- Hindi News »
- Sports »
- China Won First Gold Medal In Paris Olympics 2024 By Beat South Korea In Shooting
पेरिस ओलंपिक 2024 का पहला गोल्ड मेडल हुआ चीन के नाम, शूटिंग में कोरिया को दी शिकस्त
पेरिस ओलंपिक 2024 का पहला गोल्ड मेडल चीन ने जीता है। चीन ने 10 मीटर राइफल मिक्सड टीम में कोरियाई जोड़ी को हराकर पहला स्थान हासिल किया। हालांकि शूटिंग में भारत के खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया।
- Written By: मृणाल पाठक

चीन ने पहला स्वर्ण पदक जीता (सौजन्यः सोशल मीडिया)
पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज हो गया है। जहां पहला गोल्ड मेडल चीन के नाम हो गया है। 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में चीन के हुआंग युतिन और शेंग लिहायो की जोड़ी ने गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने कोरियाई जोड़ी को 16-12 से हराकर पहला स्थान हासिल किया है।
ओलंपिक में शनिवार को हुए गोल्ड मेडल के लिए चीनी जोड़ी ने कोरिया गणराज्य के केयूम जिह-योन-पार्क हा-जून को चेटौरॉक्स शूटिंग सेंटर में 16-12 से हराया। इससे पहले चीन और कोरिया ने क्वालीफिकेशन राउंड में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया था। जिसके बाद गोल्ड के लिए दोनों की भिड़ंत हुई। इसी के साथ चीन पेरिस ओलंपिक में पोडियम पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है।
An incredible moment for the People’s Republic of China as they take the first #gold medal of the Olympic Games #Paris2024! 🥇🇨🇳 Outstanding performance in shooting 10m air rifle mixed team! That’s back-to-back golds in this event for the People’s Republic of China.… pic.twitter.com/hIG9odFgtc — The Olympic Games (@Olympics) July 27, 2024
वहीं भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो रमिता और अर्जुन ने 30 शॉट्स की सीरीज में कुल 628.7 का स्कोर किया। जबकि भारतीय टीम एलावेनिल वलारिवान और संदीप सिंह 626.3 अंकों के साथ 12वें स्थान पर रहे।
सम्बंधित ख़बरें
दूसरे युद्ध की आहट! ईरान-अमेरिका संकट के बीच ताइवान पर चीन का सैन्य दबाव, भेजे दो शक्तिशाली युद्धपोत
ड्रैगन की नई चाल से नेपाल में आक्रोश: चीन ने भोटेकोशी नदी पर बनाई दीवार, 1963 के समझौते की उड़ी धज्जियां
Qinzhou Heavy Rain: चीन के किनझोऊ में भारी बारिश से आई भयानक बाढ़, हजारों कारें जलमग्न
China Aircraft Carrier: चीन के चौथे परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर ‘हे जियान’ ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन
जानकारी के लिए बता दें कि पेरिस 2024 का पहला पदक कजाकिस्तान ने जीता। 1996 के बाद से शूटिंग में कजाकिस्तान का यह पहला ओलंपिक पदक है। इसे एलेक्जेंडर ले और इस्लाम सतपायेव की मिश्रित 10 मीटर राइफल जोड़ी ने जीता है।
यह भी पढ़ें- नीता और मुकेश अंबानी पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल, एफिल टॉवर के सामने खिंचवाई फोटो
गौरतलब है कि पेरिस ओलंपिक 2024 के पहले दिन में अब तक 5 देशों ने पदक जीत लिए हैं। जिसमें चीन ने 2 गोल्ड मेडल जीते हैं, रिपब्लिक ऑफ कोरिया और यूएसए ने 1-1 सिल्वर मेडल, ग्रेट ब्रिटेन और कजाकिस्तान ने 1-1 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।
China won first gold medal in paris olympics 2024 by beat south korea in shooting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 April: वृश्चिक राशि पर होगी गणेश जी की विशेष कृपा! मीन राशि वाले भूलकर भी न करें ये गलती
Apr 29, 2026 | 12:05 AM167 गेंदें और 400 रन…, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL में रचा इतिहास, इस मामले में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
Apr 28, 2026 | 11:44 PMझांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PMIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने रोका Punjab Kings का विजयी रथ, वैभव-यशस्वी की धांसू पारी, 6 विकेट से जीता मैच
Apr 28, 2026 | 11:04 PMगौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PMAC कोच में दिखी जनरल जैसी भीड़, यात्रियों ने रेलवे व्यवस्था पर उठाए सवाल; वीडियो वायरल
Apr 28, 2026 | 11:00 PM₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM
सिक्किम भारत की ‘अष्टलक्ष्मी’ का गौरव! 50वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने गंगटोक को दी करोड़ों की सौगात- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:46 PM
काशी में PM मोदी का मेगा शो! 6332 करोड़ की सौगात और ‘नारी शक्ति’ का हुंकार, बदल जाएगा पूर्वांचल
Apr 28, 2026 | 01:43 PM
Pappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM














