-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Jagadguru Paramhans Acharya Letter President Delhi Protest Action Demand
दिल्ली प्रोटेस्ट: परमहंस आचार्य ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, प्रदर्शन के लिए अनुमति और सख्त कार्रवाई की मांग
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
Delhi Political Protest: जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर हिंसक प्रदर्शनों पर सख्त कार्रवाई, प्रदर्शन के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य करने और शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की मांग की है।

जगद्गुरु परमहंस आचार्य ,( सोर्स-आईएएनस)
Paramhans Acharya Droupadi Murmu Letter Delhi Protest: दिल्ली में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिखकर कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं। उन्होंने आग्रह किया है कि देश में किसी भी प्रकार के अनशन, धरना, भूख हड़ताल, पदयात्रा या मार्च के आयोजन से पहले प्रशासनिक अनुमति लेना अनिवार्य किया जाए। उनका कहना है कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार सभी नागरिकों को है, लेकिन यदि कोई प्रदर्शन हिंसक रूप लेता है, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है या कानून-व्यवस्था को चुनौती देता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
परमहंस आचार्य ने आरोप लगाया कि दिल्ली में चल रहा प्रदर्शन अब अपने मूल उद्देश्य से भटक चुका है और इसमें राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों के साथ कथित मारपीट, तोड़फोड़ और प्रशासन के साथ टकराव जैसी घटनाएं चिंता का विषय हैं। इसके अलावा उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की भी मांग की और कहा कि स्कूली पाठ्यक्रम में गीता, रामायण तथा देशभक्त महापुरुषों से जुड़े विषयों को अधिक महत्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति इस विषय पर उचित कदम उठाएंगी।
राष्ट्रपति को लिखा पत्र
परमहंस आचार्य ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में आग्रह किया है कि बिना अनुमति किए जाने वाले प्रदर्शन, यदि हिंसक या अराजक हो जाते हैं, तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
सम्बंधित ख़बरें
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट, जानें क्या है वजह
सोनम वांगचुक मेदांता अस्पताल में भर्ती, CJP चीफ अभिजीत दिपके ने अनशन खत्म करने की की अपील
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
इनसे अच्छे तो अंग्रेज थे, राहुल गांधी के PM आवास के बाहर प्रदर्शन पर ऐसा क्यों बोले उद्धव ठाकरे
लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन यह सब संविधान और कानून के दायरे में होना चाहिए। दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शन को विपक्षी दलों से जुड़ा बताते हुए आरोप लगाया कि यह आंदोलन अपने मूल उद्देश्य से भटक गया है।
हिंसक प्रदर्शनकारियों पर सख्त कार्रवाई की अपील
परमहंस आचार्य ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय ध्वज हाथ में होने के बावजूद यदि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जाता है या कानून-व्यवस्था भंग होती है, तो ऐसी गतिविधियों को स्वीकार नहीं किया जा सकता।
आंदोलन के दौरान हिंसक घटनाएं हुई हैं और पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। यदि कोई व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेता है और संवैधानिक संस्थाओं का घेराव करता है, तो प्रशासन को कानून के अनुसार कार्रवाई करने का अधिकार होना चाहिए।
राजनीतिक हस्तक्षेप का लगाया आरोप
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली का मौजूदा प्रदर्शन अब छात्रों का आंदोलन नहीं रह गया है, इसमें राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी दिखाई दे रही है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता अपने-अपने एजेंडे के साथ इस आंदोलन में शामिल हो रहे हैं, जिससे इसका स्वरूप बदल गया है।
शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की मांग
आचार्य ने अपने पत्र में शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि देश के स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव किया जाए। मुगल और आक्रांताओं से जुड़े अध्यायों के स्थान पर गीता, रामायण और देशभक्त महापुरुषों से संबंधित विषयों को अधिक महत्व दिया जाए, ताकि छात्रों में राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित हो सके।
ये भी पढ़ें- ‘आमिर ने हिंदू बहन-बेटियों को फंसाया, ये बड़ा लव जिहाद है’, परमहंस आचार्य के बयान से मचा बवाल
प्रदर्शन के लिए अनुमति अनिवार्य करने की मांग
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है, लेकिन यदि कोई आंदोलन हिंसक रूप लेता है, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है या कानून-व्यवस्था को चुनौती देता है, तो उसे केवल आंदोलन नहीं बल्कि कानून-व्यवस्था का गंभीर मामला मानते हुए प्रशासन को संवैधानिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई करनी चाहिए।
परमहंस आचार्य ने विश्वास जताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उनके पत्र पर विचार करेंगी और भविष्य में ऐसे नियम बनाए जाएंगे, जिनसे बिना अनुमति होने वाले हिंसक प्रदर्शन रोके जा सकें तथा राष्ट्रीय संपत्ति और सार्वजनिक व्यवस्था की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Jagadguru paramhans acharya letter president delhi protest action demand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली प्रोटेस्ट: परमहंस आचार्य ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, प्रदर्शन के लिए अनुमति और सख्त कार्रवाई की मांग
Jul 22, 2026 | 06:21 PMजब तीसरी पत्नी बनकर सुर्खियों में आईं ये एक्ट्रेस, एक बयान ने बदल दी थी पूरी कहानी
Jul 22, 2026 | 06:17 PM‘बटवारा 1947’ का नया गाना ‘कहां चले गए हो राम’ रिलीज, मां की पुकार और बंटवारे के दर्द ने छुआ दिल
Jul 22, 2026 | 06:15 PMमोदी ने CJP के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगाया बैन, अभिजीत दीपके ने लगाए गंभीर आरोप, थोड़ी देर में फिर हुआ बहाल
Jul 22, 2026 | 06:14 PMखेल-खेल में 10 का सिक्का निगल गया मासूम, 1 मिनट के इमरजेंसी ऑपरेशन ने बचाई 5 साल के बच्चे की जान
Jul 22, 2026 | 06:09 PMमैं जीना चाहता हूं…अनशन खत्म नहीं कर सकता, सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, छात्रों के लिए की ये मांग
Jul 22, 2026 | 06:02 PMशिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट, जानें क्या है वजह
Jul 22, 2026 | 06:01 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM












