Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs PAK: भारत से मिली शर्मानाक हार के बाद पाकिस्तान में कोहराम, मोहसिन नकवी पर निकला असीम मुनीर का गुस्सा?

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के बाद मोहसिन नकवी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर, पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी से नाराज बताए जा रहे हैं।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Feb 16, 2026 | 05:35 PM

मोहसिन नकवी और असिम मुनीर (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

 IND beat Pakistan by 61 Runs in T20 World Cup 2026 Match: टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ भारत ने सुपर 8 में जगह बना ली, जबकि पाकिस्तान की स्थिति संकट में आ गई है। हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल तेज हो गई है और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष असीम मुनीर इस पूरे घटनाक्रम से नाराज बताए जा रहे हैं।

असीम मुनीर क्यों हैं नाराज?

रिपोर्टों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच चल रहे विवाद के दौरान मोहसिन नकवी ने बयान दिया था कि वह न तो पाकिस्तान सरकार से डरते हैं और न ही किसी व्यक्ति से। इसी बयान में असीम मुनीर का नाम भी सामने आया, जिससे सेनाध्यक्ष नाराज हो गए।

बताया जा रहा है कि असीम मुनीर का मानना है कि क्रिकेट और प्रशासन से जुड़े मामलों को उसी दायरे में सीमित रखना चाहिए था और सेना प्रमुख का नाम इसमें नहीं लाना चाहिए था। इसी वजह से दोनों के बीच तनाव की खबरें सामने आ रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें

बोर्ड की मार्कशीट या IPL की कैप? वैभव सूर्यवंशी ने चुना अपना जुनून, 10वीं की परीक्षा को कहा बाय-बाय

पाकिस्तान में जमकर फूट रहा अपने ही खिलाड़ियों पर गुस्सा, शादाब-शाहीन से लेकर बाबर की PAK में हो रही फजीहत

राशिद खान बने टी20 फॉर्मेट के बादशाह, रच डाला इतिहास, बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसे तोड़ना हर किसी के लिए मुश्किल

T20 WC: भारत से एकतरफा अंदाज में हारने के बाद मुश्किल में पाकिस्तान, सुपर-8 से हो सकता है बाहर, जानें समीकरण

शोएब अख्तर का तीखा बयान

भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अब ऐसा व्यक्ति पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष बन गया है जिसे क्रिकेट की समझ नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब नेतृत्व ही मजबूत नहीं होगा तो टीम कैसे आगे बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें: राशिद खान बने टी20 फॉर्मेट के बादशाह, रच डाला इतिहास, बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसे तोड़ना हर किसी के लिए मुश्किल

शोएब अख्तर ने यह भी कहा कि किसी अयोग्य और अनुभवहीन व्यक्ति को बड़े पद पर बैठाना देश के खेल के लिए नुकसानदायक हो सकता है। उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है और पाकिस्तान क्रिकेट में बहस को और तेज कर रहा है। भारत से मिली इस हार के बाद अब पाकिस्तान में टीम के प्रदर्शन के साथ-साथ बोर्ड और प्रशासनिक फैसलों पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

Pakistan cricket turmoil after loss to india mohsin naqvi under pressure

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 16, 2026 | 05:35 PM

Topics:  

  • Asim Munir
  • Cricket News
  • IND vs PAK
  • India vs Pakistan
  • T20 World Cup 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.