे। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कप्तानी की थी, लेकिन वह चोटिल हो गए और इस चोट के कारण वह चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
राष्ट्रपति भवन में चमकीं हरमनप्रीत कौर, लेकिन क्यों नदारद रहे हिटमैन रोहित शर्मा? जानें इसके पीछे की बड़ी वजह
Rohit Sharma का सबसे बड़ा सपना, भारत को नंबर-1 बनाने की जिद, कहा- विश्व क्रिकेट पर राज करना ही एकमात्र लक्ष्य
LGS के खराब प्रदर्शन पर भड़के संजीव गोयनका…ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज? कप्तानी को लेकर बाहर आया बड़ा अपडेट
LSG की हार पर इमोशनल हुए ऋषभ पंत, टीम के खराब प्रदर्शन पर कही ये बात, अगले सीजन को लेकर दिया बड़ा हिंट
आईसीसी से बात करते हुए रवि शास्त्री ने कहा, “मेरे हिसाब से ऑस्ट्रेलिया के बाद जसप्रीत ही सबसे बेहतर विकल्प होते। लेकिन मैं नहीं चाहता कि जसप्रीत को कप्तान बनाया जाए और फिर आप उन्हें गेंदबाज के तौर पर खो दें। मुझे लगता है कि उन्हें एक बार में एक मैच के लिए अपने शरीर को तैयार करना चाहिए। वह गंभीर चोट के बाद अब वापसी कर रहे हैं।”
रवि शास्त्री ने आगे कहा कि वह आईपीएल क्रिकेट खेलते हैं जो चार ओवर का क्रिकेट है। अब 10 ओवर, 15 ओवर गेंदबाजी करने का टेस्ट होगा। ऐसे में जो आखिरी चीज जो आप चाहते हैं वह यह है कि कप्तान के तौर पर उसके दिमाग पर कोई दबाव न हो।
शुभमन गिल की तारीफ
गिल के बारे में बोलते हुए शास्त्री ने कहा कि “आप किसी को तैयार करते हैं, और मैं कहूंगा कि शुभमन बहुत अच्छा दिख रहा है। उसे मौका दें। वह 25, 26 साल का है, उसे भी समय दें।” ऐसी खबरें हैं कि हेड कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ता अजीत अगरकर ने शुभमन गिल से बात की है और वह अगले टेस्ट कप्तान होंगे।
कप्तान बनते-बनते रह गए बुमराह, एक मीटिंग ने बिगाड़ा खेल, कोच गौतम और गिल के बीच पक्की हो गई डील!
पसंदीदा प्लेयर का भी लिया नाम
रवि शास्त्री ने शुभमन गिल के साथ ऋषभ पंत को भी अच्छा विकल्प बताया है। उन्होंने कहा, “ऋषभ भी हैं। मुझे लगता है कि वे दोनों ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो युवा हैं और उनके पास एक दशक का समय है। इसलिए, उन्हें सीखने दीजिए। अब उनके पास कप्तान के तौर पर अनुभव है, अपनी फ्रेंचाइजी की कप्तानी करने से फर्क पड़ता है। मैंने शुभमन को जितना भी देखा है, वह काफी दिलचस्प हैं। उनमें शांति और संयम जैसे गुण विद्यमान हैं।
Ravi shastri wants to make shubman gill or rishabh pant test captain in place of jasprit bumrah
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
May 25, 2026 | 10:35 PMUday Kotak: उदय कोटक को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
May 25, 2026 | 10:27 PMStair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
May 25, 2026 | 10:15 PMNEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
May 25, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














