- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ravi Shastri Advocated For The Inclusion Vaibhav Sooryavanshi In Team India
वैभव सूर्यवंशी की अगले महीने टीम इंडिया में एंट्री पक्की? पूर्व कोच रवि शास्त्री का बयान, कहा- उसे जल्द भारत..
Vaibhav Sooryavanshi India Debut: रवि शास्त्री ने वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका देने की बात कही है। RR के युवा बल्लेबाज ने IPL 2026 में 11 पारियों में 440 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया है।
- Written By: संजय बिष्ट

वैभव सूर्यवंशी (फोटो- सोशल मीडिया)
Ravi Shastri on Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट में इन दिनों एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है और वो नाम राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का। सिर्फ 15 साल की उम्र में जिस अंदाज में इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 में बल्लेबाजी की है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है। क्रिकेट फैंस से लेकर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी तक वैभव की तारीफ करते नहीं थक रहे। अब पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने भी इस युवा बल्लेबाज को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि वैभव जल्द ही टीम इंडिया की जर्सी में नजर आ सकते हैं।
IPL 2026 में बल्ले से मचा रहे धमाल
राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे वैभव सूर्यवंशी का यह सीजन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 11 पारियों में 440 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 236 से ज्यादा का रहा है। खास बात यह है कि वह इस सीजन सबसे ज्यादा 40 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन चुके हैं। वैभव ने बड़े-बड़े गेंदबाजों के खिलाफ बिना किसी डर के आक्रामक बल्लेबाजी की है। उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास साफ दिखाई देता है, जो इतनी कम उम्र के खिलाड़ी में कम ही देखने को मिलता है।
रवि शास्त्री ने सिलेक्टर्स को दी सलाह
वैभव की बल्लेबाजी से प्रभावित होकर रवि शास्त्री ने कहा कि भारतीय टीम के दरवाजे इस युवा खिलाड़ी के लिए लगभग खुल चुके हैं। उन्होंने माना कि टी20 क्रिकेट युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए सबसे सही मंच है और वैभव इस फॉर्मेट के लिए पूरी तरह तैयार नजर आते हैं। शास्त्री ने यह भी कहा कि वैभव इस समय दुनिया की कई इंटरनेशनल टीमों में सीधे जगह बना सकते हैं। उनके मुताबिक युवा बल्लेबाज के चेहरे पर आत्मविश्वास और ऊर्जा साफ दिखाई देती है।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
राष्ट्रपति भवन में चमकीं हरमनप्रीत कौर, लेकिन क्यों नदारद रहे हिटमैन रोहित शर्मा? जानें इसके पीछे की बड़ी वजह
IPL 2026 के प्लेऑफ महामुकाबले में उतरने को बेताब बेंगलुरु, नोट कर लीजिए नॉकआउट स्टेज के ये चौंकाने वाले आंकड़े
नीली जर्सी में धमाल मचाने को तैयार भारत की ‘शेरनियां’, देखें T20 WC 2026 से पहले होने वाली सीरीज की डिटेल
आयरलैंड दौरे पर मिल सकता है मौका
पूर्व भारतीय कोच का मानना है कि जून में होने वाला आयरलैंड दौरा वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के लिए सही मौका साबित हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो वह भारत के लिए खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे। हाल ही में उन्हें पहली बार इंडिया-ए टीम में भी चुना गया है। श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज में वह इंडिया-ए टीम का हिस्सा होंगे। इस दौरे में अच्छा प्रदर्शन करने पर टीम इंडिया की राह उनके लिए और आसान हो सकती है।
ये भी पढ़ें: साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले बने बल्लेबाज, हार्दिक पांड्या का भी तोड़ा रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह कम उम्र में दबाव झेलते हुए शानदार बल्लेबाजी की है, उसने भारतीय क्रिकेट को भविष्य के लिए नई उम्मीद दी है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वह इसी तरह मेहनत और निरंतरता बनाए रखते हैं, तो आने वाले सालों में भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी बन सकते हैं। फिलहाल फैंस की नजरें उनके अगले प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं और सभी को इंतजार है कि यह युवा सितारा कब टीम इंडिया के लिए मैदान पर उतरता है।
Ravi shastri advocated for the inclusion vaibhav sooryavanshi in team india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
May 25, 2026 | 10:35 PMUday Kotak: उदय कोटक को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
May 25, 2026 | 10:27 PMStair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
May 25, 2026 | 10:15 PMNEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
May 25, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













