Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Rahul Dravid नहीं होंगे टीम इंडिया के कोच, ये दिग्गज होगा कोच, राहुल द्रविड़ जाएंगे ‘बाहर’

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: May 18, 2022 | 10:47 PM

File Pic

Follow Us
Follow Us:

साऊथ अफ्रीका की टीम भारत के दौरे पर सीरीज खेलने आ रही है। ताज़ा खबर ये है कि BCCI भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच T20I सीरीज और इंग्लैंड के दौरे पर जा रही भारतीय टीम के लिए दो अलग-अलग टीम बनाने जा रहा है। खबरों के मुताबिक, टीमों के पास हर एक अलग देश की टीम के दौरे के लिए अलग-अलग कोचिंग स्टाफ नियुक्त किए जाएंगे।

भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) टेस्ट टीम के साथ इंग्लैंड के दौरे पर जाएंगे और टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) को IND vs SA T20I Series, 2022 और IRE vs IND T20I Series, 2022  के लिए कोच टीम में लिया जा सकता है।

खबरों के मुताबिक, कोच राहुल द्रविड़ और टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain Team India) के नेतृत्व वाली टीम 15 या 16 जून को इंग्लैंड के लिए कूच करेगी। ऐसे में IND vs SA T20I Series, 2022 में T20 Team India की कप्तानी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) संभालेंगे और वीवीएस लक्ष्मण इस टीम के कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

Rohit Sharma:कैसे बने विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज? देखें 10 तस्वीरों में पूरा सफर

सिर्फ एक चौके से विराट बने नंबर-1! इंग्लैंड में कोई भारतीय नहीं कर पाया था ये कमाल, 15 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

इंग्लैंड टेस्ट टीम का अगला कोच बनेगा भारतीय? सामने आए 3 सबसे बड़े दावेदार, जानें ECB किस पर लगाएगा दांव

गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

BCCI के एक ऑफिशल ने एक न्यूज़ एजेंसी से कहा, “अब हमारे पास बर्मिंघम टेस्ट (ENG vs IND Test Match 2022 Birmingham) से पहले 24 जून को लीसेस्टरशायर के खिलाफ (Leicestershire vs IND) प्रैक्टिस मैच है। राहुल द्रविड़ और भारतीय टीम 15 या 16 जून को UK के लिए निकलेगी। हम VVS Laxman को IND vs SA T20I Series, 2022 लिए जिम्मेदारी संभालने कहेंगे।”

खास बात ये है कि, एक बार फिर से ऐसा मौका आया है, जब टीम इंडिया के सिलेक्टर्स दो टीमों का चयन करेंगे। एक टीम SA vs IND T20I सीरीज और दूसरी टीम इंग्लैंड दौरे के लिए होगी। गौरतलब है कि, SA vs IND T20I Series, 2022 में कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिए जाने की बात है। ऐसे में सिलेक्टर्स दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के साथ एक टीम बनाएंगे। IPL 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी SA vs IND T20I Series, 2022 के लिए टीम में शामिल किए जाएंगे।

– विनय कुमार

Rahul dravid will not be the coach of team india this legend will be the coach rahul dravid will go out

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2022 | 08:45 PM

Topics:  

  • Rahul Dravid
  • Rohit Sharma Captain Team India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.