- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pant Is Unique In Many Ways Let Him Be That Only
शतक लगाने के बाद गुलाटी मारते हुए पंत के वीडियो पर पूर्व क्रिकेटरों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया, कहा- वो अनोखा है…
रवि शास्त्री और चेतेश्वर पुजारा ने ऋषभ पंत की कलाबाजियों की प्रशंसा की, जबकि दिनेश कार्तिक ने स्वीकार किया कि वह उनकी बराबरी नहीं कर सकते।पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ 134 रनों की पारी खेली।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

ऋषभ पंत (फोटो-सोशल मीडिया)
लीड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के पहली पारी में ऋषभ पंत ने शतक लगाकर गुलाटी लगाकर सेलिब्रेट किया। जिसका वीडियो से तेजी से इंटरनेट पर वायरल होने लगा। ऋषभ पंत का वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व क्रिकेटरों ने कहा कि यह उनका अनोखा स्टाइल है। पंत ने 178 गेंदों का सामना करते हुए 134 रन बनाए। यह उनका 7वां शतक है।
भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा कि पंत शायद बहुत कम उम्र से ही जिम्नास्टिक कर रहे हैं । इसमें कुछ गलत नहीं है। वह ऐसा ही है और उसे ऐसा ही रहने दें। वह अलग है। बहुत कम उम्र से ही उसने काफी जिम्नास्टिक किया है। उन्होंने बीसीसीआई द्वारा डाले गए एक वीडियो में मजाकिया लहजे में कहा कि अगर मैं ऐसा करने की कोशिश भी करता तो सीधे पुल में चला जाता।
दुर्घटना के बाद की शानदार वापसी
पंत 2022 में भयानक कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी थी। इसके बाद क्रिकेट के मैदान पर उनकी सफल वापसी उनके जीवट की बानगी देती है। इतनी सारी सर्जरी के बाद इस तरह से गुलाटी लगाना वाकई हैरान करने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
LGS के खराब प्रदर्शन पर भड़के संजीव गोयनका…ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज? कप्तानी को लेकर बाहर आया बड़ा अपडेट
LSG की हार पर इमोशनल हुए ऋषभ पंत, टीम के खराब प्रदर्शन पर कही ये बात, अगले सीजन को लेकर दिया बड़ा हिंट
ऋषभ पंत के सपोर्ट में उतरा पूर्व दिग्गज, कहा- वो उप-कप्तान बने रहने के हकदार थे
हार से निराश ऋषभ पंत के बिगड़े बोल, LIVE इंटरव्यू में दे दी गाली, BCCI का एक्शन तय! देखें VIDEO
ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा शानदार शानदार शतक शोएब बशीर की गेंद पर #RishabhPant ने छक्के के साथ शतक पूरा किया और कराटेबाज़ी करते हुए जश्न मनाया Congratulations Rishabh Pant#INDvsENG pic.twitter.com/rjjSjAP5oS — Gaurav Yadav (@gauryadav31) June 21, 2025
पंत हमेशा कुछ अलग करता है
भारत के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि ऋषभ तो ऋषभ है और हमेशा कुछ अलग करता है। वह बहुत अच्छे से यह करता है। किसी ने सोचा नहीं था कि वह ऐसा करेगा। मैने कभी कोशिश नहीं की। इसके लिये मुझे काफी अभ्यास करना होगा।
कार्तिक ने कहा पंत मुझसे कहीं आगे
पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने कहा कि मैं ऐसा कुछ नहीं कर सकता और न ही उसकी तरह बल्लेबाजी कर सकता हूं। दोनों मोर्चों पर (विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी) वह अपेक्षाओं से परे प्रदर्शन करता है। जब मैं छोटा था तब मेरे माता पिता ने मुझे जिम्नास्टिक में भाग लेने के लिये कहा। मैने कोशिश की लेकिन नाकाम रहा। वह (पंत) इसे शानदार ढंग से करता है। मैने अपने जीवन में ऐसा कभी नहीं देखा। शानदार।
ऋषभ पंत ने वर्ल्ड क्रिकेट में रचा इतिहास, इंग्लैंड में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए। जिसमें ऋषभ पंत के अलावा शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने शतकीय पारी खेली। वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। अभी इंग्लैंड भारतीय टीम से 262 रन पीछे है।
Pant is unique in many ways let him be that only
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
May 25, 2026 | 10:35 PMUday Kotak: उदय कोटक को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
May 25, 2026 | 10:27 PMStair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
May 25, 2026 | 10:15 PMNEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
May 25, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














