पाकिस्तान में जमकर फूट रहा अपने ही खिलाड़ियों पर गुस्सा, शादाब-शाहीन से लेकर बाबर की PAK में हो रही फजीहत
IND vs PAK: भारत से हार के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ी अपने ही देश में आलोचना का सामना कर रहे हैं। टीवी चैनलों पर दिग्गजों ने सीनियर खिलाड़ियों की जमकर फजीहत की, जिसके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
- Written By: संजय बिष्ट
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs PAK, T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान को एक और करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट का आंकड़ा 8-1 हो गया है, जिससे इस मुकाबले को बराबरी की प्रतिद्वंद्विता कहना मुश्किल नजर आने लगा है। मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में पाकिस्तानी टीम की जमकर आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। सबसे ज्यादा निशाने पर टीम के सीनियर खिलाड़ी बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी रहे, जिनसे बड़े प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी।
अपने ही देश में घिरी टीम
भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान की टीम अपने ही देश में आलोचना का सामना कर रही है। पाकिस्तानी टीवी चैनलों पर भी खिलाड़ियों की खुलकर खिंचाई की जा रही है। एक कार्यक्रम के दौरान होस्ट ने भारत से हार को जैसे आदत बता दिया और दर्शकों से तालियां बजवाईं।
उस कार्यक्रम में मोहम्मद आमिर और राशिद लतीफ जैसे पूर्व खिलाड़ी भी पैनल में मौजूद थे। चर्चा के दौरान तंज भरे अंदाज में कहा गया कि भारत से हार अब नई बात नहीं रह गई है और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर व्यंग्य करते हुए तालियां बजाने की बात कही गई। इस तरह का माहौल दिखाता है कि टीम को अपने ही घर में कितनी आलोचना झेलनी पड़ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
RCB vs PBKS: कोहली और वेंकटेश अय्यर की अर्धशतकीय पारी, बेंगलुरु ने पंजाब को जीत लिए दिया 223 रन का टारगेट
वैभव सूर्यवंशी की अगले महीने टीम इंडिया में एंट्री पक्की? पूर्व कोच रवि शास्त्री का बयान, कहा- उसे जल्द भारत..
Special appreciation for Shaheen, Shadab & Babar in Haarna Mana Hai after losing to India.
pic.twitter.com/ExN8WP2NPy — Sheri. (@CallMeSheri1_) February 15, 2026
सीनियर खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन
इस मुकाबले में पाकिस्तान के अनुभवी खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। बाबर आजम ने 7 गेंदों में केवल 5 रन बनाए और वह जल्दी आउट हो गए। उनसे टीम को मजबूत शुरुआत की उम्मीद थी, जो पूरी नहीं हो सकी।
शाहीन शाह अफरीदी भी गेंदबाजी में प्रभाव नहीं छोड़ सके। उन्होंने 2 ओवर में 31 रन खर्च किए और केवल 1 विकेट हासिल किया। वहीं शादाब खान ने भी गेंद और बल्ले दोनों से निराश किया। गेंदबाजी में 1 ओवर में 17 रन दिए, जबकि बल्लेबाजी में 15 गेंदों पर 14 रन ही बना सके। इन तीनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टीम काफी हद तक निर्भर थी, लेकिन बड़े मुकाबले में उनका फ्लॉप होना पाकिस्तान की हार की बड़ी वजह बना।
बढ़ता दबाव और आगे की राह
लगातार मिल रही हार के बाद पाकिस्तान टीम पर दबाव बढ़ता जा रहा है। अब सवाल केवल एक मैच का नहीं, बल्कि बड़े टूर्नामेंटों में लगातार भारत के खिलाफ कमजोर प्रदर्शन का है। ऐसे में टीम प्रबंधन और खिलाड़ियों दोनों को आत्ममंथन करने की जरूरत है, ताकि आने वाले मुकाबलों में स्थिति सुधारी जा सके।
