CSK vs RR: नीतीश राणा का विस्फोटक अंदाज आया सामने, चेन्नई के खिलाफ महज 21 गेंदों में जड़ दिया अर्धशतक
नितीश राणा ने चेन्नई के खिलाफ विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने पहले 21 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ दिया। इसके बाद राणा की नजर शतक पर थी, लेकिन 81 रन के स्कोर पर वो स्पिन गेंदबाज आर. अश्विन का शिकार बन गए।
- Written By: संजय बिष्ट
नितीश राणा (फोटो सोर्स- @rajasthanroyals)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 30 मार्च को इस सीजन का 11वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस दौरान मैच से पहले ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही। ओपनर बल्लेबाज को चेन्नई के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने पहले ही ओवर में पेवेलियन का रास्ता दिखा दिया। यशस्वी जायसवाल ने आज के मैच में केवल 4 रन बनाए।
इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए नितीश राणा मैदान पर आए। आज में मैच में नितीश राणा ने का रौद्र रूप देखने को मिला। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के गेंदबाजों की इस मैच में जमकर खरब ली। नितीश राणा ने आज की पारी में 36 गेंदों का सामना करते हुए 81 रन बनाए।
मात्र 21 गेंदों में जड़ दिया अर्धशतक
नितीश राणा ने चेन्नई के खिलाफ विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने पहले 21 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ दिया। इसके बाद राणा की नजर शतक पर थी, लेकिन 81 रन के स्कोर पर वो स्पिन गेंदबाज आर. अश्विन का शिकार बन गए। नितीश ने आज की पारी में कुल 81 रन बनाए। 81 रन बनाने के लिए राणा ने 36 गेंद ली।
सम्बंधित ख़बरें
DC vs PBKS: केएल राहुल और नितीश राणा ने रचा इतिहास, दिल्ली के लिए साझेदारी का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
केएल राहुल का ऐतिहासिक धमाका, पंजाब किंग्स के खिलाफ ठोका शतक, गेल और रोहित शर्मा के बड़े रिकॉर्ड्स की बराबरी
IPL ‘थप्पड़कांड’ में नया मोड़, श्रीसंत ने हरभजन सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर किया ब्लॉक
DC vs PBKS: दिल्ली के स्क्वाड में शामिल हुए मिचेल स्टार्क, पर पंजाब के खिलाफ मैच से बाहर; ये है बड़ी वजह
𝐑𝐚𝐦𝐩𝐚𝐧𝐭 𝐑𝐚𝐧𝐚 😎 A beautiful innings of 81(36) comes to an end 👏👏 Nitish Rana thoroughly entertained tonight with his exquisite range of batting 💫 Updates ▶️ https://t.co/V2QijpWpGO#TATAIPL | #RRvCSK | @rajasthanroyals | @NitishRana_27 pic.twitter.com/8k5WrKxMdn — IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2025
नितीश राणा के बाद थोड़ी देर के लिए राजस्थान की पारी धीरे अंदाज में चल रही थी। लेकिन बाद कप्तान रियान पराग और सिमरोन हेटमायर ने तेजी से रन बढ़ाने में टीम की मदद की। खबर लिखे जाने तक राजस्थान का स्कोर 17 ओवर के बाद 165-5 था। एक तरफ रियान पराग 37 जबकि हेटमायर 9 रन के स्कोर पर मैदान में खड़े हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स: रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), आर. अश्विन, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।
