- Hindi News »
- Sports »
- Pcb Future Chairman Zaka Ashraf Take U Turn Said Will Go With Acc Decision On Hybrid Model
24 घंटे में बदलें जका अशरफ के बोल, चुपचाप माना एशिया कप का हाइब्रिड मॉडल
- Written By: काजल चोपड़े

इस्लामाबाद: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) के अगले संभावित अध्यक्ष जका अशरफ ने एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के हाइब्रिड मॉडल को ख़ारिज करने की बात कही थी। लेकिन, अब अशरफ ने यूटर्न ले लिया है। एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) की ‘हाइब्रिड मॉडल’ (Hybrid Model) मंजूरी मिली थी। इसके बाद अशरफ ने ऐसा बयान देकर नया विवाद शुरू करने की कोशिश की। हालांकि, 24 घंटों में अशरफ को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने ‘यूटर्न’ लेते हुए चार मैचों की मेजबानी स्वीकार कर ली है।
मालूम हो कि, हाइब्रिड मॉडल के के नुसार, एशिया कप के चार मैच पाकिस्तान में और अन्य मैच श्रीलंका में खेले जाने वाले है। वहीं, भारत अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा। इस टूर्नामेंट में भारत का पाकिस्तान से दो बार मुकाबला होने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
RCB ने बजाया ‘डोसा-इडली-सांभर-चटनी’ गाना तो भड़की चेन्नई, BCCI से की शिकायत, जानें पूरा मामला
Vinod Kambli की तबीयत नाजुक, ब्रेन क्लॉट से बढ़ा स्ट्रोक का खतरा; पूर्व क्रिकेटर्स मदद में जुटे
अब ऑस्ट्रेलिया में दिखेगा IPL का रोमांच, मेगा प्लान तैयार, लेकिन इस एक मुद्दे ने बढ़ाई टेंशन
डगआउट में मोबाइल चलाना पड़ा भारी, BCCI ने एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल तोड़ने पर RR मैनेजर को थमाया नोटिस!
एशिया कप के लिए हाइब्रिड मॉडल पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी ने पेश किया था। हालांकि, 27 जून को जका अशरफ पीसीबी की कमान संभालने जा रहे है। माना जा रहा है कि, अशरफ को इस बात की जानकारी नहीं थी कि, नज़म सेठी पहले ही ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर हस्ताक्षर कर चुके हैं और इसे भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह की अध्यक्षता वाले एसीसी के कार्यकारी बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है। अब इस फैसले को बदला नहीं जा सकता।
‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ ने अशरफ के हवाले से कहा, ‘मेरी व्यक्तिगत राय में, यह पूरा हाइब्रिड मॉडल पाकिस्तान के लिए फायदेमंद नहीं है और मुझे यह पसंद नहीं आया।’ उन्होंने कहा, ‘एक मेजबान होने के नाते पाकिस्तान को यह सुनिश्चित करने के लिए बेहतर बातचीत करनी चाहिए थी कि पूरा टूर्नामेंट पाकिस्तान में खेला जाना चाहिए। श्रीलंका ने बड़े मैच ले लिए, पाकिस्तान के लिए केवल चार मैचों को छोड़ दिया, यह हमारे देश के सर्वोत्तम हित में नहीं है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन मैं देख रहा हूं कि निर्णय लिया जा चुका है इसलिए हमें इसके साथ जाना होगा। मैं इसे नहीं रोकूंगा या फैसले का पालन नहीं करने का कोई इरादा नहीं है। मैं इसके बारे में प्रतिबद्धता का सम्मान करने के अलावा बहुत कुछ नहीं कर सकता। लेकिन भविष्य में हम जो निर्णय लेंगे वह देश के लिए और देश के हित में होगा।’
Pcb future chairman zaka ashraf take u turn said will go with acc decision on hybrid model
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Vaishakh Amavasya:17 अप्रैल वैशाख अमावस्या पर जरूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा अटूट आशीर्वाद
Apr 16, 2026 | 11:42 PMBhagwan Parshuram: भगवान परशुराम के जीवन से जुड़ी ये 10 बातें, शायद आप न जानते हों
Apr 16, 2026 | 11:23 PMनीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PMजब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PMवानखेड़े में पंजाब किंग्स की दहाड़, MI को 7 विकेट से रौंदा, अय्यर-प्रभसिमरन के दम पर लगातार हासिल की चौथी जीत
Apr 16, 2026 | 11:04 PMVaishakh Purnima: कब है वैशाख पूर्णिमा? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि
Apr 16, 2026 | 11:01 PMसंसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM
संघर्ष से सफलता तक: विजय वर्मा ने याद किए मुंबई के पुराने दिन, बताया कैसे बने ‘मटका किंग’
Apr 16, 2026 | 05:23 PM
धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM
180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM














