- Hindi News »
- Sports »
- Pakistan Cricket Turmoil After Loss To India Mohsin Naqvi Under Pressure
IND vs PAK: भारत से मिली शर्मानाक हार के बाद पाकिस्तान में कोहराम, मोहसिन नकवी पर निकला असीम मुनीर का गुस्सा?
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के बाद मोहसिन नकवी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर, पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी से नाराज बताए जा रहे हैं।
- Written By: संजय बिष्ट

मोहसिन नकवी और असिम मुनीर (फोटो- सोशल मीडिया)
IND beat Pakistan by 61 Runs in T20 World Cup 2026 Match: टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ भारत ने सुपर 8 में जगह बना ली, जबकि पाकिस्तान की स्थिति संकट में आ गई है। हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल तेज हो गई है और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष असीम मुनीर इस पूरे घटनाक्रम से नाराज बताए जा रहे हैं।
असीम मुनीर क्यों हैं नाराज?
रिपोर्टों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच चल रहे विवाद के दौरान मोहसिन नकवी ने बयान दिया था कि वह न तो पाकिस्तान सरकार से डरते हैं और न ही किसी व्यक्ति से। इसी बयान में असीम मुनीर का नाम भी सामने आया, जिससे सेनाध्यक्ष नाराज हो गए।
बताया जा रहा है कि असीम मुनीर का मानना है कि क्रिकेट और प्रशासन से जुड़े मामलों को उसी दायरे में सीमित रखना चाहिए था और सेना प्रमुख का नाम इसमें नहीं लाना चाहिए था। इसी वजह से दोनों के बीच तनाव की खबरें सामने आ रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ENG vs ITA: ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड का राज, इटली को 24 रनों से हराकर सुपर-8 में मारी धाकड़ एंट्री
IND vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट में मची खलबली, भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद इन स्टार खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज
वैभव सूर्यवंशी फिर चर्चा में…IPL के लिए उठाया बड़ा कदम, पिता बोले- फिलहाल अभी ये जरूरी
पाकिस्तान में जमकर फूट रहा अपने ही खिलाड़ियों पर गुस्सा, शादाब-शाहीन से लेकर बाबर की PAK में हो रही फजीहत
शोएब अख्तर का तीखा बयान
भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अब ऐसा व्यक्ति पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष बन गया है जिसे क्रिकेट की समझ नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब नेतृत्व ही मजबूत नहीं होगा तो टीम कैसे आगे बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें: राशिद खान बने टी20 फॉर्मेट के बादशाह, रच डाला इतिहास, बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसे तोड़ना हर किसी के लिए मुश्किल
शोएब अख्तर ने यह भी कहा कि किसी अयोग्य और अनुभवहीन व्यक्ति को बड़े पद पर बैठाना देश के खेल के लिए नुकसानदायक हो सकता है। उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है और पाकिस्तान क्रिकेट में बहस को और तेज कर रहा है। भारत से मिली इस हार के बाद अब पाकिस्तान में टीम के प्रदर्शन के साथ-साथ बोर्ड और प्रशासनिक फैसलों पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
Pakistan cricket turmoil after loss to india mohsin naqvi under pressure
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अंगूठों की जंग! यूके में खेले जाने वाले टो रेसलिंग चैंपियनशिप की दिलचस्प कहानी
Feb 16, 2026 | 06:45 PM‘शानदार है आंध्र का डिजिटल मॉडल’, सीएम नायडू से मिले बिल गेट्स; रीयल टाइम गवर्नेंस की तकनीक को देख हुए हैरान
Feb 16, 2026 | 06:45 PM17 जनवरी को आसमान में दिखेगा ‘Ring of Fire, आखिर क्या होगा 2026 के इस पहले सूर्य ग्रहण में
Feb 16, 2026 | 06:43 PM400 करोड़ की लूट और किडनैपिंग की कहानी निकली फिल्मी, नासिक पुलिस के खुलासे ने सबको चौंकाया; अब फंसेगा ड्राइवर
Feb 16, 2026 | 06:37 PMमेहंदी फंक्शन में अचानक पहुंचा दूल्हा, दुल्हन को दिया सरप्राइज; डांस वीडियो हुआ वायरल
Feb 16, 2026 | 06:35 PMENG vs ITA: ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड का राज, इटली को 24 रनों से हराकर सुपर-8 में मारी धाकड़ एंट्री
Feb 16, 2026 | 06:34 PMतिहाड़ से रिहा होते ही मीडिया से मुखातिब होंगे राजपाल यादव, भाई का पहला रिएक्शन हुआ वायरल
Feb 16, 2026 | 06:28 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM













