
प्रो कबड्डी लीग सीजन-11 (फोटो- प्रो कबड्डी लीग)
स्पोर्ट्स डेस्क: प्रो कबड्डी लीग का आगाज हो चुका है। तमिल थलाइवाज और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ और यह मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। वहीं यूपी योद्धाज ने गुजरात जायंट्स को 6 अंकों से हराया। इस जीत के साथ यूपी दूसरे नंबर पर बनी हुई है।
प्रो कबड्डी लीग 2024 में पुनेरी पलटन की टीम ने 4 मुकाबले में 3 में जीत हासिल की है। पुनेरी पलटन की टीम इसी के साथ अंकतालिका में पहले नंबर पर बनी हुई है। वहीं दूसरे नंबर पर यूपी की टीम है। जबकि आज का मैच ड्रॉ रहने के कारण तमिल तीसरे पर और जयपुर की टीम चौथे पायदान पर है। इस लीग में अभी तक बेंगलुरु की टीम ने जीत हासिल नहीं की है।
तमिल थलाइवाज ने अंतिम रेड में अपने डिफेंस के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जयपुर पिंक पैंथर्स को 30-30 की बराबरी पर रोक दिया। दोनों टीमों का यह चौथा मैच था और दोनों के नाम अब दो जीत, एक हार और एक-एक टाई हैं। जयपुर पिंक पैथर्स के पास अंतिम तीन मिनट में चार अंक की बढ़त थी लेकिन थलाइवाज ने शानदार वापसी करते हुए मैच टाई करा लिया। थलाइलवाज के लिए सचिन ने 11 अंक प्राप्क किए जबकि जयपुर के लिए अर्जुन देसवाल ने सात और विकास कंडोला ने छह अंक लिए।
यह भी पढ़ें : PKL 11: 18 अक्टूबर से होगा प्रो कबड्डी लीग का आगाज, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव
यूपी योद्धाज ने मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात जायंट्स को 6 अंकों से हराया। यूपी की टीम ने 35 पॉइंट बनाए। वहीं गुजरात की टीम 29 पॉइंट ही हासिल कर सकी। यूपी के लिए भरत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-10 लगाया। उन्होंने पूरे मैच में 13 पॉइंट अपने नाम किए। वहीं गुजरात जायंट्स की ओर से हिमांशु ने सबसे ज्यादा 9 पॉइंट हासिल किए। इस मैच में यूपी के खिलाड़ी महेंदर सिंह ने प्रो कबड्डी लीग करियर का 300वां टैकल पॉइंट्स पूरे किए।
| स्थिति | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | स्कोर अंतर | फॉर्म | अंक |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | पुणेरी पल्टन | 4 | 3 | 1 | 0 | 34 | W L W W | 16 |
| 2 | यूपी योद्धाज | 4 | 3 | 1 | 0 | 29 | W L W W | 16 |
| 3 | तमिल थलाइवाज | 4 | 2 | 1 | 1 | 18 | T L W W | 14 |
| 4 | जयपुर पिंक पैंथर्स | 4 | 2 | 1 | 1 | 23 | T L W W | 13 |
| 5 | दबंग दिल्ली केसी | 3 | 2 | 1 | 0 | 7 | W L W | 11 |
| 6 | बंगाल वॉरियर्स | 3 | 1 | 1 | 1 | -2 | T W L | 9 |
| 7 | यू मुंबई | 3 | 1 | 1 | 1 | -2 | T W L | 8 |
| 8 | गुजरात जाइंट्स | 3 | 1 | 2 | 0 | -8 | L L W | 7 |
| 9 | तेलुगु टाइटंस | 4 | 1 | 3 | 0 | -41 | L L L W | 6 |
| 10 | हरियाणा स्टीलर्स | 2 | 1 | 1 | 0 | 2 | W L | 5 |
| 11 | पटना पाइरेट्स | 2 | 1 | 1 | 0 | -13 | W L | 5 |
| 12 | बैंगलोर बुल्स | 4 | 0 | 4 | 0 | -47 | L L L L | 1 |






