पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने किया ब्रेकअप का ऐलान, सगाई के कुछ महीनों बाद लिया अलग होने का फैसला

Prithvi Shaw Breakup: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल ने सगाई के 6 महीने बाद आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है।
Prithvi Shaw and Akriti Agarwal announce separation
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Prithvi Shaw and Akriti Agarwal announce separation: भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल के फैंस के लिए एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। इस साल मार्च के महीने में बड़े धूमधाम के साथ सगाई करने वाले इस जोड़े ने अब आधिकारिक तौर पर अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। सगाई के महज 6 महीने के अंदर ही दोनों का यह रिश्ता टूट गया है, जिसकी पुष्टि खुद आकृति अग्रवाल ने सोशल मीडिया के जरिए की है।

इंस्टाग्राम पोस्ट से आकृति ने तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक भावुक बयान शेयर करते हुए इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि बहुत भारी मन के साथ उन्हें यह बताना पड़ रहा है कि उन्होंने और उनके मंगेतर ने भविष्य के अलग लक्ष्यों और परिस्थितियों के कारण अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी साफ किया कि दोनों के बीच सम्मान और परवाह अब भी है, लेकिन भविष्य को लेकर दोनों के विचार और रास्ते मेल नहीं खा रहे थे।

झूठी खबरों पर विराम लगाने की अपील

आकृति अग्रवाल ने अपनी पोस्ट में फैंस और मीडिया से इस संवेदनशील समय में निजता बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस फैसले के पीछे की वजहों को लेकर किसी भी तरह की मनगढ़ंत कहानियां या अफवाहें न बनाएं।

आकृति ने कहा कि वह दोनों के उज्ज्वल भविष्य, शांति और खुशहाली की कामना करती हैं। हालांकि इस पूरे मामले पर फिलहाल क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की तरफ से कोई आधिकारिक रिएक्शन सामने नहीं आया है।

Prithvi Shaw and Akriti Agarwal announce separation
Big Boss 20: 'गंजी गुड़िया' कहने पर बिग बॉस 20 में विवाद, काजी तौकीर के कमेंट पर भड़के दर्शक

मार्च 2026 में हुई थी दोनों की सगाई

दोनों ने इसी साल 8 मार्च को अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाया था। उस समय पृथ्वी शॉ ने एक बेहद रोमांटिक कैप्शन लिखते हुए आकृति को अपनी जीवन की सबसे बेहतरीन पारी बताया था।

हालांकि पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब इस आधिकारिक ऐलान के बाद दोनों के फैंस को गहरा धक्का लगा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com