- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ravi Shastri Among 11 Sportspersons To Be Honoured With Lifetime Achievement Award By Sjam
SJAM ने रवि शास्त्री दिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, इन खिलाड़ियों को भी मिला…
मुंबई खेल पत्रकार संघ (SJAM) ने पूर्व कोच रवि शास्त्री समेत 11 खिलाड़ियों को उनके खेल योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया। शास्त्री की अनुपस्थिति में उनकी मां ने सम्मान ग्रहण किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

रवि शास्त्री (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबई: भारत के पूर्व क्रिकेटर और मुख्य कोच रवि शास्त्री समेत कुल 11 खिलाड़ियों को मुंबई खेल पत्रकार संघ (SJAM) द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन खिलाड़ियों को दिया गया जिन्होंने अपने-अपने खेलों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
पुरस्कार पाने वालों में भारत की पूर्व महिला क्रिकेटर शुभांगी कुलकर्णी, तीन बार के अमैच्योर विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन माइकल फरेरा, टेबल टेनिस के दिग्गज नीरज बजाज, ग्रैंड मास्टर प्रवीण थिप्से (शतरंज), और प्रसिद्ध निशानेबाज अंजलि भागवत, सुमा शिरूर व दीपाली देशपांडे शामिल हैं। इसके अलावा, हॉकी के ओलंपियन मर्विन फर्नांडिस और जोकिम कार्वाल्हो, तथा पूर्व राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियन संजय शर्मा को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।
शास्त्री की मां ने लिया पुरस्कार
हालांकि रवि शास्त्री इस समारोह में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उनकी मां लक्ष्मी शास्त्री ने कार्यक्रम में भाग लेकर उनके खेल जीवन की सुनहरी यादें साझा कीं। उन्होंने विशेष रूप से 1984-85 की रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में एक ओवर में लगाए गए छह छक्कों का किस्सा सुनाया।
सम्बंधित ख़बरें
राष्ट्रपति भवन में चमकीं हरमनप्रीत कौर, लेकिन क्यों नदारद रहे हिटमैन रोहित शर्मा? जानें इसके पीछे की बड़ी वजह
सुषमा अंधारे, आप भी बन जाइए अभिनेत्री…, कोल्हापुर फिल्म निगम चुनाव में शिरके की एंट्री पर भड़के सुशांत शेलार
झरने के नीचे ‘गब्बर’ का रोमांस! हसीन वादियों में पत्नी संग शिखर धवन की ये केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर हुई वायरल
MLC चुनाव में सीट बंटवारे पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान; नासिक, संभाजीनगर और पुणे सीट पर फंसा पेंच
लक्ष्मी शास्त्री ने कहा कि रवि ने हमें कई गौरवपूर्ण पल दिए हैं। मुझे तो यह भी नहीं पता था कि उस दिन वह वानखेड़े स्टेडियम में ऐसा कुछ कर रहा है। मुझे यह बात वहां मौजूद भेलपुरी वाले ने बताई। उन्होंने मुस्कुराते हुए आगे बताया कि जब रवि घर आया तो उसे जल्दी कहीं जाना था।
ICC रैंकिंग में पंत ने लगाया छलांग, दोनों पारियों में शतक लगाने का मिला इनाम
मैंने पूछा, ‘क्या हुआ आज मैदान में?’ तो वह बोला, ‘आपको जानना है तो आज शाम सात बजे ऑल इंडिया रेडियो सुन लेना।’ मैंने अपने पति से कहा कि घर जल्दी आ जाना!” उन्होंने आगे कहा कि रेडियो पर जब सुना कि रवि ने गैरी सोबर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, तो विश्वास ही नहीं हुआ। अगले दिन मरीन ड्राइव पर बड़े-बड़े बैनरों पर यही लिखा था।
इस समारोह में शामिल सभी दिग्गजों को उनके खेल के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जिससे युवाओं को प्रेरणा मिले और देश में खेलों का विकास और अधिक हो सके।
Ravi shastri among 11 sportspersons to be honoured with lifetime achievement award by sjam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
May 25, 2026 | 10:35 PMUday Kotak: उदय कोटक को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
May 25, 2026 | 10:27 PMStair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
May 25, 2026 | 10:15 PMNEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
May 25, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














