भारतीय हॉकी टीम (सौजन्यः सोशल मीडिया)
पेरिस ओलंपिक: पेरिस ओलंपिक 2024 में आज यानी 27 जुलाई, शनिवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का मुकाबला होना है। भारतीय टीम की भिड़ंत न्यूजीलैंड से होनी है। आठ बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारत टीम हमेशा से ही न्यूजीलैंड पर हावी रही है। यह दोनों टीमें ग्रुप बी में हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, चैंपियन बेल्जियम, अर्जेंटीना और आयरलैंड हैं।
भारत ने ओलंपिक में इस बार अपने 117 खिलाड़ी भेजे हैं। जहां भारत को अपने खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं। इस बार भारत को आशा है कि भारतीय खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक से भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हॉकी टीम से भी होप है कि वह धमाल मचाते हुए भारत का नाम रोशन करें।
आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच अब तक 105 हॉकी मैच हुए हैं। जहां भारत का दबदबा रहा है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 58 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड टीम ने 30 मैच में ही जीत हासिस की है। जबकि दोनों के बीच 17 मैच ड्रॉ रहे हैं।
वहीं दोनों के बीच हुए पिछले पांच मुकाबलों को देखें तो इसमें भी भारत का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। भारत ने चार मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने एक ही मैच जीता है।
यह भी पढ़ें- पेरिस ओलंपिक 2024 का पहला गोल्ड मेडल हुआ चीन के नाम, शूटिंग में कोरिया को दी शिकस्त
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत बनाम न्यूजीलैंड हॉकी मैच का लाइव टेलीकास् स्पोर्ट्स18 नेटवर्क टीवी के कई चैनलों पर किया जाएगा। स्पोर्ट्स18 1 और स्पोर्ट्स18 1 HD चैनलों पर टेलीकास्ट अंग्रेजी में होगा, जबकि स्पोर्ट्स18 Khel और स्पोर्ट्स18 2 चैनल पर हिंदी में देख सकते हैं। इसके अलावा आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी इस मुकाबले को देखा जा सकता है।
पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत बनाम न्यूजीलैंड हॉकी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जिओसिनेमा ऐप और वेबसाइट पर फ्री में देख सकते हैं।
गोलकीपर: पीआर श्रीजेश
डिफेंडर: जारमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय
मिडफील्डर: राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद
फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, लालित कुमार उपाध्याय, मनदीप सिंह, गुरजंत सिंह
अल्टरनेट खिलाड़ी: नीलकंठ शर्मा, जुगराज सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक
निक वुड्स (कप्तान), डोम डिक्सन, चार्ली मॉरिसन, केन रसेल, ब्लेयर टारंट, साइमन योरस्टन, सीन फाइंडले, इसाक होलब्रुक, जो मॉरिसन, हेडन फिलिप्स, स्कॉट बॉयड, साइमन चाइल्ड, सैम लेन, जेक स्मिथ, ह्यूगो इंगलिस, डेन लेट।