पेरिस पैरालंपिक: भारत के लिए प्रीति पाल ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, ट्रैक इवेंट में पदक जीतने वाली बनीं पहली भारतीय
भारत की प्रीति पाल ने शुक्रवार को यहां पैरालंपिक की महिलाओं की टी35 वर्ग की 100 मीटर स्पर्धा में 14.21 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय से कांस्य पदक जीता। तेईस साल की प्रीति का कांस्य पदक पेरिस पैरालंपिक की पैरा एथलेटिक्स में भारत का पहला पदक है।
- Written By: मृणाल पाठक
प्रीति पाल (सौजन्यः एक्स)
पेरिस: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के एथलेटिक्स लगातार धमाल मचा रहे हैं। भारत की प्रीति पाल ने पैरालंपिक की महिलाओं की टी35 वर्ग की 100 मीटर स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। उन्होंने यह जीत 14.21 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय में किया है। तेईस साल की प्रीति का कांस्य पदक पेरिस पैरालंपिक की पैरा एथलेटिक्स में भारत का पहला पदक है।
महिलाओं की टी35 वर्ग की 100 मीटर स्पर्धा में चीन की झोऊ जिया (13.58) ने स्वर्ण और गुओ कियानकियान (13.74) ने रजत पदक जीता। टी35 वर्गीकरण उन खिलाड़ियों के लिए है जिनमें समन्वय संबंधी विकार जैसे हाइपरटोनिया, अटैक्सिया और एथेटोसिस तथा मस्तिष्क पक्षाघात आदि शामिल होते हैं।
Medal Alert🚨 3⃣rd🎖️medal for #TeamIndia as Preeti Pal glows in her debut #Paralympics. Despite stiff competition, Preeti turned up with her personal best performance.
The 23-year-old finished the 100m run within 14.21 seconds and sealed India’s second Bronze so far at the… pic.twitter.com/dTzMnNMgGs — SAI Media (@Media_SAI) August 30, 2024
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 21 April: वृषभ वालों की होगी बड़ी जीत, कर्क राशि पर आर्थिक संकट? जानें अपनी किस्मत का हाल!
मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
अहमदाबाद में तिलक का शतक और अश्वनी के 4 विकेट, GT 100 रन पर हो गई ढेर, मुंबई ने 99 रनों से दर्ज की बड़ी जीत
‘भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत डिगा नहीं पाई..,’ योगी आदित्यनाथ ने सनातन आस्था को बताया शाश्वत
प्रीति का जन्म साल 2000 में हुआ था। जब वह पैदा हुई थी तब केवल छह दिन बाद ही उन्हें कमजोर हो गई थी। जिसकी वजह से उन्हें पैर में प्लास्टर लगाना पड़ा था। जिसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। महज 5 साल की उम्र में वह कैलिपर्स पहनती थीं। अगले 8 साल तक उनका जीवन ऐसा ही रहा।
यह भी पढ़ें- पेरिस की पृथ्वी पर अवनी ने रचा इतिहास; 10 मीटर एयर राइफल में आया गोल्ड मेडल, मोना को भी मिला ब्रॉन्ज
फिर 17 साल की उम्र में प्रीति को सोशल मीडिया के जरिए पैरालंपिक खेलों के बारे में पता चला। जहां उनकी मुलाकात फातिमा खातून से हुई। उनकी मदद से प्रीति ने 100 और 200 मीटर के इवेंट में हिस्सा लेना शुरू किया। उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो मेडल भी जीते हैं। साथ ही उन्होंने 100 मीटर और 200 मीटर में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
जानकारी के लिए बता दें कि अब तक भारत ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में तीन पदक जीते हैं। जहां भारत की स्टार निशानेबाज अवनी लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में भारत को पेरिस में पहला गोल्ड दिला दिया है। इसी मुकाबले में मोना अग्रवाल ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीता। जबकि अब प्रीति ने टी35 वर्ग की 100 मीटर स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
