PV Sindhu पहले राउंड में हुई बाहर, जापान ओपन में सात्विक-चिराग और लक्ष्य जीते
जापान ओपन में पीवी सिंधू पहले दौर में हार गईं, जबकि लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। सिंधू की यह साल की पांचवीं शुरुआती हार है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
पीवी सिंधू और सात्विक एवं चिराग (फोटो-सोशल मीडिया)
टोक्यो: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंंधू को एकबार फिर पहले ही दौर में बाहर हो गई है। वो जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में आगे का दौर में जाने से नाकाम रही। वहीं लक्ष्य सेन पुरुष एकल तथा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने आसान जीत दर्ज करके दूसरे राउंड में पहुंच गए।
पूर्व विश्व चैंपियन 30 वर्षीय सिंधू को इस सुपर 750 टूर्नामेंट में कोरिया की सिम यू जिन के हाथों 15-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा। यह इस वर्ष पांचवां अवसर है जबकि सिंधू पहले दौर की बाधा पार नहीं कर पाई। सिंधू ने पहले गेम में थोड़ी चुनौती पेश की लेकिन इस बीच उन्होंने काफी गलतियां भी की जिसका फायदा उठाकर सिम यह गेम जीतने में सफल रही।
सिंधू दूसरे गेम में भी पीछे रही
दूसरे गेम में सिंधू जल्दी ही 1-6 से पीछे हो गईं। वह हालांकि स्कोर 11-11 से बराबर करने में कामयाब रहीं, लेकिन कोरियाई खिलाड़ी ने आसानी से बढ़त बनाकर सीधे गेम में मैच अपने नाम कर लिया। सिम ने इस तरह से भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ अपने करियर की पहली जीत हासिल की।
सम्बंधित ख़बरें
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का अटूट किला ढहा! पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में रचा इतिहास, बाहर हुई दिग्गज टीम
सात्विक और चिराग ने जीत के साथ किया आगाज
इससे पहले पुरुष युगल में वर्तमान में विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज सात्विक और चिराग ने कांग मिन ह्युक और किम डोंग जू की कोरियाई जोड़ी को केवल 42 मिनट में 21-18, 21-10 से हराया। विश्व की पूर्व नंबर एक भारतीय जोड़ी को लय हासिल करने में थोड़ा समय लगा और कोरिया के खिलाड़ियों में पहले गेम में उनके सामने कड़ी चुनौती पेश की। सात्विक और चिराग ने दूसरे गेम में शुरू से ही दबदबा बना कर रखा और आसानी से अगले दौर में प्रवेश किया।
यह भी पढ़ें: ‘लास्ट बैटर आउट होने पर कैसा लगा?’ King Charles से मिली ‘प्रिंस’ एंड कंपनी-VIDEO
लक्ष्य सेन ने भी हासिल की जीत
इस बीच पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन के वांग झेंग जिंग को 21-11, 21-18 से हराया। विश्व के 18वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य ने पहले गेम में पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा और 11-2 की बढ़त बना ली और फिर बिना किसी परेशानी के गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में जिंग ने चुनौती पेश की, लेकिन लक्ष्य ने शुरुआती लय का फायदा उठाते हुए बढ़त बनाए रखी और सीधे गेम में मैच जीत लिया। अब उनका सामना जापान के सातवें वरीय खिलाड़ी कोडाई नाराओका से होगा। (भाषा इनपुट के साथ)
