Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Paris Paralympics: भारत के खाते में आया 16वां मेडल, दीप्ति जीवांजी ने एथलेटिक्स में जीता कांस्य पदक

पेरिस पैरालंपिक में भारत के लिए मेडल की संख्या में लगातार बढोतरी हो रही है। जहां पैरालंपिक के छठे दिन महिला की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में भारत की दीप्ति ने एक और कांस्य पदक जोड़ दिया है। इसी के साथ भारत के खाते में अब कुल 16 मेडल आ चुके है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Sep 04, 2024 | 07:54 AM

दीप्ति जीवांजी (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

पेरिस: पेरिस पैरालंपिक में भारत के लिए मेडल की संख्या में लगातार बढोतरी हो रही है। जहां पैरालंपिक के छठे दिन महिला की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में भारत की दीप्ति ने एक और कांस्य पदक जोड़ दिया है। इसी के साथ भारत के खाते में अब कुल 16 मेडल आ चुके है।

विश्व चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता भारत की दीप्ति जीवांजी ने मंगलवार को यहां पेरिस पैरालंपिक की एथलेटिक्स की महिला 400 मीटर टी20 स्पर्धा में 55.82 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

इसी महीने 21 बरस की होने वाली दीप्ति ने यूक्रेन की यूलिया शुलियार (55.16 सेकेंड) और विश्व रिकॉर्ड धारक तुर्की की आयसेल ओंडर (55.23 सेकेंड) के बाद तीसरे स्थान पर रहीं। शुलियार ने तीन साल पहले टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीता था।

सम्बंधित ख़बरें

आज का राशिफल: 10 जनवरी 2026:कर्क समेत इन राशि वालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, खुशियों से भरा रहेगा दिन

अंकिता हत्याकांड और महिला सुरक्षा पर खुशबू पाटनी ने कही बड़ी बात, बताया नारी सशक्तिकरण का सही मतलब

राजा साब की स्क्रीनिंग के वक्त थिएटर में फैंस ने जलाई कन्फेटी, यूजर्स बोले- प्रभास का नाम खराब कर रहे फैंस

‘ऐक्शन के लिए तैयार रहिए’, रजा पहलवी ने ट्रंप से की अपील, कहा- ईरान में गोलियों का सामना कर रहे हैं लोग

दीप्ति जीवांजी ने जीता कांस्य

भारत की दीप्ति जीवांजी ने मंगलवार को यहां पेरिस पैरालंपिक की एथलेटिक्स की महिला 400 मीटर टी20 स्पर्धा में 55.82 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

Podium Picture of Deepthi Jeevanji 🇮🇳🫶 pic.twitter.com/dphWcqByoh — The Khel India (@TheKhelIndia) September 3, 2024

दीप्ति मई में जापान में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण पदक की मजबूत दावेदार के रूप में आई थीं। उन्होंने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 55.07 सेकंड का तत्कालीन विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

ओंडर ने सोमवार को हीट के दौरान 54.96 सेकेंड के समय के साथ दीप्ति का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा था। वह मई में 2024 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दीप्ति के बाद दूसरे स्थान पर रही थी। टी20 श्रेणी बौद्धिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों के लिए है।

प्रीति पाल ने रचा इतिहास

तेलंगाना के वारंगल जिले के कल्लेडा गांव में दिहाड़ी मजदूर माता-पिता के घर पैदा हुई दीप्ति पैरालंपिक की ट्रैक स्पर्धा में प्रीति पाल के बाद पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय बन गईं। रविवार को प्रीति ने इतिहास रचा था जब वह पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला ट्रैक एवं फील्ड एथलीट बन गई थीं। 23 वर्षीय प्रीति ने 200 मीटर टी35 श्रेणी में 30.01 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ कांस्य पदक जीता। उन्होंने शुक्रवार को 100 मीटर टी 35 श्रेणी में भी कांस्य पदक जीता था।

यह भी पढ़ें- WTC फाइनल में पाकिस्तान का पहुंचना हुआ असंभव

अपने पहले पैरालंपिक में दीप्ति का कांस्य, पैरा एथलेटिक्स में भारत का छठा पदक है। दीप्ति को स्कूल स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उनके एक शिक्षक द्वारा देखे जाने के बाद बौद्धिक रूप से कमजोर होने का पता चला।

बड़े होने पर उनकी इस कमजोरी के कारण उन्हें और उनके माता-पिता को उनके गांव के लोगों के ताने सुनने पड़े। हालांकि पिछले साल एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण जीतने और इस साल मई में पैरा विश्व चैंपियनशिप में विश्व रिकॉर्ड तोड़कर एक और स्वर्ण पदक जीतने के बाद से यही गांव जश्न मना रहा है।

पांचवें स्थान पर रही भाग्यश्री

इससे पहले भाग्यश्री जाधव महिलाओं की एफ34 महिला गोला फेंक के फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं। पैरालंपिक में दूसरी बार हिस्सा ले रही भाग्यश्री ने गोले को 7.28 मीटर की दूरी तक फेंका लेकिन यह पोडियम पर जगह दिलाने के लिए नाकाफी था।

यह भी पढ़ें- Paris Paralympics 2024 में क्यों हुआ कोहली का जिक्र, कैसे गोल्ड मेडल की वजह बन गए विराट

चीन की लिजुआन झोउ ने 9.41 मीटर के सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि पोलैंड की लुसीना कोर्नोबीस ने 8.33 मीटर के प्रयास से रजत पदक अपने नाम किया। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले की रहने वाली 39 साल की भाग्यश्री 2006 में दुर्घटना के बाद अपने पैरों का इस्तेमाल नहीं कर पाती। इस घटना के बाद वह अवसाद में चली गईं थी और परिवार तथा मित्रों के उत्साहवर्धन के बाद पैरा खेलों से जुड़ी।

एफ34 वर्ग के खिलाड़ियों को हाइपरटोनिया (कठोर मांसपेशियां), एटैक्सिया (खराब मांसपेशी नियंत्रण) और एथेटोसिस (अंगों या धड़ की धीमी गति) सहित समन्वय संबंधी कमियों से निपटना पड़ता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Paris paralympics 2024 deepthi jeevanji wins bronze in women s 400m t20 final

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 04, 2024 | 07:54 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.