- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ravi Shastri Proposes Ahmedabad To Host Wtc Final
इंग्लैंड से बाहर होना चाहिए WTC का फाइनल, रवि शास्त्री ने भारत के इस स्टेडियम…
रवि शास्त्री ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम का सुझाव दिया और अगले तीन वर्षों के लिए भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में शुभमन गिल का समर्थन किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

रवि शास्त्री (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का नया चक्र शुरू हो गया है। सभी टीमें एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला खेल रही है। वहीं इस बार टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 2027 में खेला जाएगा। इसको लेकर भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा कि फाइनल भारत के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना चाहिए। ये भी अच्छी जगह है। जहां ज्यादा दर्शको आ सकेंगे।
शास्त्री का मानना है कि इस स्टेडियम की सीटिंग क्षमता एक लाख से ज्यादा है। वहीं मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) की क्षमता भी लगभग इतनी ही है। ऐसे में आईसीसी को इससे फायदा होगा। लेकिन ये तभी हो सकेगा अगर हम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को इंग्लैंड से बाहर करवाने का सोचे।
WTC के तीनों फाइनल इंग्लैंड में ही खेले गए
अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीन फाइनल इंग्लैंड में ही खेले गए हैं। सबसे पहले इंग्लैंड के रोज बाउल फिर द ओवल और हाल में ही लॉर्ड्स में फाइनल खेला गया। खबरों के अनुसार, भारत ने भी कोशिश की थी कि वह WTC फाइनल होस्ट करे, लेकिन ICC ने अगले तीन फाइनल इंग्लैंड में ही रखने का फैसला किया है। आईसीसी ने ये फैसला अच्छी मौसम को देखते हुए चुना है।
सम्बंधित ख़बरें
LSG की हार पर इमोशनल हुए ऋषभ पंत, टीम के खराब प्रदर्शन पर कही ये बात, अगले सीजन को लेकर दिया बड़ा हिंट
Canada Cricket: क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर फायरिंग, पुलिस को रंगदारी का शक
पाकिस्तान की हार से टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, WTC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, भारत से आगे निकली बांग्लादेश
पाकिस्तान की एक और शर्मनाक हार…बांग्लादेश ने 78 रन से हराया दूसरा टेस्ट, 2-0 से सीरीज जीत किया क्लीन स्वीप
शास्त्री ने विजडन पॉडकास्ट से बात करते हुए क्या कहा?
शास्त्री ने विजडन पॉडकास्ट से बात करते हुए कहा कि लॉर्ड्स में शुरुआत अच्छी है लेकिन जैसे ये लोकप्रिय होने लगा है, उसके बाद अब इसे इंग्लैंड के बाहर भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को आयोजित कर सकते हैं। एमसीजी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए एक बेहतरीन जगह हो सकती है। यहां आपको काफी युवा फैंस दिखेंगे। लेकिन इस स्टेडियम में 1 लाख से ज्यादा लोग बैठ नहीं सकते हैं।
WTC फाइनल के लिए अहमदाबाद हो सकती है बेहतरीन जगह
ऐसे में अहमदाबाद डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए एक बेहतरीन जगह हो सकती है। यह एक ऐसी जगह है जहां 1 लाख से ज्यादा लोग बैठ सकते हैं। जहां आप भीड़ खींच सकते हैं। इसलिए, चाहें कोई भी टीम खेल रही हो, आपको पता है कि अच्छी भीड़ मिलेगी। वहीं उन्होंने कप्तान शुभमन गिल को लेकर कहा कि बीसीसीआई को कम से कम अगले तीन सालों तक उनके साथ बने रहना चाहिए। तभी ही आपको रिजल्ट मिलेंगे।
शुभमन गिल कब तक करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी? पूर्व कोच ने दिया ये सटीक जवाब
उन्होंने कहा कि वह काफी परिपक्व हो गया है। जिस तरह से वह मीडिया को हैंडल करता है, जिस तरह से वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में और टॉस में बात करता है। वह काफी परिपक्व हो गया है। उसे तीन साल तक टीम में रहने दें। सीरीज में जो भी हो, उसमें कोई बदलाव न करें। तीन साल तक उसके साथ बने रहें और मुझे लगता है कि वह आपके लिए अच्छा प्रदर्शन करेगा। गिल के टेस्ट कप्तानी करियर की शुरुआत हेडिंग्ले में इंग्लैंड से हार के साथ हुई। पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट बुधवार (2 जुलाई) से शुरू हो रहा है।
Ravi shastri proposes ahmedabad to host wtc final
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
May 25, 2026 | 10:35 PMUday Kotak: उदय कोटक को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
May 25, 2026 | 10:27 PMStair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
May 25, 2026 | 10:15 PMNEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
May 25, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














