Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पेरिस ओलंपिक से गोल्ड लाएंगे ये भारतीय धुरंधर, इन 5 खिलाड़ियों से हैं खेल प्रेमियों को उम्मीदें

पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज 26 जुलाई से होने वाला है और यह 11 अगस्त तक चलने वाला है। खेलों का महाकुंभ में भारत को इस बार अपने खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं। जिसमें पांच खिलाड़ियों का नाम खासतौर से शामिल है, जो भारत को गोल्ड मेडल दिला सकते हैं।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Jul 14, 2024 | 05:59 AM

पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड उम्मीदवार

Follow Us
Close
Follow Us:

पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 के शुरू होने में अब महज अब कुछ ही दिन बचे हैं। इस खेलों का महाकुंभ में भारत के कई खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिनसे लोगों को काफी उम्मीदें हैं। ओलंपिक का आगाज 26 जुलाई से होने वाला है और 11 अगस्त तक चलने वाला है। पिछली बार टोक्यो ओलंपिक में भारत के खाते में सिर्फ एक ही गोल्ड मेडल आया था, जो नीरज चोपड़ा ने जीता था। लेकिन इस बार लोगों को कई धुरंधरों से गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद हैं।

दरअसल, 2020 में खेले गए टोक्यो ओलंपिक में भारत ने सात पदक जीते थे। लेकिन इन पदकों में केवल एक ही गोल्ड मेडल था, जो स्टार भाला फेंक नीरज चोपड़ा ने जीता था। ऐसे में भारत को इस बार अपने खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं। जिसमें पांच खिलाड़ियों का नाम खासतौर से शामिल है। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो खिलाड़ी…

नीरज चोपड़ा

भारत के दिग्गज जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने 2020 में हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था। पिछली बार की तरह इस बार भी देश उनसे गोल्ड की उम्मीद कर रहा है। नीरज ओलंपिक के अलावा कई प्रतियोगिताओं में भी स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुके हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Year Ender 2025: लक्ष्य सेन ने जीता खिताब, तन्वी-आयुष ने बिखेरी चमक, ऐसा रहा भारतीय बैडमिंटन का साल

पेरिस में टूटा सपना, LA में होगा पूरा! विनेश फोगाट का संन्यास से यू-टर्न, ओलंपिक पर होगी नजरें

IOA ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेताओं को किया सम्मानित, जानिए किसे मिला कितना इनाम

China Masters: सात्विक-चिराग सेमीफाइनल में पहुंचे, सिंधु का सफर क्वार्टर फाइनल पर थमा

मीराबाई चानू

स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उनसे भी इस बार ओलंपिक के गोल्ड की उम्मीद है। इससे पहल 2020 में टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था। लेकिन इस बार उनसे ज्यादा की उम्मीद है। पेरिस में वह शानदार प्रदर्शन करके वह गोल्ड मेडल भारत को दिया सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: इन 4 नए खेलों का होगा डेब्यू, मेडल भी होगा खास, जानें और भी कई Special बातें

पीवी सिंधु

भारत की दिग्गज स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु भी इस बार पेरिस ओलंपिक में अपना जलवा दिखाते नजर आने वाली हैं। उनसे भी हर कोई गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद कर रहा है। सिंधु ओलंपिक में एक नहीं बल्कि दो मेडल जीत चुकी हैं। 2020 में हुए टोक्यो ओलंपिक में सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था, वहीं 2016 के रियो ओलंपिक में सिल्वर जीता था। ऐसे में इस बार उनसे गोल्ड की उम्मीद की जा रही है।

निखत जरीन

भारत की स्टार बॉक्सर निखत जरीन भी गोल्ड की उम्मीदवार हैं। वह भारत को पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिला सकती हैं। वह लंबे समय से अपने शानदार प्रदर्शन के लिए सुर्खियां बटोर रही है। उनका यह पहला ओलंपिक होगा। हालांकि निखत दो बार वर्ल्ड चैंपियन बन चुकी हैं।

लवलीना बोरगोहेन

भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन भी इस रेस में हैं। 2020 के टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। जिसके बाद इस बार उनसे गोल्ड की उम्मीद की जा रही है। उन्होंने इस बार खुद कहा कि वह गोल्ड के लिए इसलिए उम्मीद कर रही हैं क्योंकि उन्होंने अपने खेल में कई बदलाव किए हैं।

Paris olympics 2024 5 indian athletes may win gold medal neeraj chopra pv sindhu

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2024 | 05:59 AM

Topics:  

  • Paris Olympics 2024
  • PV Sindhu

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.