- Hindi News »
- Sports »
- Nitish Kumar Reddy Historic Record To Hit Most Sixes By A Visiting Batter In Test Series In Australia Ind Vs Aus
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में नीतीश कुमार रेड्डी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बन गए पहले भारतीय
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में जब कभी भी भारतीय टीम मुश्किल में रही है, उस समय नीतीश कुमार रेड्डी ने अहम पारियां खेलकर भारत को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने का काम किया है।
- Written By: मनोज आर्या

नीतीश कुमार रेड्डी, ( सोर्स-BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में नीतीश कुमार रेड्डी ने इतिहास रच दिया है। नीतीश कुमार रेड्डी इस सीरीजी में सर्वाधिक सिक्स लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में किसी मेहमान बल्लेबाज द्वारा संयुक्त रूप से सर्वाधिक छक्के लगाने वाला बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस सीरीज में रेड्डी ने अबतक कुल 8 छक्के लगा चुके हैं। नीतीश कुमार रेड्डी से पहले 2002-2003 के एशेज सीरीज के दौरान माइकल वॉन ने ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए 8 छक्के मारने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। जबकि, 2009-2010 में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर एक टेस्ट सीरीज में क्रिस गेल ने 8 छक्के लगाकर इस लिस्ट में शामिल हुए थे।
भारतीय बल्लेबाज नीतीश कुमार रेड्डी ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट सीरीज के दौरान 8 छ्क्के लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। अब एक छक्का लगाते ही रेड्डी ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। इस पूरे सीरीज में नीतीश कुमार रेड्डी ने अपनी बल्लेबाजी से फैन्स का दिल जीत लिया है। रेड्डी ने 41, 38*, 42, 42, 16 और अब नाबाद 50 रन की पारी खेली है। रेड्डी ने अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक भी जड़ दिया है।
नीतीश के कंधे पर भारतीय टीम की जिम्मेदारी
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में जब कभी भी भारतीय टीम मुश्किल में रही है, उस समय नीतीश कुमार रेड्डी ने अहम पारियां खेलकर भारत को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने का काम किया है। अब एक बार फिर रेड्डी ने मेलबर्न टेस्ट में भारतीय टीम के लिए एक ऐसी पारी खेली है जिसने भारत को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने का काम किया है। नीतीश कुमार रेड्डी ने अपनी बल्लेबाजी से दिखाया है कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का किस तरह से सामना किया जा सकता है। रेड्डी ने इस सीरीज में 200 से ज्यादा रन बना लिए हैं। एक बेहतरीन ऑलराउंडर के तौर पर रेड्डी ने खुद को साबित कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
SRH के लिए नीतीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले पहली जोड़ी बनी
ईडन गार्डन को नहीं मिली टेस्ट की मेजबानी, फिर भी दादा के चेहरे पर है मुस्कान, सौरव गांगुली ने बताया असली कारण
IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का ऐलान, खेले जाएंगे 5 टेस्ट मुकाबले, ये रहा शेड्यूल
IND vs AUS: फिर होगा पिंक बॉल टेस्ट का घमासान, ऑस्ट्रेलियाई चुनौती के लिए तैयार टीम इंडिया; देखें शेड्यूल
फ्लावर नहीं फायर है! 🔥 Nitish Kumar Reddy brings up his maiden 50 in Test cricket and unleashes the iconic celebration. 👏 Follow live: https://t.co/njfhCncRdL#TeamIndia pic.twitter.com/4aNqnXnotr — BCCI (@BCCI) December 28, 2024
भारत ने बचाया फॉलोऑन
मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की और 474 रन का स्कोर बनाया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ ने शानदार 140 रन की पारी खेली। वहीं, लाबुशेन ने 72 रन बनाए। वहीं, सैम कोंस्टस ने 60 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के स्कोर को 474 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, भारत के बल्लेबाज एक बार फिर फ्लॉप रहे। सिर्फ जायलवाल ने 82 रन की पारी खेली। अब नीतीश कुमार रेड्डी ने 40 रन के आंकड़े को पार किया है।
Nitish kumar reddy historic record to hit most sixes by a visiting batter in test series in australia ind vs aus
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMचुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
May 24, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














