भेंडाला परिसर में तूफानी हवाओं का छाया कहर, गढ़चिरोली में मूसलाधार बारिश से सड़कों पर भरा पानी; लुढ़का पारा
Gadchiroli Rain News: गड़चिरोली में शाम को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई। मौसम के अचानक बदले मिजाज से लोगों ने राहत की सांस ली।
- Written By: अंकिता पटेल
गड़चिरोली, बारिश, मौसम बदलाव (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Gadchiroli Weather Change: गड़चिरोली शहर में आज शाम करीब 7 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। दिनभर की भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश ने बड़ी राहत प्रदान की। सुबह से ही शहर में तेज धूप और उमस का असर महसूस किया जा रहा था। दोपहर के समय गर्मी अपने चरम पर थी, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। गर्म हवाओं और बढ़ती उमस के कारण लोग घरों और कार्यालयों में रहने को मजबूर थे। हालांकि शाम होते-होते मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला।
तेज बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी और उमस से मिली राहत
आसमान में काले बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान कई स्थानों पर सड़कें पानी से भर गईं, जिससे वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। तेज हवा के कारण पेड़ों की शाखाएं भी झूमती नजर आईं और कुछ स्थानों पर छोटी-मोटी शाखाएं टूटने की घटनाएं भी सामने आईं। अचानक हुई इस बारिश से शहर का मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लंबे समय से उमस और गर्मी से परेशान नागरिकों ने राहत की सांस ली।
बच्चों और युवाओं ने भी बारिश का आनंद लिया। इस बारिश का किसानों ने भी स्वागत किया है। उनका मानना है कि समय पर होने वाली वर्षा कृषि कार्यों के लिए लाभदायक साबित होगी। मौसम में आए इस बदलाव से आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है, जिससे क्षेत्र में गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, विकास और न्यायिक ढांचे पर जोर, महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए 8 बड़े निर्णय
महाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
पेपर लीक पर राजनीति छोड़ो, युवाओं का भविष्य बचाओ , संसद में श्रीकांत शिंदे का विपक्ष पर करारा हमला
Gondia News: गोंदिया स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान, 193 यात्रियों से ₹1.18 लाख का जुर्माना वसूला
भेंडाला परिसर में तूफानी हवाओं का छाया कहर
चामोर्शी तहसील के भेडाला परिसर में गुरुवार की रात के दौरान अचानक तूफानी हवाओं के साथ बारिश हुई। इस दौरान तूफानी हवाओं के कारण नागरिकों के घर के छत उड़ गए। वहीं बडे-बडे पेड़ धराशायी हुए। इससे बिजली खंभे भी टूट गए।
यह भी पढ़ें:- नागपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों का गुस्सा, छूटीं कनेक्टिंग उड़ानें; डेढ़ घंटे का सफर बना 5 घंटे की परेशानी
जिस कारण अनेक लोगों का व्यापक नुकसान हुआ है। पेड़ गिरकर बिजली खंबे व तारों पर गिरने से अनेक खंबे गिर गए, तथा तथा बिजली तार भी टूट गए। जिससे महावितरण का भी व्यापक नुकसान हुआ। बिजली तार टूटने से बिजली आपूर्ति भी खंडित हुई। जिससे समूची रात्त नागरिकों को अंधेरे में बितानी पड़ी।
