डायमंड लीग के आधिकारिक लिस्ट से हटा नीरज चोपड़ा का नाम, जानें क्यों नहीं खेल रहे ये टूर्नामेंट
Neeraj Chopra withdraw his name from Diamond League: डायमंड लीग ने नीरज चोपड़ा बाहर हो गए हैं। वहीं इस लीग में पाकिस्तान के अरशद नदीम भी हिस्सा नहीं ले रहे हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
नीरज चोपड़ा, फोटो-सोशल मीडिया
Neeraj Chopra withdraw his name from Silesia Diamond League in Poland: भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने हाल में ही भारत में हुए नीरज चोपड़ा क्लासिक में खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता के बाद नीरज चोपड़ा डायमंड लीग में भाग लेने वाले थे। यह मुकाबला पोलैंड के सिलेसिया में 16 अगस्त से शुरू हो रहा है।
टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले खिलाड़ियों की आधिकारिक लिस्ट जारी की गई। जिसमें नीरज चोपड़ा का नाम नहीं हैं। इससे यह साफ हो गया कि नीरज इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले रहे हैं। नीरज चोपड़ा के पोलैंड में आयोजित ‘डायमंड लीग 2025’ से बाहर होने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। वह फिट हैं। ऐसे में आधिकारिक बयान आने के बाद ही टूर्नामेंट में न खेलने का कारण पता चल पाएगा।
यह भी हो सकता है कि नीरज किसी दूसरे टूर्नामेंट की तैयारी कर रहे हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि नीरज का पूरा ध्यान अब 17-18 सितंबर को होने वाली टोक्यो एथलेटिक्स चैंपियनशिप पर है और वह उसी की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का अटूट किला ढहा! पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में रचा इतिहास, बाहर हुई दिग्गज टीम
नीरज चोपड़ा को हो सकता है नुकसान
डायमंड लीग 2025 के जैवलिन प्वाइंट्स टेबल में नीरज चोपड़ा दूसरे नंबर पर हैं। उनके 15 अंक हैं। जूलियन बेबर पहले नंबर पर हैं। डायमंड लीग 2025 के जैवलिन प्वाइंट्स टेबल में जो टॉप-4 में शामिल हैं, उनमें सिर्फ नीरज चोपड़ा ही हिस्सा नहीं ले रहे हैं। ऐसे में अगर बाकी के तीन प्लेयर्स पोलैंड के सिलेसिया में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो नीरज चौथे नंबर पर खिसक सकते हैं।
अरशद नदीम भी नहीं ले रहे इस टूर्नामेंट में भाग
नीरज चोपड़ा के साथ-साथ पाकिस्तान के अरशद नदीम का नाम भी डायमंड लीग में भाग ले रहे खिलाड़ियों की सूची में नहीं है। ऐसे में वैसे फैंस जो इस टूर्नामेंट के माध्यम से नीरज और अरशद के बीच टक्कर की उम्मीद कर रहे थे, उन्हें निराशा हाथ लगी है, क्योंकि दोनों इस प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर सिर्फ एक बार ही भारतीय बल्लेबाज लगा सके हैं शतक, जानिए किसने किया है ये कारनामा
नीरज चोपड़ा और अशरद नदीम की आखिरी मुलाकात पेरिस ओलंपिक में हुई थी। उस समय अशरद नदीम ने गोल्ड और नीरज चोपड़ा ने सिल्वर जीता था। नीरज चोपड़ा ओलंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड और सिल्वर जीतने वाले भारत के एकमात्र एथलीट हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीता था। (आईएएनएस)
