पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल में फिर हुई सुलह, एक महीना पहले टूटी थी सगाई, इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी जानकारी

Prithvi Shaw Engagement News: पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने आपसी मतभेद भुलाकर एक बार फिर साथ आने का फैसला किया है। करीब एक महीने पहले ही आकृति ने सगाई तोड़ने का ऐलान किया था।
 Aakriti Agrawal Prithvi Shaw Patch Up
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सगाई टूटने के एक महीने के भीतर पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल फिर साथ आ गए हैं।

  • आकृति ने माना कि करीबियों की गलत सलाह के कारण उन्होंने 17 सितंबर को सगाई तोड़ी थी।

  • दोनों ने अब अपने रिश्ते में किसी भी बाहरी व्यक्ति का दखल न होने देने का फैसला किया है।

Aakriti Agrawal Prithvi Shaw Patch Up: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने आपसी मतभेद भुलाकर एक बार फिर साथ आने का फैसला किया है। करीब एक महीने पहले ही आकृति ने सगाई तोड़ने का ऐलान किया था, जिसे अब उन्होंने अपनी एक बड़ी गलती माना है।

इस संबंध में आकृति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक ताजा पोस्ट शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया है कि वे कुछ करीबी लोगों की वजह से गुमराह हो गई थीं, लेकिन अब उन्होंने पृथ्वी शॉ के साथ अपने रिश्ते को एक नए सिरे से शुरू करने का फैसला कर लिया है।

पृथ्वी शॉ और आकृति ने मार्च में की थी सगाई

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने इसी साल मार्च में सगाई की थी, लेकिन पिछले महीने 17 सितंबर को आकृति ने अचानक सोशल मीडिया पर रिश्ता खत्म करने का ऐलान कर दिया था। अब एक महीने के भीतर ही दोनों के बीच सुलह हो गई है।

आकृति ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्होंने अपने कुछ करीबी साथियों की सलाह पर रिश्ता तोड़ने का कदम उठाया था, जो शायद उनके रिश्ते को बहुत बेहतर तरीके से जानने का दावा करते थे और उनका उनके रिश्ते पर काफी दखल था।

 Aakriti Agrawal Prithvi Shaw Patch Up
Under-19 Asia Cup 2026: 5 नवंबर से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला

आकृति हुई थी गुमराह, फिर लिया ये फैसला

आकृति के मुताबिक, वे उस समय बहुत ज्यादा गुमराह थीं और दोनों के बीच बातचीत कम होने की वजह से गलतफहमी बढ़ी। उन्होंने पृथ्वी शॉ को पहुंचे दुख और तकलीफ की पूरी जिम्मेदारी खुद ली है। आकृति ने आगे बताया कि उन्होंने और पृथ्वी ने आपस में खुलकर बात की है और एक-दूसरे को समझने के बाद फिर से साथ रहने का फैसला लिया है।

दरअसल, अब वे चाहती हैं कि उनका यह रिश्ता सिर्फ उन दोनों के बीच ही रहे और इसमें बाहरी लोगों का कोई दखल न हो। वहीं उन्होंने प्रशंसकों और मीडिया से उनके इस फैसले का सम्मान करने की अपील की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com