ओलंपिक के साथ ‘जीवन आनंद’ लेने के लिए पेरिस पहुंच रहे लोग, आयोजन समिति ने बांटे 2 लाख कंडोम
फ्रांस के रोमांस का शहर कहा जाने वाला पेरिस इस समय काफी चर्चा में है। ओलंपिक का आयोजन इसी शहर में हो रहा है। जिसके देखने के लिए लाखों के तादाद में दर्शक और पर्यटक पहुंच रहे हैं। जिसको ध्यान में रखकर ओलंपिक आयोजन समिति ने सेफ्टी परपज से 2 लाख कंडोम बांटे हैं।
- Written By: मृणाल पाठक
सौजन्यः सोशल मीडिया
पेरिस: फ्रांस के पेरिस को रोमांस का शहर कहा जाता है। इस बार पेरिस में ओलंपिक 2024 हो रहा है। इसलिए दुनिया भर के लोग एक पंथ दो काज वाला तरीका अपना रहे हैं। पेरिस ओलंपिक में गेम्स का आनंद भी लेंगे और फिर जिंदगी का आनंद भी। यह बात ओलंपिक आयोजन समिति को भी बखूबी पता है। यही वजह है कि उसने सेफ्टी परपज से 2 लाख कंडोम बांटे हैं।
इसी के साथ यह भी नोटिस किया गया है कि टिंडर, बम्बल और खासतौर पर हिंज जैसे डेटिंग ऐप्स पर नए यूजर्स की संख्या में बढ़ गई है। जिनका लोकेशन सेंट डेनिस एरिया के आसपास का ही है। खास बात ये है कि ओलंपिक में आए एथलीट्स का बेस लोकेशन भी ये ही है।
यह भी पढ़ें- पेरिस ओलंपिक 2024: न्यूजीलैंड से होगा भारतीय हॉकी टीम का सामना, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
सम्बंधित ख़बरें
USB Condom क्या है? पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों पर बढ़ते जूस जैकिंग स्कैम से बचने का सबसे आसान तरीका
पेरिस में टूटा सपना, LA में होगा पूरा! विनेश फोगाट का संन्यास से यू-टर्न, ओलंपिक पर होगी नजरें
कंडोम बना जिनपिंग की मजबूरी! उठाया ऐसा कदम की देश में होना लगा विरोध, क्या करेगी चीन सरकार?
IOA ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेताओं को किया सम्मानित, जानिए किसे मिला कितना इनाम
वहीं पेरिस ओलंपिक के आयोजनकर्ताओं ने यह जानकारी भी दी है कि इस बार खासतौर पर ‘एंटी बोंक’ बेड तैयार किए गए हैं। यह बेड कार्डबोर्ड से बने होते हैं और इस पर केवल एक ही व्यक्ति आराम कर सकता है। हालांकि फिर भी आयोजनकर्ताओं ने खिलाड़ियों को यौन संक्रमित बीमारियों से बचाने के लिए 2 लाख से ज्यादा कंडोम बांटे हैं। जिसे कॉम्प्लेक्स के अलग-अलग प्वाइंट्स पर बॉक्स में भरकर रखा गया है।
गौरतलब है कि टोक्यो ओलंपिक में कोविड गाइडलाइन्स की वजह से एथलीटों के इंटीमेसी पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए थे। लेकिन पेरिस ओलंपिक में ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है। इसी वजह से ओलंपिक संघ की तरफ से एथलीटों के लिए हर तरह की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि ओलंपिक आयोजक 1988 के सियोल ओलंपिक के बाद से खिलाड़ियों को कंडोम मुहैया करा रहे हैं। 2016 रियो ओलंपिक के दौरान करीब 450,000 कंडोम बांटे गए थे। ऐसे में देखें तो पेरिस ओलंपिक में इसकी काफी कम संख्या है।
